व्याकरण किसे कहते हैं? एवं व्याकरण के सभी भेद का वर्णन

hindi vyakaran thumbnail

source: gurukul99

व्याकरण किसे कहते हैं और व्याकरण के कितने भेद होते हैं

व्याकरण किसे कहते हैं (Vyakaran Kise Kahate Hain?) : नमस्कार दोस्तों आज हम आपकों इस लेख के माध्यम से (Vyakaran kise kahate hain?) व्याकरण किसे कहते है? व्याकरण की परिभाषा क्या होती है? व्याकरण के सभी भेद का वर्णन के बारे में बताने जा रहे हैं। इस आर्टिकल के जरिए हम आपको व्याकरण की सम्पूर्ण जानकारी देंगे। इसलिए इस आर्टिकल को अंत तक पूरा जरुर पढ़े।

व्याकरण की परिभाषा

भाषा को शुद्ध बोलने और लिखने के लिए जो नियम बताये जाते है उसे व्याकरण कहा जाता। व्याकरण को इंग्लिश में Grammar (ग्रामर) कहा जाता है।
व्याकरण उसे कहा जाता है। जिसके पढ़ने से मनुष्य भाषा को शुद्ध- लिखना और बोलना सीखता हैं।

इससे यह स्पष्ट होता है की हमें किसी भी भाषा को सिखने के लिए उस भाषा का व्याकरण का ज्ञान होना अति आवश्यक हैं।

संस्कृत दुनिया की सबसे प्राचीन भाषा है। संस्कृत भाषा को सबसे शुद्ध भाषा माना जाता है। जिसका उदाहरण वेद है।क्योंकि वेद को सम्पूर्ण शुद्ध संस्कृत श्लोको में लिखा गया है। इससे बड़ा उदाहरण व्याकरण का कोई और नहीं हो सकता।

Vyakaran kise kahate hain? evm iske prakar

व्याकरण के मुख्य चार प्रकार है
1). वर्ण
(2). शब्द
(3). पद
(4). वाक्य

वर्ण

वर्ण भाषा की सबसे छोटी इकाई है। जिसके भाग नहीं किये जा सकते हैं। उसे वर्ण कहा जाता है। जैसे- की क, ख, ग वगेरा। हिंदी भाषा में कुल 52 वर्णो की वर्णमाला होती है। जो भाषा का मुख्य आधार है। भाषा को सिखने की शुरुआत वर्ण से होती है।

शब्द

एक या एक से अधिक वर्ण मिलकर शब्दों की रचना करते है। जैसे की कोमल, आदमी, नरेश यह सभी शब्द है। यह शब्द एक से ज्यादा वर्णो से मिलकर बने हैं। जैसे की नरेश इसमें न, र और श से मिलकर शब्द की रचना हुई है।

शब्द के मुख्य दो प्रकार होते है।

1. विकारी शब्द
2. अविकारी शब्द

विकारी शब्द

जिन शब्दों के रूप में परिवर्तन होता रहता हो वे विकारी शब्द कहे जाते हैं ।
जैसे-कुत्ता, कुत्ते, कुत्तों, मैं मुझे, हमें अच्छा, अच्छे इनमें संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण और क्रिया विकारी शब्द हैं।

1.संज्ञा: किसी जाति, द्रव्य, गुण, भाव, व्यक्ति, स्थान और क्रिया आदि के नाम को संज्ञा कहते हैं। जैसे की मुकेश एक व्यक्ति का नाम है।

2.सर्वनाम: सर्वनाम उन शब्दों को कहा जाता है, जिन शब्दों का प्रयोग संज्ञा अर्थात किसी व्यक्ति, वस्तु, स्थान आदि,के नाम के स्थान पर करते हैं। जैसे-हम, तुम, मैं आदि।

3.विशेषण: जो शब्द संज्ञा अथवा सर्वनाम की विशेषता बताते है वह शब्द विशेषण कहलाते हैं। जैसे – बड़ा, काला, लंबा, दयालु

4.क्रिया: जिस शब्द द्वारा किसी के कार्य करने या होने का बोध होता है उन्हें क्रिया कहते हैं। उदाहरणस्वरूप अगर एक वाक्य ‘मैंने खाना खाया’ देखा जाये तो इसमें क्रिया ‘खाया’ शब्द है।

अविकारी शब्द

वह शब्द जिनके शब्दों के रूपों में कोई परिवर्तन ना होता हो वे अविकारी शब्द कहे जाते हैं।
जैसे-यहाँ, किन्तु, नित्य और, हे अरे आदि। इनमें क्रिया-विशेषण, संबंधबोधक, समुच्चयबोधक और विस्मयादिबोधक आदि हैं।

अविकारी शब्द के भेद

1 . क्रिया-विशेषण– ऐसा अविकारी शब्द जो क्रिया की विशेषता बताते हैं, क्रिया-विशेषण कहलाते हैं। जैस – वह धीरे-धीरे चलता है। इस वाक्य में ‘चलता’ क्रिया
है और ‘धीरे-धीरे’ उसकी विशेषता बता रहा है।

2 . संबंधबोधक- जो अविकारी शब्द संज्ञा, सर्वनाम के बाद आकर वाक्य के दूसरे शब्द के साथ सम्बन्ध बताए उसे संबंधबोधक कहते हैं।जैसे की दूर, निकट, साथ

3 . समुच्चयबोधक-दो शब्दों अथवा वाक्यों को जोड़ने वाले शब्दों को समुच्चयबोधक कहते हैं। जैसे की लेकिन, तथा, किन्तु, जो, जिसे

4 . विस्मयादिबोधक–जिन वाक्यों में आश्चर्य,घर्णा आदि का भाव प्रकट हो उसे विस्मयबोधक अव्यय कहते हैं। जैसे की अहो,अरे,उफ़,अरे वह, वगेरा

पद

पद को हिंदी व्याकरण का एक महत्वपूर्ण अंग माना जाता है। जब कोई सार्थक शब्द वाक्य में प्रयुक्त होता है, उसे पद कहते हैं।
जैसे– राम विद्यालय जायेगा। यह वाक्य ‘राम’, ‘विद्यालय’ और ‘जायेगा’ तीन पदोँ से बना है।

संज्ञा,
सर्वनाम,
क्रिया,
विशेषण और
अव्यय

Also Read: Surya ka 20 Paryayvachi Shabd – सूर्य का पर्यायवाची शब्द

वाक्य

दो या दो से अधिक शब्दों के सार्थक समूह को वाक्य कहा जाता है।

जैसे : हरेश खाना खा रहा है। इसमें हरेश, खाना, खा, रहा, है, यह सब मिलकर एक वाक्य की रचना हुई है।

वाक्य के मुख्य तीन भेद नीचे मौजूद है।

1.साधारण वाक्य
2.सयुंक्त वाक्य
3.मिश्रित वाक्य

साधारण वाक्य- यह वाक्य बहुत ही साधारण होता है जिसके अंदर मुख्य एक ही कर्ता होता है। जैसे की महेश गांव जा रहा है।

सयुक्त वाक्य: वह वाक्य जो दो वाक्यों से मिलकर एक वाक्य बना हो उसे सयुक्त वाक्य कहा जाता है। जिसमे दोनों वाक्यों को जोड़ने के लिए और, लेकिन जैसे शब्दों का उपयोग होता है।जैसे की – महेश गांव जा रहा था और बहन खाना खा रही थी।

मिश्रित वाक्य: जिस वाक्य में एक से अधिक वाक्य मिले हों, किन्तु एक प्रधान उपवाक्य तथा शेष आश्रित उपवाक्य हों, मिश्रित वाक्य कहलाता है। जैसे की: महेश गांव जाते ही क्रिकेट खेलने चला गया।

आशा करते है कि Vyakaran kise kahate hain एवं व्याकरण से सम्बंधित आवश्यक जानकारी आपको प्राप्त हो गई होगी, एवं ऐसे ही अन्य लेख एवं न्यूज़ पढ़ने के लिए हमसे फेसबुक के माध्यम से जुड़े।

Exit mobile version