खाड़ी देशों पर भारत की निर्भरता आधिकारिक रूप से अपने अंतिम चरण में है

वो दिन लद गए जब खाड़ी देश तेल की धौंस दिखाते थे

रूस तेल

क्या अब वो समय आ गया है जब भारत खाड़ी देशों के नापाक इरादों को भांपकर उस पर अपनी तेल और उर्वरकों की आयात संबंधी निर्भरता को कम कर रहा है? जी हां आकड़ों से तो यही प्रतीत होता है और प्रतीत यह भी होता है कि ऐसा तो होना ही था। क्योंकि कुछ इस्लामिक देशों के पास कच्चे तेल के विराट भंडार होने के कारण वे वैश्विक पटल पर बहुत अधिक शेखी बघार रहे थे। लेकिन वो शायद ये बात भूल गए कि इस बार उनका पाला भारत से पड़ा है। उस पर से मोदी सरकार ने आकर चार-चांद लगा दिया सो अलग। मोदी सरकार के आने के बाद से भारत की अर्थव्यवस्था दिन-दोगुनी रात चौगुनी तरक्की कर रही है।

और पढ़ें- भारत के साथ जबरदस्ती करने के लिए रूस ने यूएस को लताड़ा, यूरोप को कहा मर्द बन

वाणिज्य विभाग के नवीनतम आंकड़े

वहीं भारत की विदेश नीति मोदी सरकार के आने से पहले इस बात पर भी निर्भर करती थी कि आसानी से राष्ट्र को कच्चे तेल की खपत मिल जाए। ऐसे में कई इस्लामिक देश भारत पर विशेष दबाव बनाते रहते थे लेकिन अब मोदी सरकार की विदेश नीति के तहत रूस से सस्ते तेल लेने से न केवल अमेरिका की छाती पर सांप लोट गया बल्कि इस्लामिक देशों को उनकी हैसियत दिखाने का भी पूरा प्रबंध कर लिया गया है।

वाणिज्य विभाग के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, तेल और उर्वरकों के आयात में तेजी से वृद्धि के कारण रूस के साथ भारत का द्विपक्षीय व्यापार इस वित्तीय वर्ष (2022-23) के केवल पांच महीनों यानी अप्रैल-अगस्त में 18,229.03 मिलियन डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच चुका है। इन आकड़ों को देखकर तो ऐसा ही प्रतीत हो रहा है कि खाड़ी देशों पर भारत की निर्भरता आधिकारिक तौर पर अपने अंतिम चरण में जा पहुंची है।

इसके विपरीत, दोनों देशों के बीच होने वाला कुल वार्षिक द्विपक्षीय व्यापार 2021-22 में 13,124.68 मिलियन डॉलर और 2020-21 में 8,141.26 मिलियन डॉलर का रहा है। वहीं प्री कोविड, यह 2019-20 में $ 10,110.68 मिलियन, 2018-19 में $ 8,229.91 मिलियन और 2017-18 में $ 10,686.85 मिलियन का था।

और पढ़े: पाकिस्तान चाहता है कि रूस उसके साथ भारत जैसा ही व्यवहार करे, बहुत हास्यास्पद!

रूस सातवां सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार

व्यापार में तेज़ी आने के बाद से रूस अब भारत का सातवां सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार बन गया है, जो पिछले साल 25वें स्थान पर था। इसके अलावा 6 ऐसे देश हैं जिन्होंने इस 2022-23 के पहले पांच महीने में भारत के साथ अधिक मात्रा में व्यापार किया है। अमेरिका ($57,632.37 मिलियन), चीन ($50,792.83 मिलियन), संयुक्त अरब अमीरात ($36,820.33 मिलियन), सऊदी अरब ($23,995 मिलियन), इराक ($18,822.27 मिलियन) और इंडोनेशिया ($18,816.58 मिलियन)।

अप्रैल-अगस्त में कुल 18,229.03 मिलियन डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार में से, रूस से भारत का आयात 17,236.29 मिलियन डॉलर का हुआ था, वहीं मॉस्को को नई दिल्ली का निर्यात केवल 992.73 मिलियन डॉलर का था, जिससे 16,243.56 मिलियन डॉलर का नकारात्मक व्यापार संतुलन में बना रहा है।  2021-22 में, रूस को भारत का निर्यात $ 3,254.68 मिलियन था, जबकि मास्को से आयात का मूल्य $ 9,869.99 मिलियन था।

अतीत में देखें तो केवल दो ही अवसर ऐसे आए हैं जब दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार 10 अरब डॉलर का आंकड़ा पार कर गया है- 2017-18 ($10,686.85 मिलियन) और 2019-20 ($10,110.68 मिलियन)।

और पढ़े: पाकिस्तान चाहता है कि रूस उसके साथ भारत जैसा ही व्यवहार करे, बहुत हास्यास्पद!

रूसी बैरल सऊदी क्रूड की तुलना में सस्ता

दरअसल, भारत सरकार के आंकड़ों के आधार पर ब्लूमबर्ग की गणना के अनुसार, अप्रैल से जून के दौरान रूसी बैरल सऊदी क्रूड की तुलना में सस्ता था और मई में लगभग 19 डॉलर प्रति बैरल की छूट के साथ रूस ने जून में भारत को दूसरे सबसे बड़े आपूर्तिकर्ता के रूप में तेल बेचा है। गौरतलब है कि पहले भारत इराक के बाद सबसे ज्यादा कच्चे तेल का आयात सऊदी अरब से करता था लेकिन अब सऊदी अरब की जगह रूसी कच्चे तेल ने ले ली है।

इसमें सबसे विशेष बात यह है कि रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद जिन नाटो देशों की सीधे रूस से पंगा लेने का साहस नहीं था, उन्होंने रूस पर आर्थिक प्रतिबंधों का लोभ दिया था, इनमें सबसे आगे अमेरिका का नाम रहा है। वहीं इससे अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कच्चे तेल की खपत बढ़ी और आपूर्ति नहीं हो पाई। ऐसे में रूस जो भारत का सच्चा कूटनीतिक मित्र रहा है, वो आर्थिक विपदाओं में घिर गया। ऐसे में भारत ने रूस की आर्थिक मदद के लिए रास्ता निकाला जिससे भारत को भी राहत मिली और रूस को भी आर्थिक लाभ हुआ।

आंकड़ों के विश्लेषण से ऐसा ज्ञात होता है कि 2021-22 में भारत के कुल व्यापार में रूस की हिस्सेदारी 1.27% से बढ़कर 3.54% तक हो गयी है, जबकि यही 1997-98 में भारत के कुल व्यापार में रूस की हिस्सेदारी 2.1% थी।

पेट्रोलियम तेल और अन्य ईंधन वस्तुओं जैसे- खनिज ईंधन, खनिज तेल और उनके आसवन के उत्पाद; बिटुमिनस पदार्थ; खनिज मोम ने इस साल अप्रैल में रूस से भारत के कुल आयात का 84% भाग लिया है, जो की पिछले साल 1,593.58 मिलियन डॉलर की तुलना में 14,476.52 मिलियन डॉलर था।

और पढ़े: रूस भी अब मानने लगा है PoK को भारत का अभिन्न अंग

अप्रैल-अगस्त में रूस से आयात

इस साल अप्रैल-अगस्त में रूस से आयात 666.24% बढ़कर 1,236.96 मिलियन डॉलर तक पहुंच गया है। जो पिछले वर्ष इस अवधि तक 161.43 मिलियन डॉलर से बढ़कर दूसरे स्थान पर था। इस साल रूस से कुल आयात में उर्वरक और ईंधन की भागीदारी 91% से अधिक दर्ज हुई है।

भारत से करीब 176 मिलियन डॉलर के दवा के उत्पाद और 117.29 मिलियन डॉलर के ऑर्गेनिक केमिकल्स रूस निर्यात किए गए है।

साल 1997-98 में, भारत का कुल 224 देशों और क्षेत्रों के साथ व्यापार संबंध था और रूस इसका 16वां सबसे बड़ा व्यापारिक हिस्सेदार था। लेकिन  2013-14 में रूस की स्थिति गिरकर 34वें स्थान पर जा पहुंची थी। जिसके बाद इसने साल 2014-15 से बढ़ना शुरू किया और 2017-18 में भारत का 23वां सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार बन बैठा। उसके बाद अब 2022-23 में ये सातवें स्थान पर आ गया है।

अहम बात यह है कि साल 2021 में रूस भारत का कच्चे तेल के निर्यातक देशों में 9वें स्थान पर आता था, लेकिन आज वहीं रूस दूसरे नंबर पर सऊदी अरब की जगह ले चुका है। ध्यान देना होगा कि जिस दौर में यूक्रेन के साथ रूस का युद्ध जारी है उस दौरान भी रूस भारत में आवश्यक चीजों की आपूर्ति करता रहा है। भारत ने रूस से लगभग 3.5 लाख टन डाई-अमोनियम फॉस्टवेट (डीएपी) का आयात किया। इसके साथ ही रूस, भारत का DAP उर्वरक के प्रमुख आपूर्तिकर्ता के रूप में उभरा है। भारत जब भी सामरिक और कूटनीतिक संकट में फंसा रूस ने न केवल वीटो शक्ति का उपयोग कर भारत को बचाया बल्कि सैन्य संसाधन भी उपलब्ध कराया।

और पढ़े: खाड़ी देशों ने यूरोप से कहा- भारत को छोड़कर तुम्हारे साथ तो नहीं आएंगे

पश्चिमी देशों का सैन्य और आर्थिक चक्रव्यूह

वहीं दूसरी ओर जब रूस पश्चिमी देशों के सैन्य और आर्थिक चक्रव्यूह में फंसा, तब वह भारत ही था जिसने पश्चिमी दबाव को झेलते हुए रूस की मदद की। इतना ही नहीं रूस अब डॉलर आधारित आर्थिक पारिस्थितिकी तंत्र को बदलते हुए रुपये, रूबल और युवान आधारित मौद्रिक व्यवस्था स्थापित करने की योजना बना रहा है।

जैसा कि हम जानते हैं कि भारत में सबसे ज्यादा तेल का आयात इराक से होता था और उसके बाद सऊदी अरब का स्थान आता था। लेकिन अब इस स्थान पर रूस आ चुका है। भारत ने रूस के प्रति अपना नरम रवैया बनाने के पीछे उसकी सबसे बड़ी कूटनीति यही थी कि भारत सस्ते दामों पर रूस से कच्चा तेल खरीदना शुरू कर सके। भारतीय रिफाइनरी कंपनियों ने रूस से अधिक मात्रा में कच्चा तेल खरीदा। इसी के साथ भारत की रूस पर तेल और उर्वरकों के आयात निर्भरता बढ़ती जा रही है जिससे उसकी खाड़ी देशों पर से निर्भरता जल्द ही समाप्त हो जाएगी।

TFI का समर्थन करें:

सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की ‘राइट’ विचारधारा को मजबूती देने के लिए TFI-STORE.COM से बेहतरीन गुणवत्ता के वस्त्र क्रय कर हमारा समर्थन करें.

Exit mobile version