2022 में इन 7 सितारों ने बॉलीवुड में आजमाई किस्मत, एक को छोड़कर सारे ‘फ्लॉप’ रहे

बॉलीवुड पर लगे ग्रहण का असर इंडस्ट्री में एंट्री करने वाले स्टार्स पर भी दिखा। साउथ इंड्रस्टी में पैर जमा चुके स्टार्स को तो दर्शकों ने घास तक नहीं डाली।

7 stars who tried their destiny in Bollywood this year but failed miserably

Source- TFI

Bollywood debut 2022: बॉलीवुड में हर साल लाखों लोग अपनी किस्मत आजमाने चले आते हैं, जिनमें से कुछ स्टार का जादू लोगों के सर चढ़कर बोलता है तो वहीं कुछ को उल्टे पैर लौटना पड़ता है। साल 2022 बॉलीवुड जगत के लिए किसी ग्रहण से कम साबित नहीं हुआ। भूल भुलैया-2 और दृश्यम-2 जैसी फ़िल्में जहां इस साल बॉलीवुड की तारणहार बनी वहीं कई बड़े बज़ट की फिल्मों को दर्शकों ने मुंह तक नहीं लगाया। बॉलीवुड पर लगे ग्रहण का असर इंडस्ट्री में एंट्री करने वाले स्टार्स पर भी साफ-साफ दिखाई दिया है।

साल 2022 में बॉलीवुड में कई नये एक्टर्स ने एंट्री (Bollywood debut 2022) की। इनमें से कुछ जहां लीड रोल से बॉलीवुड में अपनी धाक ज़माने आए, तो वहीं कुछ ने सपोर्टिंग रोल से दर्शकों के दिल में अपनी खास जगह बनाने की कोशिश की। क्या आपको पता है की साल 2022 में किन-किन स्टार्स ने बॉलीवुड (Bollywood debut 2022) में कदम रखा? क्या आपको मालूम है कि इस साल साउथ के भी कुछ स्टार्स ने बॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमाने की कोशिश की? आज हम आपको उन 7 स्टार्स के बारे में जानकारी देंगे जो बॉलीवुड में सफलता स्वाद चखने आए थे, परंतु यहां इन्हें असफलता ही हाथ लगी। साउथ इंडस्ट्री के बड़े नाम तक बॉलीवुड में बुरी तरह से फ्लॉप साबित होते हुए दिखाई दिए।

और पढ़ें: बायकॉट बॉलीवुड- क्या यह वास्तव में आवश्यक है?

मानुषी छिल्लर

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम है पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर का। इन्होंने बॉलीवुड फिल्म ‘सम्राट पृथ्वीराज’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इन फिल्म में एक्ट्रेस ने लगातार फ्लॉप फ़िल्में दे रहे अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन शेयर की थी। 3 जून 2022 को रिलीज हुई सम्राट पृथ्वीराज बॉक्स ऑफिस पर नाकाम साबित हुई। 175 करोड़ के बज़ट में बनी सम्राट पृथ्वीराज को बॉक्स ऑफिस पर 68.05 करोड़ रुपए का कलेक्शन करने में नानी याद आ गयी थी और इस तरह मानुषी के बॉलीवुड में करियर की शुरुआत अच्छी नहीं रही।

Bollywood debut 2022 सम्राट पृथ्वीराज फिल्म में मानुषी छिल्लर और अक्षय कुमार (Source- Google)

शांतनु महेश्वरी

टीवी के पॉपुलर रियलिटी शोज ‘दिल दोस्ती डांस’ और ‘प्यार तूने क्या किया’  से लोगों के बीच अपना नाम बनाने वाले शांतनु माहेश्वरी का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। इन्होनें इस साल आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ से बॉलीवुड में अपने कदम रखे थे। उनके डेब्यू का जादू लोगों के सर चढ़कर बोला। फिल्म चाहे जैसी भी थीं, परंतु इसमें उनके काम की जमकर तारीफ़ की गई। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी गंगूबाई काठियावाड़ी में शांतनु को दर्शकों का काफी प्यार दिया।

Bollywood debut 2022 गंगूबाई काठियावाड़ी फिल्म का सीन (Source- Google)

और पढ़ें: आम जनमानस के हीरो थे मिथुन चक्रवर्ती लेकिन बॉलीवुड ने उनके साथ न्याय नहीं किया

विजय देवरकोंडा

‘गीता गोविंदम’ और ‘अर्जुन रेड्डी’ जैसी बेहतरीन फिल्मों से दर्शकों को लुभाने वाले विजय देवरकोंडा ने हाल ही में पैन इंडिया फिल्म ‘लाइगर’ से बॉलीवुड में अपनी भाग्य आजमाया। इस फिल्म में उनके साथ स्टार किड अनन्या पांडे और राम्या कृष्णन अहम भूमिका में नज़र आई थी। लेकिन फिर भी फिल्म काफी बुरी तरीके से पिट गयी थी। करीब 125 करोड़ में बनी इस फिल्म ने बमुश्किल 20.05 करोड़ रुपए के आसपास ही कमा पाई।

Bollywood debut 2022 विजय देवरकोंडा- फिल्म लाइगर (Source- Google

रश्मिका मंदाना

साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना भी इस साल बॉलीवुड में फिल्म ‘गुड बाय’ से अपनी किस्मत चमकाने आई थी। परंतु अमिताभ बच्चन और नीना गुप्ता जैसे दिग्गज स्टार्स के साथ स्क्रीन शेयर करने के बाद भी रश्मिका मंदाना बॉलीवुड में अपनी पहली फिल्म को सफल बनाने में नाकाम साबित हुई। फिल्म का बज़ट जहां लगभग 30 करोड़ था वही इस फिल्म का कलेक्शन 6.38 करोड़ रुपए पर आकर ही सिमटकर रह गया।

Bollywood debut 2022 अमिताभ बच्चन और रश्मिका मंदाना की फिल्म गुड बाय (Source- Google)

और पढ़ें: बॉलीवुड के वो 5 अभिनेता जिन्होंने कुछ देर की भूमिका में ही हीरो को खा लिया

नागा चैतन्य

साउथ इंडियन फिल्मों के सुपरस्टार नागा चैतन्य ने भी इस साल आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। कई सालों से बन रही इस फिल्म का बज़ट जहा 180 करोड़ के आसपास था वहीं इस फिल्म की कमाई लगभग 58.73 तक ही निपट गयी।

Bollywood debut 2022 फिल्म लाल सिंह चड्ढा (Source- Google)

 

खुशाली कुमार

इस लिस्ट में अगला नाम है दिवंगत गुलशन कुमार की बेटी खुशाली कुमार का। इन्होंने इस साल फिल्म ‘धोखा : राउंड द कॉर्नर’ से बॉलीवुड में अपना आगमन किया था। इस फिल्म में खुशाली आर. माधवन के अपोजिट थी। ये फिल्म दर्शकों के दिल में अपनी खास जगह बनाने में असफल साबित हुई। 20 करोड़ के आसपास बनी इस फिल्म को 2.75 करोड़ कमाने में पसीने छूट गए।

Bollywood debut 2022 खुशाली कुमार (Source- Google)

और पढ़ें: सुनिए शरद पवार! बॉलीवुड में हिंदुओं का भी योगदान रहा है, यह लीजिए हम सूची दे रहे हैं

शर्ली सेतिया

इस लिस्ट में एक नाम एक्ट्रेस शर्ली सेतिया का भी शामिल हैं। वैसे तो एक्ट्रेस अपना एक्टिंग डेब्यू 2020 में नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘मस्का’ से कर चुकी थी, लेकिन बड़े पर्दे पर बतौर लीड एक्ट्रेस उनकी ‘निकम्मा’ पहली फिल्म थीं। इस फिल्म में वो एक्टर अभिमन्यु दासानी के साथ अभिनय करती हुई नज़र आई। साथ ही इस फिल्म में इसमें बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन शिल्पा शेट्टी भी थी। वहीं सब्बीर खान के निर्देशन वाली इस फिल्म का बज़ट लगभग 22 करोड़ था लेकिन इस फिल्म का कलेक्शन सुनकर आपके आश्चर्य में पड़ जाएंगे क्योंकि ये फिल्म बस 1.77 करोड़ रुपए की ही कमाई कर पाईं।

शर्ली सेतिया (Source- Google)

तो इस आर्टिकल में आपने देखा इन 7 स्टार्स में से केवल एक ही स्टार था जो लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाने में सफल हो पाया। कहीं न कहीं बाकी सभी स्टार्स को बॉलीवुड के पतन का अंजाम भुगतना पड़ा। वैसे तो इस वर्ष साउथ इंडस्ट्री की लॉटरी लगी लेकिन उनमें से कुछ सितारे बॉलीवुड में आकर यहां फीके पड़ते हुए दिखाई दिए।

https://www.youtube.com/watch?v=DwjwTvjxtLg

TFI का समर्थन करें:

सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की ‘राइट’ विचारधारा को मजबूती देने के लिए TFI-STORE.COM से बेहतरीन गुणवत्ता के वस्त्र क्रय कर हमारा समर्थन करें। 

Exit mobile version