IPL इंटरनेशनल हो रहा है और यह भारत के लिए बुरा कदम नहीं है

IPL अब ग्लोबल लेवल पर अपनी धाक जमाने लगा है। जानिए क्यों ऐसा होना भारत के लिए लाभकारी होगा?

Source- Inside Sports

Global IPL: खेल को किसी सीमा में नहीं बांधा जा सकता है और बात जब क्रिकेट की हो रही हो तो क्या ही कहने। लेकिन यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि इंटरनेशनल क्रिकेट में भारतीय टीम के खराब हो रहे प्रदर्शन को लेकर प्रश्न उठाए जा रहे हैं। खराब प्रदर्शन के एक कारण के रूप में खिलाड़ियों का IPL में खेलने को भी देखा जा सकता है। खिलाड़ी IPL में लगातार खेलते रह जाते हैं और फिर इंटरनेशनल क्रिकेट में उनका प्रदर्शन फीका पड़ जाता है। लेकिन दूसरी ओर इसी IPL से जुड़े उठाए गए एक कदम की चर्चा हो रही है। दरअसल, IPL अब ग्लोबल लेवल (Global IPL) पर अपनी धाक जमाने लगा है और ऐसा होना भारत के आर्थिक ताकत के लिए एक अच्छा कदम हो सकता है।

और पढ़ें: कुलदीप यादव जैसे गेंदबाज ही क्यों हो जाते हैं ‘टीम पॉलिटिक्स’ का शिकार?

Global IPL: सॉफ्ट पावर

दरअसल, IPL के लोकप्रिय होने के बाद दुनियाभर में अलग-अलग प्रीमियर लीग होने लगी हैं जिसमें पैसे बरसते हैं। अब सबसे विशेष बात यह है कि अलग-अलग देशों में होने वाली प्रीमियर लीग में IPL का सिक्का चल रहा है जिसका सीधा लाभ भारत को आर्थिक रूप से और सॉफ्ट पावर बनने के दिशा में हो रहा है।

UAE का अमीरात क्रिकेट बोर्ड IPL की तर्ज़ पर ही ILT20 करा रहा है जिसमें 6 टीमें हैं और 6 की 6 टीमें ही भारतीय फ्रेंचाइजी की है जो कि एक बड़ी बात है। खास बात यह है कि लीग का नाम ही इंडियन लीग टी20 है। इतना ही नहीं इसमें खिलाड़ियों पर खूब पैसा बरसने वाला है। इसे दुनिया की दूसरी सबसे बड़ीT20 प्रीमियर लीग भी कहा जा रहा है। खास बात यह भी है कि भारतीय फ्रेंचाइजीज ने यहां भी पाकिस्तानी क्रिकेटरों को किनारे कर दिया है और ILT20 में एक भी पाकिस्तानी क्रिकेटर नहीं है।

और पढ़ें: ‘बैजबॉल’ को मुख्यधारा में लाने का श्रेय इंग्लैंड और ब्रैंडन मैक्कुलम को नहीं, वीरेंद्र सहवाग को जाता है

IPL की हनक

ILT20 की तरह ही दक्षिण अफ्रीका की टी20 लीग में भी Global IPL की ही हनक है। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) के अनुसार इंडियन प्रीमियर लीग टीम के मालिकों ने दक्षिण अफ्रीका की नयी घरेलू टी20 लीग की सभी छह फ्रेंचाइजी खरीदी। IPL की सबसे सफल टीम की यानी मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने लीग की न्यूलैंड्स फ्रेंचाइजी खरीदी है।

इसके अलावा IPL की चेन्नई सुपर किंग्स के मालिकों ने जोहान्सबर्ग फ्रेंचाइजी खरीदी, जबकि जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स ने प्रिटोरिया अपने नाम की। लखनऊ सुपर जायंट्स, सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के मालिकों ने डरबन, गेकबेर्हा (पूर्व में पोर्ट एलिजाबेथ) और पार्ल फ्रेंचाइजी पर दावा ठोंका। सीधे तौर पर कहें तो साउथ अफ्रीका टी-20 लीग पर भारतीय फ्रेंचाइजीज का कब्जा हो गया है।

इसके अलावा भारतीय फ्रेंचाइजीज ने ही कैरेबियाई प्रीमियर लीग की भी 3 टीम खरीदी। दिलचस्प है कि सीपीएल में शामिल होने वाली तीन टीमों का स्वामित्व आईपीएल फ्रेंचाइजी के पास है। पहले एक टीम पर भारतीय फ्रेंचाइजी थे लेकिन हाल ही में फ्रेंचाइजी ने दो और टीमें खरीद लीं। संभावनाएं हैं कि आगे चलकर यहां की अन्य टीमों की फ्रेंचाइजी भी IPL के हिस्से आएगी।

और पढ़ें: भारत संजू सैमसन को खो सकता है और इसके लिए BCCI जिम्मेदार होगा

Global IPL: विदेशी लीग की टीमें

भले ही IPL की फ्रेंचाइजी लगातार विदेशी लीग की टीमें खरीद रही हों लेकिन अहम यह है कि BCCI को यह बात रास नहीं आ रही है। जानकारी के मुताबिक BCCI इस तरह के निवेश से नाखुश है और नीलामी से पहले सभी फ्रेंचाइजी को इससे हतोत्साहित किया गया है। BCCI ने विदेशी लीगों में भाग लेने को टीमों को हतोत्साहित करने की कोशिश बताया है। शीर्ष बोर्ड ने भविष्य में इस तरह के कदमों से टीमों को रोकने की कोशिश की। हालांकि फ्रेंचाइजी के खिलाफ बोर्ड अध्यक्ष ने सीधे-सीधे कुछ नहीं बोला है।

इन सबके बीच एक बात पर अवश्य ध्यान देना होगा कि IPL देश से बाहर अपने पैर पसार तो रहा है लेकिन खेल के क्षेत्र में भारतीयों का बढ़ता एकाधिकार खेल को कमजोर भी कर सकते हैं। ऐसे में हो सकता है कि खेल का मूल ही कमजोर होने लगे। जो कि क्रिकेट जगत के भविष्य के लिए सही नहीं होगा। इन बातों को ध्यान में रखने की अति आवश्यक है।

और पढ़ें: भारतीय टीम की ‘दुर्दशा’ के पीछे के इन बड़े कारणों पर किसी की नजर ही नहीं है

देश की छवि

स्पोर्ट्स किसी भी देश की छवि को बदल सकता है, उदाहरण के लिए अर्जेंटीना को देखा जा सकता है कि फीफा विश्व कप जीतकर उसने खूब नाम कमाया लेकिन, उसकी बदहाली भी किसी से नहीं छिपी है। लेकिन एक स्पोट्स के कारण अर्जेंटीना आज दुनियाभर में जाना जाता है, लियोन मेस्सी के लिए लोग पागल हैं।

अब बात करते हैं ब्रॉडकास्टिंग राइट्स के बारे में तो एक समय था जब वैश्विक टूर्नामेंटों के दौरान अंग्रेजी चैनलों को सभी ब्रॉडकास्टिंग राइट्स मिलते थे जिससे भारत को लाभ कम हो पाता था लेकिन अब जब ब्रॉडकास्टिंग राइट्स सीधे तौर पर भारत के हाथ में ही आते जा रहे हैं तो भारत स्पोर्ट्स या कहें कि क्रिकेट के मामले में बहुत आगे निकल रहा है और भारत की सॉफ्ट पावर में इज़ाफ़ा कर रहा है जिसमें ग्लोबल होता IPL का महत्वपूर्ण योगदान है।

TFI का समर्थन करें:

सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की ‘राइट’ विचारधारा को मजबूती देने के लिए TFI-STORE.COM से बेहतरीन गुणवत्ता के वस्त्र क्रय कर हमारा समर्थन करें।

Exit mobile version