भारत और इंडोनेशिया की दोस्ती में नया अध्याय का आरंभ होने वाला है!

PTA तो बस ट्रेलर है!

भारत वैश्विक शक्ति बनने की ओर तेजी से अग्रसर है। इसके लिए वो अपने सैन्य क्षेत्र को शक्तिशाली बना रहा है, वर्तमान में भारत अपने आपको आर्थिक छोर पर युद्ध पर काम कर रहा है। ऐसे में विश्व के कई देश भारत के साथ संबंध प्रगाढ़ करना चाहता हैं।

कोई सैन्य समझौते कर टेक्नोलॉजी ट्रांसफर कर रहा है तो भारत के साथ व्यपार करने की इच्छा जता रहा है। हिंदी में एक कहावत है ना कि उगते सूरज को हर कोई सलाम करता है। भारत भी विश्व का वही उगता सूरज प्रतीत हो रहा है।

2020 से विचाराधीन पर इंडोनेशियाई मंत्री ने बातचीत की जताई इच्छा

इंडोनेशिया के व्यापार मंत्री जुल्किफली हसन ने इंडोनेशिया और भारत के द्विपक्षीय तरजीही व्यापार समझौते (पीटीए) पर बातचीत शुरू करने की इच्छा जताई है। बता दें कि ये समझौता 2020 से विचाराधीन है। उन्होंने कहा है कि पीटीए दोनों देशों की आर्थिक क्षमता के उपयुक्त सिद्ध हो सकता है।

और पढ़ें: विश्व में बढ़ रही भारत की ताकत, अब भारत से ब्रह्मोस मिसाइल खरीदेगा इंडोनेशिया

उन्होंने कहा कि इस समझौते में दोनों देशों का हित केंद्रित है। हसन ने कहा कि भारत इंडोनेशिया के लिए एक रणनीतिक सहयोग भागीदार है क्योंकि यह चौथा सबसे बड़ा निर्यात गंतव्य देश है और विदेशी निवेश का 21वां सबसे बड़ा स्रोत है।

इंडोनेशियाई मंत्री ने गोयल के निमंत्रण का किया स्वागत

बताते चलें कि भारत में भारतीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के साथ इंडोनेशिया के व्यापार मंत्री जुल्किफली हसन ने बैठक की। इस बैठक में दोनों मंत्रियों ने सूचना प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य, कपड़ा, फर्नीचर, शिक्षा और मानव संसाधन जैसे विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने पर भी चर्चा की।

इसके अलावा, इंडोनेशियाई मंत्री ने इंडोनेशिया और भारत के बीच द्विपक्षीय बैठक आयोजित करने के लिए गोयल के निमंत्रण का स्वागत किया, जहां अन्य देश के तीन मंत्री भाग लेंगे। जिससे प्रतीत होता है कि भविष्य में दोनों देशों के संबंध और व्यापारिक समझौते दोनों देशों की प्रगति में लाभकारी सिद्ध होंगे।

TFI का समर्थन करें:

सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की राइट’ विचारधारा को मजबूती देने के लिए TFI-STORE.COM से बेहतरीन गुणवत्ता के वस्त्र क्रय कर हमारा समर्थन करें।

Exit mobile version