बीजेपी ने जारी किया लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपना ‘संकल्प पत्र’।

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने अपना चुनाव घोषणा पत्र जारी कर दिया। इस घोषणा पत्र के दस्तावेज का नाम मोदी की गारंटी रखा गया है। 

बीजेपी, संकल्प पत्र, लोकसभा चुनाव 2024, लोकसभा चुनाव, बीजेपी ने जारी किया घोषणा पत्र

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपना चुनाव घोषणा पत्र जारी कर दिया। दिल्ली स्थित बीजेपी हेडक्वॉर्टर में तमाम वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने इसे जारी किया। इस घोषणा पत्र के दस्तावेज का नाम मोदी की गारंटी रखा गया है। 

पार्टी का यह संकल्प पत्र 76 पेज का है। इस अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया कि घोषणा-पत्र समिति को करीब 15 लाख सुझाव मिले। नमो ऐप से चार लाख और वीडियो से 10 लाख सुझाव मिले। सब पर विचार के बाद पार्टी ने इस संकल्प पत्र को अंतिम रूप दिया।

गरीबों, युवाओं, किसानों और महिलाओं के सशक्तीकरण पर केंद्रित इस घोषणापत्र में इस बात पर जोर दिया गया है कि जब दुनिया अनिश्चितता के दौर से गुजर रही है तो भारत में पूर्ण बहुमत वाली स्थिर सरकार की जरूरत है। पीएम मोदी ने चार व्यापक समूहों – गरीब, युवा, अन्नदाता (किसान) और नारी शक्ति के प्रतिनिधियों को चुनाव घोषणापत्र की कॉपी सौंपीं। 

पीएम मोदी ने कहा कि यह संकल्प पत्र विकसित भारत के चार मजबूत स्तंभ – युवा शक्ति, नारी शक्ति, गरीब और किसान, इन सभी को सशक्त करता है। बीजेपी ने 70 वर्ष की आयु से ऊपर के हर बुजुर्ग को आयुष्मान योजना के दायरे में लाने और  उन्हें 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा देने का वादा किया है। 

वहीं मुफ्त राशन की योजना आने वाले पांच साल तक जारी रहेगी। इस लेख में 2014, 2019 और 2024 में जारी घोषणा पत्र के अहम बिंदुओं पर प्रकाश डालें और ये जानने की कोशिश करेंगे बीजेपी यह संकल्प पत्र 2014 और 2019 से कितना अलग है।

और पढ़ें:- भारत का रक्षा निर्यात पहली बार 21 हजार करोड़ के पार।

2014 का चुनाव घोषणा पत्र

भारतीय जनता पार्टी ने 2014 का चुनाव घोषणा पत्र एक भारत श्रेष्ठ भारत के साथ जारी किया था।  सबका साथ और सबका विकास का नारा भी दिया गया था।बीजेपी ने हर राज्य में एम्स, हर गांव में इंटरनेट और बुलेट ट्रेन के जाल फैलाने का वादा किया था। 

इस घोषणा पत्र में अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण, जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाने और समान नागरिक संहिता जैसे मुद्दे भी शामिल किए गए थे कुल 52 पन्नों का दस्तावेज जारी किया था.. घोषणा पत्र के लिए 17 सदस्यीय समिति बनाई। एक लाख सुझाव ग्रामीण इलाकों से आए। यह घोषणा पत्र मुरली मनोहर जोशी के नेतृत्व में तैयार किया गया था।

2014 के घोषणा पत्र की खास बातें

वर्ष 2019 का चुनाव घोषणा पत्र 

2019 में भाजपा ने संकल्प पत्र के नाम से अपने चुनावी वादों की पोटली खोली थी। इस संकल्प पत्र के किसानों, व्यापारियों और मध्यम वर्ग को साधन की कोशिश की गई। बीजेपी ने इसमें राम मंदिर, धारा 370 का संकल्प भी व्यक्त किया था। 2022 में आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर 75 लक्ष्य भी तय किए थे। 

2019 के चुनाव घोषणा पत्र की खास बातें

2024 के चुनाव घोषणा पत्र की खास बातें

और पढ़ें:- दूसरों को अंधभक्त बोलने वाले खुद बने एक पार्टी के चाटुकार।

Exit mobile version