TFIPOST English
TFIPOST Global
tfipost.in
tfipost.in
कोई परिणाम नहीं मिला
सभी परिणाम देखें
  • राजनीति
    • सभी
    • चर्चित
    • बिहार डायरी
    • मत
    • समीक्षा
    कॉकरोच के पुतले

    दिल्ली में दशहरे पर रावण के साथ जलेगा कॉकरोच का पुतला, कॉकरोच के पुतले को लेकर चर्चा जारी

    विजयादशमी: “संगठन में शक्ति” का प्रतीक

    विजयादशमी: “संगठन में शक्ति” का प्रतीक

    संघ की सौ वर्ष की यात्रा: नागपुर से देशव्यापी विस्तार तक

    संघ की सौ वर्ष की यात्रा: नागपुर से देशव्यापी विस्तार तक

    राष्ट्र सेविका समिति की शाखा – व्यक्ति निर्माण का केंद्र

    राष्ट्र सेविका समिति की शाखा – व्यक्ति निर्माण का केंद्र

    • चर्चित
    • मत
    • समीक्षा
  • अर्थव्यवस्था
    • सभी
    • वाणिज्य
    • व्यवसाय
    What MCA Data Reveals About India’s Growing LLP and OPC Ecosystem

    What MCA Data Reveals About India’s Growing LLP and OPC Ecosystem

    H-1B पर ट्रंप का नया वार: Microsoft से Infosys-TCS तक शिकंजा, भारतीयों के लिए अमेरिका में नौकरियां खत्म ?

    H-1B पर ट्रंप का नया वार: Microsoft से Infosys-TCS तक शिकंजा, भारतीयों के लिए अमेरिका में नौकरियां खत्म ?

    India GDP Growth: World Bank ने FY27 का अनुमान 7.1% किया,महंगा तेल और El Niño से ग्रोथ पर खतरा

    India GDP Growth: World Bank ने FY27 का अनुमान 7.1% किया,महंगा तेल और El Niño से ग्रोथ पर खतरा

    India-Switzerland Deal: अमेरिका से ट्रेड डील में गतिरोध के बीच 100 अरब डॉलर का निवेश, 10 लाख नौकरियों का प्लान

    India-Switzerland Deal: अमेरिका से ट्रेड डील में गतिरोध के बीच 100 अरब डॉलर का निवेश, 10 लाख नौकरियों का प्लान

    • वाणिज्य
    • व्यवसाय
  • रक्षा
    • सभी
    • आयुध
    • रणनीति
    महिला आरक्षण के लिए फिर संसद बुलाएगी सरकार? लोकसभा सीटें बढ़ाने और परिसीमन पर विशेष सत्र की तैयारी

    महिला आरक्षण के लिए फिर संसद बुलाएगी सरकार? लोकसभा सीटें बढ़ाने और परिसीमन पर विशेष सत्र की तैयारी

    स्टारशील्ड विवाद के बीच भारत का बड़ा दांव: GSAT-7C से कैसे मजबूत होगी वायुसेना की ताकत?

    स्टारशील्ड विवाद के बीच भारत का बड़ा दांव: GSAT-7C से कैसे मजबूत होगी वायुसेना की ताकत?

    1948 में ‘जल उषा’, 2026 में FSS-1: हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड की 78 साल की समुद्री छलांग

    1948 में ‘जल उषा’, 2026 में FSS-1: हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड की 78 साल की समुद्री छलांग

    16 साल बाद ट्रेनर तेजस की डिलीवरी! Mk1 से Mk1A तक क्यों उलझता रहा भारत का स्वदेशी फाइटर प्रोग्राम?

    16 साल बाद ट्रेनर तेजस की डिलीवरी! Mk1 से Mk1A तक क्यों उलझता रहा भारत का स्वदेशी फाइटर प्रोग्राम?

    • आयुध
    • रणनीति
  • विश्व
    • सभी
    • AMERIKA
    • अफ्रीका
    • अमेरिकाज़
    • एशिया पैसिफिक
    • यूरोप
    • वेस्ट एशिया
    • साउथ एशिया
    अमेरिका में मौत का लाइव तमाशा! कौन हैं निदाल हसन, जिन्हें फायरिंग स्क्वाड से दी जाएगी सजा?

    अमेरिका में मौत का लाइव तमाशा! कौन हैं निदाल हसन, जिन्हें फायरिंग स्क्वाड से दी जाएगी सजा?

    भारत का JD Vance को करारा जवाब! भारतीय पेशेवरों पर टिप्पणी को बताया ‘बेहद आपत्तिजनक’, H-1B पर भी साफ की तस्वीर

    भारत का JD Vance को करारा जवाब! भारतीय पेशेवरों पर टिप्पणी को बताया ‘बेहद आपत्तिजनक’, H-1B पर भी साफ की तस्वीर

    The Moon Is Ours’! ट्रंप के दावे के बीच बड़ा सवाल- क्या कोई देश चांद पर कब्जा कर सकता है

    The Moon Is Ours’! ट्रंप के दावे के बीच बड़ा सवाल- क्या कोई देश चांद पर कब्जा कर सकता है

    BRICS 2026 में PM Modi, Putin and Xi Jinping

    BRICS Explained: क्या अमेरिकी डॉलर से दूर जा रही है दुनिया ?

    • अफ्रीका
    • अमेरिकाज़
    • एशिया पैसिफिक
    • यूरोप
    • वेस्ट एशिया
    • साउथ एशिया
  • ज्ञान
    • सभी
    • इतिहास
    • संस्कृति
    विजयादशमी: “संगठन में शक्ति” का प्रतीक

    विजयादशमी: “संगठन में शक्ति” का प्रतीक

    घर: संस्कारों की पहली पाठशाला और राष्ट्र निर्माण का आधार

    घर: संस्कारों की पहली पाठशाला और राष्ट्र निर्माण का आधार

    एस्ट्रोटॉक vs अन्य ऐप्स: कौन सा है सबसे बेस्ट राशिफल प्लेटफॉर्म?

    एस्ट्रोटॉक vs अन्य ऐप्स: कौन सा है सबसे बेस्ट राशिफल प्लेटफॉर्म?

    नील विद्रोह

    “नील क्रांति का क्रेडिट भी महात्मा गांधी को मिला” जबकि आंदोलन की वास्तविकता कुछ और ही है

    • इतिहास
    • संस्कृति
  • बैठक
    • सभी
    • खेल
    • चलचित्र
    • तकनीक
    • भोजन
    • व्यंग
    • स्वास्थ्य
    पीएम मोदी मिलें खिलाड़ियों से

    एशियन गेम्स 2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों से मिले PM मोदी, 85 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा भारत

    भारत में हेयर रिस्टोरेशन: जल्दबाज़ी वाले समाधानों से ज़्यादा ज़रूरी है सही योजना

    भारत में हेयर रिस्टोरेशन: जल्दबाज़ी वाले समाधानों से ज़्यादा ज़रूरी है सही योजना

    The Basketball Draw Will Rewrite Every Asian Games Forecast

    The Basketball Draw Will Rewrite Every Asian Games Forecast

    Why Sports Betting Exploded Among Cricket Fans in India

    Why Sports Betting Exploded Among Cricket Fans in India

    • खेल
    • चलचित्र
    • तकनीक
    • भोजन
    • व्यंग
    • स्वास्थ्य
  • प्रीमियम

श्रीहरिकोटा में ISRO ने जड़ा शतक, शून्य से लेकर सौवें प्रक्षेपण तक का गौरवशाली इतिहास

ISRO at 100*

himanshumishra द्वारा himanshumishra
29 January 2025
in चर्चित
GSLV-F15 lifts off with NVS-02 satellite in Isro's 100th launch

GSLV-F15 lifts off with NVS-02 satellite in Isro's 100th launch

Share on FacebookShare on X

एक समय था जब भारत के वैज्ञानिक सैटेलाइट्स को साइकिल पर ढोकर लॉन्च पैड तक ले जाते थे, और आज वही भारत GSLV-F15 जैसे अत्याधुनिक प्रक्षेपण यान के जरिए अंतरिक्ष में धाक जमा रहा है। कभी अमेरिका और पश्चिमी शक्तियों ने भारत को क्रायोजेनिक इंजन तकनीक देने से इनकार कर दिया था, क्योंकि वे नहीं चाहते थे कि भारत आत्मनिर्भर बने। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘आत्मनिर्भर भारत’ विजन और ISRO के शतत प्रयासों ने वह कर दिखाया, जो कभी असंभव माना जाता था।

stunning visuals from the GSLV-F15/NVS-02 launch (Image Source: ISRO X)
stunning visuals from the GSLV-F15/NVS-02 launch (Image Source: ISRO X)

आज, जब ISRO ने अपने 100वें मिशन के रूप में श्रीहरिकोटा से GSLV-F15 ने श्री हरिकोटा से NVS-02 सैटेलाइट का सफल प्रक्षेपण किया, तो यह न केवल भारत की वैज्ञानिक श्रेष्ठता का प्रमाण है, बल्कि उन सभी वैश्विक शक्तियों के लिए एक करारा जवाब भी है, जिन्होंने कभी भारत की अंतरिक्ष यात्रा को रोकने का प्रयास किया था। NVS-02 सैटेलाइट, जिसे इस मिशन के तहत सफलतापूर्वक कक्षा में स्थापित किया गया, भारत के स्वदेशी नेविगेशन सिस्टम को और अधिक सुदृढ़ करेगा।

संबंधितपोस्ट

रात में भी ‘सूरज की रोशनी’ बेचेगा अमेरिका! भारत की Skyroot Aerospace कैसे करेगी मदद, जानिए पूरा प्लान

अमेरिका में हिंदू मंदिर पर हमले की साजिश से भारत चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील

गगनयान मिशन: ISRO ने Crew और Service Module को अलग करने का टेस्ट किया सफल, अंतरिक्ष यात्रियों की सुरक्षा के लिए क्यों है अहम?

और लोड करें

ISRO का शतक

46 साल पहले, जब भारत ने पहला Satellite Launch Vehicle-3 (SLV-3) प्रक्षेपण किया था, तो वह दुर्भाग्यवश बंगाल की खाड़ी में गिर गया था। लेकिन इस असफलता ने भारतीय वैज्ञानिकों के हौसले को कमजोर नहीं किया, बल्कि उन्हें और मजबूत बना दिया। आज उसी संघर्ष और मेहनत का नतीजा है कि ISRO ने श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से अपनी 100वीं सफल लॉन्चिंग को अंजाम देकर इतिहास रच दिया।

बुधवार, 29 जनवरी 2025 की सुबह 6:23 बजे, इसरो ने GSLV-F15 के जरिए NVS-02 उपग्रह को अंतरिक्ष में भेजकर एक और स्वर्णिम उपलब्धि अपने नाम कर ली। स्वदेशी क्रायोजेनिक इंजन से लैस इस शक्तिशाली रॉकेट ने मात्र 19 मिनट में उपग्रह को सटीक कक्षा में स्थापित कर दिया, जो भारत की बढ़ती वैज्ञानिक ताकत और आत्मनिर्भरता का एक और प्रमाण है।

🌍 A view like no other! Watch onboard footage from GSLV-F15 during the launch of NVS-02.

India’s space programme continues to inspire! 🚀 #GSLV #NAVIC #ISRO pic.twitter.com/KrrO3xiH1s

— ISRO (@isro) January 29, 2025

GSLV-F15 का यह मिशन केवल एक लॉन्च नहीं, बल्कि भारत की अपनी वैश्विक नेविगेशन प्रणाली (NavIC – Navigation with Indian Constellation) को और मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। यह उपग्रह भारत को सटीक नेविगेशन, सैन्य उपयोग, आपदा प्रबंधन और संचार सेवाओं में आत्मनिर्भर बनाएगा। GSLV-F15 जब 2,250 किलोग्राम वजनी NVS-02 उपग्रह को लेकर सुबह के आसमान में गरजा, तो यह भारत की वैज्ञानिक क्षमता और आत्मनिर्भरता का प्रतीक बन गया। लॉन्च के 19 मिनट बाद, यह सैटेलाइट Geosynchronous Transfer Orbit (GTO) में स्थापित कर दिया गया। GTO वह कक्षा है, जो सैटेलाइट्स को Geostationary Orbit में पहुँचाने में मदद करती है, जिससे वे संचार, मौसम विज्ञान और सामरिक उपयोग के लिए महत्वपूर्ण सेवाएँ प्रदान कर सकते हैं।

ISRO की यह 100वीं लॉन्चिंग कई ऐतिहासिक अभियानों की सफलता के बाद आई है। चंद्रयान, मंगलयान, आदित्य L-1, गगनयान जैसे मिशनों ने पहले ही भारत को एक अंतरिक्ष महाशक्ति बना दिया है। PSLV, GSLV और SSLV जैसे लॉन्च वाहनों के माध्यम से इसरो लगातार अंतरिक्ष की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

क्या है NavIC सिस्टम?

NavIC (Navigation with Indian Constellation) भारत का स्वदेशी GPS प्रणाली है, जिसे सटीक स्थिति (Position), गति (Velocity) और समय (Timing – PVT) सेवाएं प्रदान करने के लिए विकसित किया गया है। यह प्रणाली भारत और इसके 1,500 किलोमीटर के दायरे तक सटीक नेविगेशन सेवाएं देने में सक्षम है।

NavIC दो प्रकार की सेवाएं प्रदान करता है— स्टैंडर्ड पोजिशनिंग सर्विस (SPS) और रिस्ट्रिक्टेड सर्विस (RS)। SPS आम जनता के लिए उपलब्ध है और यह 20 मीटर से बेहतर लोकेशन सटीकता और 40 नैनोसेकंड से बेहतर समय सटीकता प्रदान करता है। वहीं, RS विशेष रूप से अधिकृत उपयोगकर्ताओं, जैसे कि रक्षा और सरकारी एजेंसियों के लिए सुरक्षित और अधिक उन्नत सेवा है।

NavIC प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए NVS-01 से NVS-05 तक के पाँच नए सेकंड-जनरेशन NavIC उपग्रहों की योजना बनाई गई है। इन उपग्रहों में L1 बैंड संचार प्रणाली जोड़ी गई है, जिससे यह अधिक उपकरणों और अनुप्रयोगों के लिए उपयोगी बन सके। इस श्रृंखला का पहला उपग्रह NVS-01 को 29 मई 2023 को सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया था।

अब NVS-02 उपग्रह NavIC की सेवाओं को और सटीक बनाने में मदद करेगा। यह उपग्रह नेविगेशन, सटीक कृषि, आपातकालीन सेवाएं, फ्लीट मैनेजमेंट और मोबाइल लोकेशन सेवाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इसमें L1, L5 और S बैंड्स पर काम करने वाला एक उन्नत नेविगेशन पेलोड मौजूद है, जिससे यह उच्च स्तर की सटीकता सुनिश्चित करेगा।

इसके अलावा, इसमें रूबिडियम एटॉमिक फ्रिक्वेंसी स्टैंडर्ड (RAFS) नामक अत्यंत सटीक परमाणु घड़ी है, जो समय मापन में अद्भुत सटीकता प्रदान करती है। NavIC प्रणाली भारत को आत्मनिर्भर बनाते हुए, संचार और नेविगेशन के क्षेत्र में एक नई ऊंचाई पर पहुंचा रही है।

आसान नहीं थी क्रायोजेनिक स्वतंत्रता की यात्रा

29 जनवरी को ISRO के GSLV-F15 ने अपने 100वें लॉन्च के साथ एक नई सफलता को छुआ। इस उड़ान में स्वदेशी क्रायोजेनिक इंजन का 11वां इस्तेमाल किया गया, और भारत ने फिर से यह साबित किया कि वह अब किसी पर निर्भर नहीं, बल्कि अंतरिक्ष की दुनिया में एक मजबूत महाशक्ति बन चुका है। लेकिन इस यात्रा की शुरुआत इतनी आसान नहीं थी।

1990 के दशक में जब भारत ने क्रायोजेनिक इंजन के लिए रूस से संपर्क किया था, तब अमेरिका, फ्रांस और चीन जैसे कुछ ही देशों के पास यह तकनीक थी। क्रायोजेनिक इंजन की संवेदनशीलता, खासकर उनके सैन्य उपयोगों के कारण, कई देश भारत की मदद करने में हिचकिचा रहे थे।

1991 में सोवियत संघ की अंतरिक्ष एजेंसी, ग्लेवकोस्मोस ने भारत को क्रायोजेनिक तकनीक देने पर सहमति दी थी, लेकिन अमेरिका ने इसका कड़ा विरोध किया और दोनों देशों के अंतरिक्ष कार्यक्रमों पर प्रतिबंध लगा दिए। इसके बाद जब सोवियत संघ का विघटन हुआ, तो रूस ने यह तकनीक देने से इनकार कर दिया और भारत को सिर्फ क्रायोजेनिक इंजन बेचने का प्रस्ताव दिया, बिना उसकी तकनीक के। यह एक बड़ा झटका था, लेकिन भारत ने इसे अपनी क्षमता को साबित करने का एक अवसर माना।

भारत ने इस चुनौती का सामना किया और 2003 में अपने पहले स्वदेशी क्रायोजेनिक इंजन का सफल परीक्षण किया। इसके बाद, 2014 में भारत ने अपने पहले स्वदेशी क्रायोजेनिक इंजन के साथ सफल उड़ान भरकर अंतरिक्ष में अपनी ताकत साबित की।

आज, 29 जनवरी को GSLV-F15 की सफलता इस यात्रा का एक और अहम पड़ाव है, जो दिखाता है कि भारत ने अपनी तकनीकी और रणनीतिक ताकत को विश्व पटल पर मजबूत किया है। यह सफलता सिर्फ एक तकनीकी जीत नहीं, बल्कि भारत की आत्मनिर्भरता और वैज्ञानिक उत्कृष्टता का प्रतीक है। भारत अब अंतरिक्ष क्षेत्र में अपनी पहचान बना चुका है और इसकी शक्ति पूरी दुनिया के सामने है।

स्रोत: GSLV-F15, इसरो, NVS-02 सैटेलाइट, श्रीहरिकोटा, सोवियत संघ, अमेरिका, क्रायोजेनिक इंजन, GSLV-F15, ISRO, NVS-02 satellite, Sriharikota, Soviet Union, America, cryogenic engine
Tags: Americacryogenic engineGSLV-F15ISRONVS-02 satelliteNVS-02 सैटेलाइटSoviet UnionSriharikotaअमेरिकाइसरोक्रायोजेनिक इंजनश्रीहरिकोटासोवियत संघ
शेयरट्वीटभेजिए
पिछली पोस्ट

‘भगदड़ मच सकती है, उठ जाओ-स्नान कर लो’: यूपी पुलिस ने पहले ही भांप लिया था ख़तरा, घूम-घूम कर माइक से समझा रहे थे कमिश्नर

अगली पोस्ट

1954 में 1000 मौतें, 1986 में 200 मरे: कभी नेहरू तो कभी कांग्रेसी CM को VIP ट्रीटमेंट बना हादसे का कारण

संबंधित पोस्ट

कॉकरोच के पुतले
चर्चित

दिल्ली में दशहरे पर रावण के साथ जलेगा कॉकरोच का पुतला, कॉकरोच के पुतले को लेकर चर्चा जारी

20 October 2026

दिल्ली में इस बार दशहरे पर रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों के साथ 30 फीट ऊंचा कॉकरोच का पुतला भी जलाया जाएगा। पीतमपुरा में...

मोहन भागवत
चर्चित

मोहन भागवत बोले- बंटने की वजह से कमजोर हुए, भारत की एकता और सामाजिक सद्भाव पर दिया जोर

20 October 2026

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख डॉ. मोहन भागवत ने विजयादशमी के अवसर पर नागपुर में शस्त्र पूजन किया। उन्होंने संघ के संस्थापक डॉ. केशव...

पीएम मोदी ने दी विजयादशममी की शुभकाममनाएं
चर्चित

RSS के 100 साल पूरे, PM मोदी ने दी स्वयंसेवकों को बधाई, मोहन भागवत ने राष्ट्रीय एकता और आत्मनिर्भरता पर दिया जोर

20 October 2026

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने विजयादशमी के अवसर पर अपनी स्थापना के 100 साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर नागपुर में शताब्दी वर्ष...

और लोड करें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms of use and Privacy Policy.
This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

इस समय चल रहा है

INS Samarthak: The Indigenous Warship Built to Do More Than One Job VO:

INS Samarthak: The Indigenous Warship Built to Do More Than One Job VO:

00:03:01

Why Is India Investing in Underwater Weapons?

00:02:10

How DRDO Is Making India's Military Communications More Secure

00:03:28

How Ice on Aircraft Wings Can Turn Deadly

00:03:19

Indian Army’s New Logistics Plan: Why Bharat Rice Matters

00:04:35
फेसबुक एक्स (ट्विटर) इन्स्टाग्राम यूट्यूब
टीऍफ़आईपोस्टtfipost.in
हिंदी खबर - आज के मुख्य समाचार - Hindi Khabar News - Aaj ke Mukhya Samachar
  • About us
  • Careers
  • Brand Partnerships
  • उपयोग की शर्तें
  • निजता नीति
  • साइटमैप

©2026 TFI Media Private Limited

कोई परिणाम नहीं मिला
सभी परिणाम देखें
  • राजनीति
    • चर्चित
    • मत
    • समीक्षा
  • अर्थव्यवस्था
    • वाणिज्य
    • व्यवसाय
  • रक्षा
    • आयुध
    • रणनीति
  • विश्व
    • अफ्रीका
    • अमेरिकाज़
    • एशिया पैसिफिक
    • यूरोप
    • वेस्ट एशिया
    • साउथ एशिया
  • ज्ञान
    • इतिहास
    • संस्कृति
  • बैठक
    • खेल
    • चलचित्र
    • तकनीक
    • भोजन
    • व्यंग
    • स्वास्थ्य
  • प्रीमियम
TFIPOST English
TFIPOST Global

©2026 TFI Media Private Limited