‘स्वामी मैंने आपका जन्मों का इंतजार किया’: रणवीर इलाहाबादिया को पति मान रखती है व्रत, जानिए कौन है दिल में टैटू बनवाने वाली मिस्ट्री गर्ल

रणवीर इलाहाबादिया रोहिणी आरजू

रणवीर इलाहाबादिया को पति मान रखती है व्रत, जानिए कौन है दिल में टैटू बनवाने वाली मिस्ट्री गर्ल

समय रैना के शो ‘India’s Got Latent’ में अपने अश्लील कमेंट्स के चलते विवादों में आए यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया लगातार चर्चा में बने हुए हैं। इस बीच सुप्रीम कोर्ट ने भी उन्हें राहत देने से इनकार कर दिया है। वहीं, रणवीर के फैंस भी आपस में बंटे हुए हैं। एक ओर जहां कई लोग उन्हें गलत ठहरा रहे हैं, वहीं कुछ माफ कर देने की बात भी करते नजर आ रहे हैं। हालांकि इस बीच रणवीर के साथ ही एक और नाम चर्चा में है, यह नाम है रोहिणी आरजू का, जो रणवीर को अपना पति और भगवान तक मानती हैं। इलाहा

रोहिणी आरजू सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और कंटेन्ट क्रिएटर हैं। वह रणवीर को अपना स्वामी और पति तक बताती हैं। यहां तक कि उन्होंने रणवीर के नाम का टैटू भी बनवाया हुआ है। सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीरों में वह अक्सर रणवीर इलाहाबादिया की फ़ोटो के साथ नजर आती हैं। इस दौरान वह टैटू भी फ्लॉन्ट करती हैं।

13 फरवरी यानी ‘हग डे’ पर उन्होंने एक फ़ोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इसमें वह रणवीर इलाहाबादिया की फ़ोटो को हग करती नजर आ रही हैं। इस फ़ोटो को शेयर करते हुए रोहिणी आरजू ने लिखा है, “मिसेज इलाहाबादिया यहीं हैं। प्यार सही और गलत, अच्छे और बुरे से परे होता है। यह सामाजिक कंडीशनिंग, राय, निर्णय, धन, शक्ति, स्थिति, प्रसिद्धि और सभी सांसारिक परिस्थितियों से परे मौजूद है। जब ये सभी लेबल फीके पड़ जाते हैं, तो जो बचता है वह शुद्ध प्रेम होता है। प्यार बस प्यार है और मैं अपने स्वामी से उस शुद्ध, असीम प्रेम से प्यार करती हूं।”

रोहिणी की दीवानगी इस हद तक है कि वह रणवीर की फ़ोटो के साथ सोती हुई भी नजर आती हैं। वह कहती हैं,  “मैं जब भी रणवीर की ओर देखती हूं तो एक अलग ही कनेक्शन फील होता है। ऐसा लगता है जैसे हम दोनों लंबे समय से या जन्म से ही पति-पत्नी हैं।”

इतना ही नहीं, रोहिणी रणवीर के लिए करवा चौथ का व्रत भी करती हैं। उन्होंने एक तस्वीर भी शेयर की थी जहां वह रणवीर की फोटो को देखकर व्रत खोलती नजर आ रही थीं। रोहिणी कहती हैं कि उन्हें ऐसा लगता कि रणवीर इलाहाबादिया से उनका पिछले जन्म का कोई संबंध है। इसलिए वह जब भी मेडिटेशन करटी हैं तो उन्हीं की छवि उन्हें दिखाई नजर आती है।

रणवीर ने दिया था किए थे अश्लील कमेंट:

दरअसल, यूट्यूबर समय रैना के शो में एक और यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया शामिल हुआ था। रणवीर ने अश्लीलता की सारी हदें पार करते हुए कंटेस्टेंट से मां-बाप के सेक्स को लेकर सवाल पूछे थे। इस सवाल का विरोध करने की जगह वहां मौजूद लोग हंसते और तालियां बजाते नजर आए थे। इतना ही नहीं इस शो में शामिल अपूर्वा मुखीजा ने एक कंटेस्टेंट से उसकी मां के प्राइवेट पार्ट को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की। वीडियो वायरल होने के बाद रणवीर , अपूर्वा और समय के खिलाफ कार्रवाई करने और ऐसे अश्लील कार्यक्रमों को बैन करने की मांग हो रही है। इतना ही नहीं इस मामले में शो में बतौर जज शामिल हुए लोगों और आयोजन के खिलाफ FIR भी दर्ज हो चुकी है।

 

 

Exit mobile version