पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेने के लिए भारत द्वारा चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से पाकिस्तान बौखलाहट में है और उसने भारत पर लगातार हमले तेज़ कर दिए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान ने दिल्ली पर मिसाइल हमला करने की कोशिश की, जिसे भारतीय सेना ने समय रहते नाकाम कर दिया है। पाकिस्तान की ओर से छोड़ी गई मिसाइल ने राजधानी दिल्ली को निशाना बनाया था लेकिन भारत के एयर डिफेंस सिस्टम की सतर्कता के चलते उसे हरियाणा के सिरसा में ही इंटरसेप्ट कर नष्ट कर दिया गया है। शुक्रवार रात से लेकर शनिवार सुबह तक पाकिस्तान ने भारत की 26 जगहों को निशाना बनाकर ड्रोन और मिसाइल हमलों की कोशिश की। हालांकि, भारत ने हर हमले का करारा जवाब देकर पाक की साजिशों को नाकाम कर दिया। भारत ने जिस मिसाइल से दिल्ली को निशाना बनाने को कोशिश की है वो ‘फतेह-II’ मिसाइल है।
पाकिस्तान ने दिल्ली पर की ‘फतेह-II’ मिसाइल से हमले की कोशिश
फतेह-II मिसाइल का पहला परीक्षण पाकिस्तान की सेना ने दिसंबर 2021 में किया था
-
द्वारा Shiv Chaudhary

- Categories: चर्चित
- Tags: Fateh-IIIndiaMissile Attackoperation sindoorPakistanऑपरेशन सिंदूरपाकिस्तानफतेह-IIभारतमिसाइल अटैक
सम्बंधित सामग्री
कैसे खुली ‘एंटी हिंदू एजेंडे’ की पोल? एफिल टावर विवाद में जांच ने क्या बताया
द्वारा
Abhishek Sharma
2 October 2026
कैप्टन स्मित ने PM मोदी को बताया, विमान में मौत से जंग के दौरान क्यों पढ़ रहे थे हनुमान चालीसा? ‘
द्वारा
Abhishek Sharma
2 October 2026
फ्लाईदुबई FZ1073 में बड़ा सवाल, घायल कैप्टन ने आखिर कैसे खोला कॉकपिट का दरवाजा?
द्वारा
Kashish Mishra
2 October 2026