क्या और तेज होगा नक्सलवाद के खिलाफ अभियान? अधिकारियों से मिले अमित शाह

नक्सलवाद के खिलाफ अभियान पिछले 2 महीने में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। अब अमित शाह ने अधिकारियों से मुलाकात की है। क्या हैं इसके मायने?

Amit Shah Meeting With Officers

Amit Shah Meeting With Officers

साल 2014 के बाद से नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। साल 2019 से इसमें और अधिक तेजी देखने को मिली है। वहीं 2025 में तो अभी तक कई बड़े नक्सली ढेर हो गए हैं। इस बीच शनिवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने नक्सलवाद के खिलाफ अभियान चलाने वाले अधिकारियों से मुलाकात की है। उन्होंने अभियान का मोर्चा उठाने वाले अधिकारियों को बधाई दी है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि आने वाले कुछ समय में अभियान में और तेजी आ सकती है।

बता दें गृहमंत्री अमित शाह ने देश से वादा किया है कि वो मार्च 2026 तक देश को लाला आतंक यानी नक्सलवाद से आजाद करा देंगे। इसे मिशन में नक्सल प्रभावित राज्यों की पुलिस और केंद्रीय सुरक्षाबल मोर्चे पर हैं। लगातार नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाए जा रहे हैं। पिछले 2 महीने में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है।

अमित शाह ने किया पोस्ट

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को उन अधिकारियों से मुलाकात की जिन्होंने नक्सलवाद के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने इन अधिकारियों को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी उपस्थित थे। गृह मंत्री ने इस संबंध में सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी शेयर किया है।

अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा कि हाल ही में नक्सलवाद के विरुद्ध चलाए गए अभियानों में अहम भूमिका निभाने वाले अधिकारियों से भेंट कर इन ऑपरेशन की ऐतिहासिक सफलता पर उन्हें बधाई दी। इन अभियानों को अपनी बहादुरी से सफल बनाने वाले जवानों से भी मिलने के लिए उत्सुक हूं और जल्द ही छत्तीसगढ़ आकर उनसे भेंट करूंगा। मोदी सरकार नक्सलवाद के दंश से भारत को मुक्त करने के लिए संकल्पित है।

नक्सलवाद से जुड़ी हमारी सीरीज और अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।

समय से पहले खत्म होगा नक्सलवाद

केंद्र की मोदी सरकार ने 31 मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद को पूरी तरह खत्म करने का लक्ष्य रखा है। इस दिशा में अब तक कई नक्सलियों को मार गिराया गया है, जबकि कईयों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। इससे पहले 30 मई को, छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा था कि सुरक्षा बलों के मौजूदा प्रदर्शन को देखते हुए यह स्पष्ट है कि हम निर्धारित लक्ष्य से पहले ही नक्सलवाद को समाप्त कर देंगे।

Exit mobile version