देश में एक बार फिर कोरोना वायरस की आहट तेज होती दिख रही है। सक्रिय मामलों की संख्या 4026 तक पहुंच चुकी है, और सबसे चिंताजनक बात ये है कि करीब 50% केस सिर्फ दो राज्यों केरल और महाराष्ट्र से सामने आ रहे हैं। केरल फिलहाल सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है, जहां 1416 एक्टिव मरीज हैं, वहीं महाराष्ट्र में 494 नए संक्रमित पाए गए हैं। हालांकि, अब तक करीब 2700 मरीज संक्रमण से उबर भी चुके हैं, लेकिन राहत की इस तस्वीर के पीछे एक गहरी चिंता छिपी है बीते चार दिनों में 31 लोगों की जान जा चुकी है, जिससे अब तक कोरोना से कुल मौतों की संख्या 38 हो गई है।
सोमवार को महाराष्ट्र में दो बुजुर्ग महिलाओं (70 और 73 वर्ष) की मृत्यु हुई, जो यह दिखाता है कि उम्रदराज़ आबादी फिर से जोखिम में है। राज्य में अब तक कुल 10 मौतें हो चुकी हैं। इसके अलावा केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और गुजरात में भी बीते 24 घंटे में 1-1 मौत दर्ज की गई है।
इन संकेतों के बीच, दिल्ली के आरएमएल, सफदरजंग समेत कई बड़े अस्पतालों ने सतर्कता बढ़ा दी है। आरएमएल अस्पताल में 9 बेड का विशेष आइसोलेशन वार्ड तैयार किया गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके। हालांकि डॉक्टर फिलहाल स्थिति को गंभीर मानने से इनकार कर रहे हैं। उनका कहना है कि अधिकतर मरीजों में लक्षण बेहद सामान्य हैं और कोई भी केस अभी तक गंभीर रूप नहीं ले रहा है। लेकिन पिछले अनुभवों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग कोई चूक नहीं करना चाहता। कोरोना भले ही फिर से डराने लगा हो, पर सावधानी और सजगता ही सबसे बड़ा बचाव है यही संदेश देश को एक बार फिर याद दिला रहा है।
29 राज्यों में कोरोना के केस और मौतों का आंकड़ा (3 जून सुबह 8 बजे तक)
राज्य | सक्रिय केस | रिकवर | मौतें | कुल पॉजिटिव |
---|---|---|---|---|
केरल | 1416 | 888 | 9 | 2313 |
दिल्ली | 393 | 563 | 4 | 960 |
महाराष्ट्र | 494 | 369 | 10 | 873 |
कर्नाटक | 311 | 214 | 4 | 529 |
तमिलनाडु | 215 | 239 | 3 | 457 |
गुजरात | 397 | 156 | 1 | 554 |
उत्तर प्रदेश | 138 | 39 | 2 | 179 |
पश्चिम बंगाल | 372 | 38 | 1 | 411 |
राजस्थान | 75 | 37 | 1 | 113 |
हरियाणा | 44 | 26 | 0 | 70 |
सिक्किम | 4 | 18 | 0 | 22 |
पुदुचेरी | 27 | 58 | 0 | 85 |
आंध्र प्रदेश | 28 | 12 | 0 | 40 |
मध्य प्रदेश | 21 | 7 | 1 | 29 |
गोवा | 8 | 6 | 0 | 14 |
छत्तीसगढ़ | 11 | 5 | 0 | 16 |
पंजाब | 9 | 5 | 1 | 15 |
तेलंगाना | 4 | 2 | 0 | 6 |
अरुणाचल प्रदेश | 0 | 3 | 0 | 3 |
उत्तराखंड | 3 | 13 | 0 | 16 |
जम्मू और कश्मीर | 9 | 0 | 1 | 10 |
झारखंड | 11 | 1 | 0 | 12 |
असम | 6 | 0 | 0 | 6 |
बिहार | 11 | 0 | 0 | 11 |
चंडीगढ़ | 2 | 0 | 0 | 2 |
मिजोरम | 2 | 0 | 0 | 2 |
ओडिशा | 15 | 0 | 0 | 15 |
नोट: आंकड़े 3 जून की सुबह 8 बजे तक के हैं।