रामलला के गर्भगृह के ऊपर बना राम दरबार, प्राण प्रतिष्ठा के बाद आईं मनमोहक तस्वीरें

अयोध्या राम मंदिर में राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूजन में शामिल हुए। कार्यक्रम सुबह 11:25 से 11:40 बजे तक चला। अब इसकी तस्वीरें आने लगी है।

Shri Ram Mandir Ayodhya Ram Darbar Pran Pratishtha

Shri Ram Mandir Ayodhya Ram Darbar Pran Pratishtha

अयोध्या के राम मंदिर में राम दरबार के प्राण प्रतिष्ठा उत्सव का मुख्य पर्व गुरुवार को धूमधाम से मनाया गया। मंदिर के पहले तल पर राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा हुई है। इसके साथ ही परिसर के सात अन्य मंदिरों में भी देव विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा कराई गई है। इसके लिए सुबह 11:30 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच का मुहूर्त तय था। तय समय के अनुसार मंत्रोच्चार के साथ प्राणों का आधान किया गया। इस मौके पर रिवाज निभाने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ भी पहुंचे। उन्होंने नेत्रोन्मिलन का राम दरबार की स्थापना की।

बता दें आज से 498 दिन पहले यानी 22 जनवरी 2024 को आयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी। इसके बाद से गर्भगृह में भगवान राम बालक के रूप में हैं। वहीं राम दरबार की स्थापना के बाद भगवान राजा के रूप में बैठे हैं।

नेत्रोन्मिलन और प्रथम आरती

प्राण प्रतिष्ठा के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ संतों ने भगवान का नेत्रोन्मिलन किया। यानी आंखों से वस्त्र हटाए। उन्होंने भगवान के प्राकट्य की पहली आरती उतारी। ये तीन दिन चले अनुष्ठान की पूर्णाहुति का प्रतीक था।

Shri Ram Mandir Ayodhya Ram Darbar Pran Pratishtha

गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति

इस खास अवसर के लिए पूरे मंदिर परिसर को फूलों और मालाओं से भव्य रूप से सजाया गया था। इस समारोह में मुख्यमंत्री और संतों के साथ-साथ लगभग एक हजार विशिष्ट अतिथि भी आमंत्रित थे। सबी ने इस धार्मिक उत्सव में भाग लिया।

Shri Ram Mandir Ayodhya Ram Darbar Pran Pratishtha

राजा राम का दरबार

राम दरबार में श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और हनुमानजी की मूर्तियां हैं। काशी के पुरोहित जय प्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में 101 पंडितों ने मंत्रोच्चार के प्रतिष्ठा कराई है। दरबार में भगवान राम, माता सीता, तीनों भाई और हनुमान जी है।

Shri Ram Mandir Ayodhya Ram Darbar Pran Pratishtha

राम दरबार और गर्भगृह में अंतर

गर्भगृह में भगवान राम की बाल रूप प्रतिमा स्थापित है। वहीं राम दरबार में वह राजा के रूप में विराजमान हैं। राम दरबार के दर्शन आम श्रद्धालुओं के लिए कब से मिलेगे। अभी इस संबंध में कोई जानकारी ट्रस्ट की ओर से नहीं दी गई है।

Shri Ram Mandir Ayodhya Ram Darbar Pran Pratishtha

विशेष आभूषण से सजे भगवान

बहुमूल्य हीरे, सोने और चांदी के आभूषण सूरत के व्यापारी मुकेश पटेल ने दान किए हैं। इन आभूषणों में 1000 कैरेट का हीरा, 30 किलो चांदी, 300 ग्राम सोना और 300 कैरेट रूबी शामिल हैं। इनसे 11 मुकुट तैयार किए गए हैं। इसके साथ ही गले का हार, कान के कुंडल, माथे का तिलक और चारों भाइयों के लिए धनुष-बाण भी भक्त ने दान किए हैं।

Shri Ram Mandir Ayodhya Ram Darbar Pran Pratishtha

परकोटे के मंदिरों की प्राण प्रतिष्ठा

दरबार के साथ-साथ मंदिर के ग्राउंड फ्लोर पर बने परकोटे में स्थित 6 अन्य मंदिरों की भी प्राण प्रतिष्ठा की गई है। इन मंदिरों में भगवान शिव, श्री गणेश, हनुमान, सूर्य भगवान, मां भगवती और मां अन्नपूर्णा के मंदिर हैं।

Shri Ram Mandir Ayodhya Ram Darbar Pran Pratishtha

ये भी पढ़ें: ‘मुसलमान राम-कृष्ण के वंशज’, क्या है जमाल सिद्दीकी के बयान का आधार?

मूर्तियों का निर्माण

राम दरबार की ये मनोहर मूर्तियां जयपुर में मकराना के सफेद संगमरमर से बनाई गई हैं। इन मूर्तियों में भगवान श्रीराम और सीता सिंहासन पर विराजमान हैं। वहीं भरत और हनुमान भगवान श्रीराम के चरणों के पास बैठे हैं। लक्ष्मण और शत्रुहन दोनो भाई आजू बाजू में खड़े हैं।

Exit mobile version