एलन मस्क से विवाद के बीच डोनाल्ड ट्रंप को क्यों बंद करना पड़ा ‘क्विट स्काईज’ प्रोग्राम?

डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने एलन मस्क से विवाद के बीच अमेरिका का 'क्विट स्काईज' प्रोग्राम बंद करने का फैसला लिया है। आइये जानें क्या है ये विवादित प्रोग्राम?

Donald Trump Quiet Skies Program Elon Musk

Donald Trump Quiet Skies Program Elon Musk

एलन मस्क के साथ चल रहे विवाद के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर आलोचनाओं का शिकार हो रहे हैं। उनके दोस्त का नाम उछलने के बाद अमेरिका में ही एक बड़ा धड़ा उनसे सवाल करने लगा है। ऐसे में उन्होंने देश में चलाए जा रहे विवादित प्रोग्राम ‘क्विट स्काईज’ को बंद कर दिया है। इसके साथ ही इससे संबंधित एक अधिकारी को भी निकाला गया है। यह कदम उस वक्त उठाया गया जब मस्क ने सार्वजनिक रूप से सरकारी निगरानी और गोपनीयता उल्लंघन पर सवाल खड़े किए थे।

विवादों के बीच इस संबंध में डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी (DHS) की सचिव क्रिस्टी नोएम ने गुरुवार को घोषणा की है। अब सवाल आता है कि आखिर ये प्रोग्राम क्या है? इसे किन कारणों से बंद करने का फैसला लिया गया है?

ये भी पढ़ें: ट्रंप बनाम मस्क! जानें इस हाई-प्रोफाइल ब्रेकअप का भारत पर क्या होगा असर?

प्रोग्राम को बंद करने का कारण

अमेरिका के डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी (DHS) सचिव क्रिस्टी नोएम ने गुरुवार ऐलान किया है कि ‘क्विट स्काईज’ कार्यक्रम को बंद किया जाता है। उन्होंने इस कार्यक्रम के जांच के भी आदेश दिए हैं। क्रिस्टी नोएम ने बताया कि इस प्रोग्राम में करीब 200 मिलियन डॉलर हर साल खर्च होते थे। इसके बाद भी ये कार्यक्रम एक भी आतंकवादी हमले को रोकने में विफल रहा।

डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने केवल गोपनीय एयर ट्रैवल मॉनिटरिंग प्रोग्राम ‘क्विट स्काईज’ को खत्म नहीं किया है। उन्होंने उस वरिष्ठ अधिकारी को भी पद से हटा दिया है जो तुलसी गैबार्ड को इस योजना में शामिल करने का जिम्मेदार था।

क्या है क्विट स्काईज प्रोग्राम?

यह कार्यक्रम साल 2010 में शुरू किया गया था। सार्वजनिक रूप से पहली बार 2018 में ‘बोस्टन ग्लोब’ की रिपोर्टिंग के बाद ये सबके सामने आया था। इसका मकशद उन यात्रियों की पहचान करना था जो हवाई सुरक्षा के लिहाज से संभावित खतरा हो सकते हैं। इसमें अंडरकवर यूएस एयर मार्शल्स को उड़ानों में तैनात किया जाता था। इनका काम यात्रियों के हावभाव, ट्रैवल हिस्ट्री, चेहरे की पहचान के साथ-साथ संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखना था। इसमें यात्रियों को उनकी जानकारी के बिना उन्हें मॉनिटर किया जाता था। हालांकि, इसकी असफलता के कारण ये हमेशा सवालों के घेरे में रहा है।

विवादों में रहा प्रोग्राम

वॉल स्ट्रीट जर्नल के मुताबिक एक उच्चस्तरीय बैठक में ट्रंप प्रशासन के अधिकारियों और परिवहन सुरक्षा प्रशासन (TSA) के बीच बहस हुई। इसमें आरोप लगाया गया कि बाइडन शासन के दौरान इस प्रोग्राम का उपयोग राजनीतिक जासूसी के लिए हुआ। नागरिक स्वतंत्रता समर्थक पहले से ही इस प्रोग्राम की गोपनीयता और दुरुपयोग को लेकर चिंता जताते रहे हैं। इस खुलासे ने कार्यक्रम को लेकर चल रहे विवाद को और गहरा दिया था।

ट्रंप का ‘क्विट स्काईज’ प्रोग्राम को बंद करने का फैसला ऐसे समय में आया है जब वह विभिन्न मुद्दों पर एलन मस्क के साथ जुबानी जंग में उलझे हुए हैं। हालांकि, दोनों विषयों को कई खास लेना देना नहीं है। खैर अटकलें लगाई जा रही हैं कि क्या यह निर्णय आलोचकों को जवाब देने के लिए लिया गया है या फिर वो अपने खिलाफ हो रही चर्चाओं को शांत करना चाहते हैं? खैर इस प्रोग्राम से नागरिक स्वतंत्रता, पारदर्शिता पर सवाल उठ रहे थे। अब इसके बंद होने के बाद खर्चों के साथ विवाद में भी कमी आएगी।

Exit mobile version