पासपोर्ट रैंकिंग में पाकिस्तान फिर फिसड्डी, उत्तर कोरिया और सूडान जैसे देशों से भी नीचे रही रैंकिंग

इस सूची में पाकिस्तान से नीचे सिर्फ इराक (97), सीरिया (98) और अफगानिस्तान (99) ही हैं

वैश्विक आतंकवाद का केंद्र पाकिस्तान आंतरिक संघर्षों से भी जूझ रहा है

वैश्विक आतंकवाद का केंद्र पाकिस्तान आंतरिक संघर्षों से भी जूझ रहा है

2025 के Henley Passport Index में पाकिस्तान को वैश्विक स्तर पर चौथा सबसे कमजोर पासपोर्ट घोषित किया गया है। इस सूची में पाकिस्तान को 96वां स्थान मिला है और वह सोमालिया व यमन जैसे संघर्षग्रस्त देशों के साथ इस रैंकिंग पर है। इससे साफ है कि पाकिस्तान की वैश्विक गतिशीलता में अभी भी गंभीर बाधाएं बनी हुई हैं। इस सूची में पाकिस्तान से नीचे सिर्फ इराक (97), सीरिया (98) और अफगानिस्तान (99) ही हैं। साथ ही, इस सूची में हैती (83), म्यांमार (88), सूडान (92), उत्तर कोरिया (93) और बांग्लादेश (94) जैसे गंभीर आर्थिक संकट और आंतरिक संघर्षों का सामना कर रहे देश भी पाकिस्तान से ऊपर हैं।

सिर्फ 32 देशों में वीज़ा-मुक्त प्रवेश

यूके स्थित संस्था Henley & Partners द्वारा जारी इस रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान के पासपोर्टधारकों को सिर्फ 32 देशों में वीज़ा-फ्री या वीज़ा-ऑन-अराइवल की सुविधा मिलती है। यह आंकड़ा दक्षिण एशिया के अन्य देशों के मुकाबले काफी कम है।

पाकिस्तान की कमज़ोरी की वजहें

पाकिस्तान की वैश्विक पहचान पर नकारात्मक असर डालने वाले कई कारण सामने आए हैं:

  • आर्थिक विकास की धीमी गति

  • लगातार बनी वित्तीय अस्थिरता

  • आतंकवाद से जुड़े आरोप, खासकर अप्रैल 2025 के पहलगाम आतंकी हमले के बाद

  • वैश्विक फाइनेंशियल निगरानी सूचियों पर लगातार नजर

इसके साथ ही पाकिस्तान देश के अंदर भी गंभीर समस्याओं से जूझ रहा है:

  • महंगाई और बेरोजगारी

  • ऊर्जा संकट और घटते विदेशी भंडार

  • बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा जैसे राज्यों में लगातार सुरक्षा चुनौतियां

  • बढ़ती असहिष्णुता, धार्मिक ध्रुवीकरण और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर अंकुश

भारत और अन्य देशों की स्थिति

वहीं, भारत ने इस सूची में बड़ी छलांग लगाई है। 2024 में 85वें स्थान पर रहा भारत अब 77वें स्थान पर पहुंच गया है और भारतीय पासपोर्टधारकों को 59 देशों में वीज़ा-मुक्त प्रवेश की सुविधा मिल रही है। शीर्ष स्थान सिंगापुर को मिला है, जिसके नागरिक 193 देशों में बिना पूर्व वीज़ा के यात्रा कर सकते हैं। जबकि जापान और दक्षिण कोरिया दूसरे नंबर पर हैं। तीसरे नंबर पर डेनमार्क, फिनलैंड, फ्रांस, जर्मनी, आयरलैंड, इटली और स्पेन जैसे सात यूरोपीय देशों के पासपोर्ट हैं

चौथे स्थान पर भी सात यूरोपीय देश हैं जिनमें ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, लक्ज़मबर्ग, नीदरलैंड, नॉर्वे, पुर्तगाल और स्वीडन शामिल हैं। वहीं, न्यूजीलैंड पांचवें नंबर पर है और उसके साथ ग्रीस और स्विट्ज़रलैंड भी इस स्थान पर हैं। पाकिस्तान के लिए यह रैंकिंग उसके अंतरराष्ट्रीय संबंधों, आंतरिक नीतियों और वैश्विक छवि पर गंभीर सवाल खड़े करती है। जब तक देश आर्थिक और सुरक्षा मोर्चों पर ठोस सुधार नहीं करता, उसकी वैश्विक गतिशीलता सीमित ही रहेगी।

Exit mobile version