नितिन नबीन के ताजपोशी में पीएम मोदी ने खुद को बताया कार्यकर्ता , बीजेपी ऑफिस में जश्न का माहौल

मंगलवार को भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन औपचारिक रूप से पार्टी के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष बने।

नितिन नवीन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे

नितिन नवीन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे

भारतीय जनता पार्टी में नवीन अध्याय की शुरुआत हो गई है। मंगलवार को भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन औपचारिक रूप से पार्टी के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष बने। राष्ट्राध्यक्ष पदभार ग्रहण करने से पहले नितिन नबीन ने दिल्ली के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर पूजा और दर्शन किए।

इसके बाद नितिन नबीन भाजपा मुख्यालय पहुंचे, जहां 11:30 बजे औपचारिक रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, पूर्व अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, नितिन गडकरी, विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

पीएम मोदी का संबोधन

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि नितिन नबीन मिलेनियल पीढ़ी के हैं, जिन्होंने भारत में बड़े बदलाव देखे हैं। वे रेडियो से समाचार सुनकर बड़े हुए और आज एआई जैसी तकनीक का इस्तेमाल करने में दक्ष हैं। पीएम मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं के समर्पण को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन को बधाई दी है. PM ने कहा, ‘सर्वप्रथम, विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल के अध्यक्ष चुने जाने पर नितिन नबीन को हार्दिक बधाई. पिछले कई महीनों से, संगठन की सबसे छोटी इकाई से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव तक, पूरी प्रक्रिया शत प्रतिशत लोकतांत्रिक तरीके से संपन्न हुई है. आज ये प्रक्रिया विधिवत और औपचारिक रूप से संपन्न हो गई है. बीते कई महीनों से संगठन पर्व यानी पार्टी की छोटी-सी यूनिट से लेकर अध्यक्ष चुनने की व्यापक प्रक्रिया शत-प्रतिशत लोकतांत्रिक तरीके से भाजपा के संविधान की स्पिरिट को और उसमें बताई गई हर बात को ध्यान में रखकर लगातार चल रही थी, आज उसका विधिपूर्वक समापन हुआ है. आगे पीएम ने कहा, मैं बीजेपी का कार्यकर्ता हूं, यही सबसे बड़ा गर्व है। नितिन नबीन अब हमारे अध्यक्ष हैं, और उनका दायित्व सिर्फ भाजपा को संभालना नहीं, बल्कि एनडीए के सभी साथियों के बीच तालमेल बनाए रखना भी है। बता दें कि नितिन नबीन का पदभार संभालना भाजपा के लिए एक नया अध्याय है। प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें बधाई दी और उन्हें पूरे संगठन के समन्वय और नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंपते हुए कार्यकर्ताओं से उनका सहयोग करने का आग्रह किया।

Exit mobile version