एआई सम्मेलन: इमैनुएल मैक्रों, लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा के अलावा भी 20 से ज्यादा देशों के टॉप लीडर्स होंगे शामिल, एआइ के भविष्य पर करेंगे मंथन

एआई समिट में दुनियां की कई बड़ी हस्तियां शामिल होगी । यह समिट ऐसे वक्त में हो रहा है जब एआई की भूमिका लगातार मजबूत होती नजर आ रही है। ऐसे में भारत ने इस सम्मेलन को रखकर एक शानदार फैसला लिया है।

20 से ज्यादा देशों के टॉप लीडर्स होंगे शामिल

20 से ज्यादा देशों के टॉप लीडर्स होंगे शामिल

AI Impact Summit 2026 में दुनिया भर के कई बड़े नेता और गणमान्य हस्तियां भाग ले रहे हैं। नई दिल्ली में आयोजित इस महत्वपूर्ण शिखर सम्मेलन में वैश्विक राजनीति, तकनीक और नवाचार से जुड़े प्रमुख चेहरे शामिल होंगे। बता दें कि यह समिट ऐसे समय में हो रहा है जब दुनिया भर में कृत्रिम बुद्धिमत्ता का प्रभाव तेजी से बढ़ रहा है। स्वास्थ्य, शिक्षा, रक्षा, कृषि, वित्त, साइबर सुरक्षा और डिजिटल गवर्नेंस जैसे क्षेत्रों में AI की भूमिका लगातार मजबूत हो रही है। ऐसे में भारत की मेजबानी में हो रहा यह सम्मेलन वैश्विक सहयोग और नीति-निर्माण के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।

फ्रांस के राष्ट्रपति Emmanuel Macron और ब्राज़ील के राष्ट्रपति Luiz Inácio Lula da Silva भी इस समिट में शामिल होने वाले प्रमुख नेताओं में हैं।

इसके अलावा भी देश विदेश से कई हस्तियां आ रही है, जो इस सम्मेलन में शामिल होकर  इसकी खूबसूरती में चार चांद लगाएंगें। तो आइए जानते हैं कौन- कौन होंगे शामिल।

विदेश मंत्रालय के अनुसार, प्रधानमंत्री Narendra Modi के निमंत्रण पर निम्नलिखित विश्व नेता समिट में भाग लेंगे:

इन राष्ट्राध्यक्षों के अलावा, 45 से अधिक देशों के मंत्री-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल, António Guterres (संयुक्त राष्ट्र महासचिव) और कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों के वरिष्ठ अधिकारी भी इस सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।

Exit mobile version