रसोई गैस की किल्लत रोकने के लिए लागू हुआ आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955

रसोई गैस के बढ़ते दाम को देखकर सरकार ने सख्त कदम उठाया है, जिससे मीडिल क्लास लोगों को राहत मिलेगी, एलपीजी घरों में खाना बनाने के लिए सबसे जरूरी उत्पादन है।

एलपीजी की कीमतों में ₹60 की बढ़ोतरी

एलपीजी की कीमतों में ₹60 की बढ़ोतरी

हाल ही में ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के कारण दुनिया भर में गैस, पेट्रोल और डीजल की कमी देखने को मिल रही है। कई देशों के ईंधन भंडार कम हो गए हैं। इसी बीच भारत में भी रसोई गैस (LPG) की किल्लत महसूस की जा रही है।

इस समस्या को देखते हुए भारत सरकार ने आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955  लागू कर दिया है। यह कानून जरूरी चीजों के उत्पादन, आपूर्ति और वितरण को नियंत्रित करता है। इसके जरिए जमाखोरी और कालाबाजारी पर रोक लगाई जाती है और कीमतों को स्थिर रखा जाता है। कानून के तहत सरकार स्टॉक लिमिट तय कर सकती है, ताकि कोई भी कंपनी या व्यक्ति जरूरत से ज्यादा गैस जमा न कर सके।

सरकार की ओर से जारी गजट में कहा गया है कि एलपीजी घरों में खाना बनाने के लिए एक जरूरी ईंधन है। इसलिए इसकी लगातार उपलब्धता सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है। अब रिफाइनरियां और पेट्रोकेमिकल प्लांट गैस का इस्तेमाल पेट्रोकेमिकल प्रोडक्ट बनाने या अन्य औद्योगिक कामों में नहीं कर पाएंगी। इसका मतलब यह है कि गैस सीधे एलपीजीबनाने में ही इस्तेमाल होगी, ताकि घरों में रसोई गैस की कमी न हो।

सरकार का यह कदम आम लोगों के लिए राहत देने वाला है। अब रसोई गैस की सप्लाई पर कोई असर नहीं पड़ेगा और जरूरतमंद परिवारों तक गैस आसानी से पहुंचेगी। इसके साथ ही कालाबाजारी और जमाखोरी पर भी कड़ी नजर रखी जाएगी।

सरल भाषा में कहा जाए तो, अब गैस सिर्फ घरों के लिए रसोई में इस्तेमाल होगी और किसी और काम में नहीं जाएगी। इससे आम लोगों की दैनिक जरूरत पूरी होगी और कीमतों में अचानक बढ़ोतरी भी नहीं होगी।

इस तरह आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 के तहत सरकार ने सुनिश्चित किया है कि घरों में खाना बनाने के लिए LPG हमेशा उपलब्ध रहे और कोई भी कंपनी या व्यक्ति इसे जमाकर फायदा न उठा सके।

कुल मिलाकर यह कदम रसोई गैस की सुरक्षा, कालाबाजारी पर रोक और आम लोगों के हित के लिए लिया गया है।

Exit mobile version