एक फ्रांसीसी अधिकारी की फिटनेस ऐप पर रिकॉर्ड की गई मॉर्निंग रन ने Charles de Gaulle जैसे परमाणु ऊर्जा संचालित विमानवाहक पोत की गोपनीय लोकेशन उजागर कर दी, अधिकारी ने जहाज के डेक पर करीब 35 मिनट तक दौड़ लगाई और उस डेटा को फिटनेस ऐप पर अपलोड कर दिया, जिसके जरिए जीपीएस मैप से सटीक लोकेशन सार्वजनिक हो गई, ईरान – इजराइल तनाव के बीच हुई इस गंभीर सुरक्षा में चूक के वजह से फ्रांस के सैन्य प्रोटोकॉल और ऑपरेशनल सिक्योरिटी पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
इस एक डिजिटल एंट्री ने समंदर के बीच उस सटीक स्थान का नक्शा तैयार कर दिया, जहां यह महाविनाशक युद्धपोत मौजूद था। Le Monde की रिपोर्ट के अनुसार, यह लोकेशन Cyprus के उत्तर-पश्चिम में Türkiye के तट से महज 100 किमी दूर पाई गई, वही इलाका, जहां इस समय युद्ध का तनाव चरम पर है।
करीब 20 लड़ाकू विमानों और घातक मिसाइलों से लैस इस शक्तिशाली बेड़े की गोपनीयता एक मोबाइल ऐप की वजह से पूरी तरह उजागर हो गई।
एक साधारण रनिंग ट्रैकिंग ने दुनिया की सबसे बड़ी सैन्य सुरक्षा में सेंध लगा दी
Strava जैसे आम फिटनेस ऐप ने अनजाने में Charles de Gaulle जैसे हाई-प्रोफाइल विमानवाहक पोत की लोकेशन उजागर कर दी और यह घटना अब वैश्विक सुरक्षा के लिए बड़ा सवाल बन चुकी है, क्या टेक्नोलॉजी हमारी सुरक्षा को आसान बना रही है या खतरनाक?
रिपोर्ट के अनुसार, French Navy के एक अधिकारी ने अपनी रनिंग एक्टिविटी रिकॉर्ड करने के लिए स्मार्टवॉच और Strava का इस्तेमाल किया, इस दौरान ऐप पर अपलोड हुए जियोलोकेशन डेटा ने अनजाने में एक संवेदनशील सैन्य मिशन की जानकारी सार्वजनिक कर दी।
Le Monde ने शुक्रवार को रिपोर्ट किया कि वह Strava प्लेटफॉर्म पर सार्वजनिक रूप से उपलब्ध डेटा के जरिए इस 262 मीटर लंबे युद्धपोत की लगभग रियल-टाइम स्थिति का पता लगाने में सक्षम रहा। अखबार ने युवा नाविक की पब्लिक प्रोफाइल से जियोलोकेशन डेटा का विश्लेषण करके इसे European Space Agency की सैटेलाइट इमेज से मिलाया, जिसमें Charles de Gaulle और उसका स्ट्राइक ग्रुप Türkiye के तट से लगभग 100 किमी दूर दिखाई दे रहा था।
जॉगिंग पैटर्न बना सबूत
13 मार्च को रिकॉर्ड किया गया जॉगिंग रूट जिगजैग पैटर्न में दिखाई दिया, जिससे संकेत मिलता है कि व्यक्ति एक चल रहे जहाज के डेक पर चक्कर लगा रहा था, हालांकि रिपोर्ट में यह सीधे तौर पर नहीं बताया गया कि वह कौन सा जहाज था। फिटनेस ऐप्स और सैन्य कर्मियों से जुड़ी सुरक्षा चिंताएं कई वर्षों से उठती रही हैं, खासकर विदेशों में तैनाती के दौरान। Strava, जो San Francisco स्थित एक सेवा है और 2009 में लॉन्च हुई थी, ने 2018 की एक रिपोर्ट के बाद अपने प्राइवेसी कंट्रोल अपडेट किए थे। उस रिपोर्ट में पाया गया था कि इसका ‘ग्लोबल हीटमैप’ फीचर अनजाने में कई पश्चिमी सैन्य ठिकानों को मैप कर रहा था।
सेना की प्रतिक्रिया
Le Monde के रिपोर्ट ने बताया है की French Armed Forces General Staff ने इस ताजा मामले को ऑपरेशनल सुरक्षा नियमों का उल्लंघन बताया है, रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि कई सैन्य कर्मियों की पहचान की गई, जिन्होंने नौसैनिक अभियानों से जुड़ा लोकेशन डेटा या तस्वीरें ऑनलाइन साझा की थीं।
हालांकि France ने Iran के खिलाफ United States-Israel की बमबारी अभियान में शामिल नहीं हुआ है और न ही Strait of Hormuz में एस्कॉर्ट मिशनों के लिए अपनी नौसेना तैनात की है, जिसे ईरान ने प्रभावी रूप से अवरुद्ध कर दिया है, फिर भी वह इस संघर्ष से प्रभावित हुआ है,ईरान समर्थित बलों द्वारा मध्य पूर्व में कम से कम दो फ्रांसीसी सैन्य ठिकानों पर ड्रोन हमलों की खबरें सामने आई हैं, जिनमें Iraq भी शामिल है, जहां एक फ्रांसीसी सैनिक की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए।
अब बड़ा सवाल है
डिजिटल दुनिया में जहां हर गतिविधि रिकॉर्ड हो रही है क्या हमारी फिटनेस ट्रैकिंग आदतें ही हमारी सबसे बड़ी सुरक्षा कमजोरी बन रही हैं?
