वेस्ट एशिया में बढ़ते तनाव और एनर्जी क्राइसिस के बीच पीएम मोदी की ईंधन बचाने की अपील का असर अब दिल्ली में भी दिखने लगा है। इसी को देखते हुए सीएम रेखा गुप्ता सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। आज से हर सोमवार को दिल्ली में ‘मेट्रो डे’ मनाया जाएगा। यानी सरकारी कर्मचारी कोशिश करेंगे कि वे कार की जगह मेट्रो और दूसरे पब्लिक ट्रांसपोर्ट से दफ्तर जाएं।
सरकार ने पेट्रोल और डीजल की खपत कम करने के लिए विभागों में ईंधन इस्तेमाल में 20 फीसदी कटौती का फैसला लिया है। इसके अलावा वर्क फ्रॉम होम और ऑफिस टाइमिंग बदलने जैसे विकल्पों पर भी चर्चा हो रही है।
सीएम रेखा गुप्ता खुद भी आज मेट्रो से सफर करेंगी। वह आईटीओ मेट्रो स्टेशन पहुंचकर लोगों को सार्वजनिक परिवहन इस्तेमाल करने और ईंधन बचाने के लिए जागरूक करेंगी। यह अभियान “मेरा भारत, मेरा योगदान” और “मेट्रो सोमवार” के तहत चलाया जा रहा है।
उधर Delhi Metro Rail Corporation (DMRC) ने भी ऐलान किया है कि हर सोमवार और जरूरत पड़ने पर दूसरे दिनों में भी अतिरिक्त मेट्रो सेवाएं चलाई जाएंगी, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें।
वहीं दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने भी नया मेमोरेंडम जारी किया है। इसमें सरकारी गाड़ियों का कम इस्तेमाल करने और पेट्रोल-डीजल बचाने के निर्देश दिए गए हैं। सभी यूनिट्स और दफ्तरों से कहा गया है कि बिना जरूरत वाहन न चलाएं और गाड़ियों का सही तरीके से इस्तेमाल करें।
