सैन डिएगो मस्जिद में अंधाधुंध गोलीबारी, हमले के बाद दोनों हमलावरों ने की आत्महत्या

सैन डिएगो में स्थित (इस्लामिक सेंटर ऑफ सैन डिएगो में सोमवार को हुई अंधाधुंध गोलीबारी ने पूरे अमेरिका को झकझोर कर रख दिया। इस हमले में एक सिक्योरिटी गार्ड समेत तीन लोगों की मौत हो गई।

सैन डिएगो मस्जिद में अंधाधुंध गोलीबारी

सैन डिएगो मस्जिद में अंधाधुंध गोलीबारी

सैन डिएगो में स्थित (इस्लामिक सेंटर ऑफ सैन डिएगो में सोमवार को हुई अंधाधुंध गोलीबारी ने पूरे अमेरिका को झकझोर कर रख दिया। इस हमले में एक सिक्योरिटी गार्ड समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि हमले के बाद दोनों हमलावर भी मृत पाए गए। पुलिस इस मामले की जांच संभावित “हेट क्राइम” यानी धार्मिक नफरत से प्रेरित हमले के तौर पर कर रही है।

पुलिस के मुताबिक घटना सोमवार सुबह करीब 11:40 बजे हुई, जब दो किशोर हमलावरों ने मस्जिद के बाहर मौजूद लोगों पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। हमले में मारे गए लोगों में मस्जिद का सिक्योरिटी गार्ड भी शामिल था। अधिकारियों का कहना है कि सिक्योरिटी गार्ड ने हमलावरों को रोकने की कोशिश की और उनकी बहादुरी की वजह से बड़ा नुकसान टल गया।

घटना के बाद दोनों हमलावर कुछ दूरी तक कार से भागे और फिर कथित तौर पर खुद को गोली मार ली। पुलिस ने उन्हें पास की सड़क पर खड़ी कार में मृत पाया। शुरुआती जांच में पता चला है कि हमलावरों की उम्र 17 और 18 साल थी। मीडिया रिपोर्ट्स में उनकी पहचान Cain Clark और Caleb Velasquez के रूप में की गई है।

जांच एजेंसियों को हमलावरों की कार और हथियारों पर इस्लाम विरोधी बातें लिखी मिली हैं। पुलिस का कहना है कि दोनों संदिग्धों के पास से “hate rhetoric” से जुड़े सबूत मिले हैं, जिससे यह आशंका मजबूत हुई है कि हमला मुस्लिम समुदाय को निशाना बनाकर किया गया था।

रिपोर्ट्स के अनुसार, हमले से कुछ घंटे पहले एक हमलावर की मां ने पुलिस को फोन कर बताया था कि उसका बेटा घर से हथियार और कार लेकर चला गया है और वह मानसिक रूप से परेशान तथा आत्मघाती लग रहा है। पुलिस उस समय उसकी तलाश कर रही थी।

जिस समय हमला हुआ, उस वक्त मस्जिद परिसर में बच्चों की क्लास भी चल रही थी। हालांकि पुलिस और मस्जिद प्रशासन की तेजी से कार्रवाई के कारण सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

Gavin Newsom समेत कई अमेरिकी नेताओं ने इस घटना की निंदा की है। स्थानीय मुस्लिम संगठनों ने इसे समुदाय को डराने की कोशिश बताया है। वहीं पुलिस ने पूरे इलाके की सुरक्षा बढ़ा दी है और FBI भी जांच में शामिल हो गई है।

Exit mobile version