प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इटली पहुंचते ही प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. दोनों नेताओं की यह सातवीं मुलाकात रही, जो भारत और इटली के मजबूत होते रिश्तों का संकेत मानी जा रही है.

एयरपोर्ट से लेकर आधिकारिक कार्यक्रमों तक, हर मंच पर दोनों नेताओं के बीच मजबूत तालमेल और सहज बॉन्डिंग साफ नजर आई। बीते कुछ वर्षों में भारत और इटली ने व्यापार, रक्षा, प्रौद्योगिकी और रणनीतिक सहयोग जैसे अहम क्षेत्रों में अपने रिश्तों को नई मजबूती दी है।
रोम के ऐतिहासिक कॉलीजियम से सामने आई प्रधानमंत्री Narendra Modi और Giorgia Meloni की मुलाकात की शुरुआती तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर तेजी से सुर्खियां बटोर लीं। खास बात यह रही कि मेलोनी ने खुद प्रधानमंत्री मोदी के साथ तस्वीर साझा कर इस मुलाकात को लेकर उत्साह जताया।
