प्रेमानंद की अपील- मैं रहूं न रहूं, हमेशा साथ रहूंगा:मेरी चिंता छोड़िए, श्रीजी का ध्यान लगाइए; तबीयत बिगड़ने के बाद 9 दिन से पदयात्रा बंद

प्रेमानंद महाराज की खराब तबीयत के चलते उनकी दैनिक पदयात्रा को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। साथ ही उनके एकांतिक दर्शन भी फिलहाल बंद कर दिए गए हैं। इस फैसले के बाद देशभर से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं में निराशा फैल गई।

प्रेमानंद की अपील

प्रेमानंद की अपील

वृंदावन में उस समय भावुक माहौल देखने को मिला जब प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज की खराब तबीयत के चलते उनकी दैनिक पदयात्रा को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। साथ ही उनके एकांतिक दर्शन भी फिलहाल बंद कर दिए गए हैं। इस फैसले के बाद देशभर से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं में निराशा फैल गई।

रविवार देर रात बड़ी संख्या में भक्त महाराज जी के दर्शन के लिए वृंदावन पहुंचे थे। रोजाना की तरह श्रद्धालु तड़के 3 बजे उनकी पदयात्रा शुरू होने का इंतजार कर रहे थे, लेकिन इस बार महाराज जी बाहर नहीं आए। काफी देर तक इंतजार के बाद आश्रम के शिष्यों ने लाउडस्पीकर के जरिए भक्तों को उनकी खराब सेहत की जानकारी दी।

केली कुंज आश्रम के शिष्यों के मुताबिक, प्रेमानंद महाराज पिछले 21 वर्षों से किडनी संबंधी बीमारी से जूझ रहे हैं और उनका लगातार इलाज चल रहा है। हाल ही में स्वास्थ्य अचानक बिगड़ने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें पूर्ण आराम की सलाह दी है।

आश्रम प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे सड़क किनारे भीड़ न लगाएं और व्यवस्था बनाए रखें। हालांकि, इस घोषणा के बाद कई भक्त मायूस होकर बिना दर्शन किए ही वापस लौट गए। वृंदावन में महाराज जी के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थनाएं लगातार की जा रही हैं।

Exit mobile version