मुंबई में भारी बारिश का अलर्ट: हाई टाइड और तेज हवाओं की चेतावनी, 17 उड़ानें रद्द

मुंबई में हाई टाइड (समुद्र में ऊंची लहरें) आएंगी। यदि इसी दौरान तेज बारिश होती है, तो कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि दोपहर के बाद 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

मुंबई में भारी बारिश का अलर्ट

मुंबई में भारी बारिश का अलर्ट

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को मंत्रालय के डिजास्टर कंट्रोल रूम में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में आपदा राहत मंत्री गिरीश महाजन और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने बताया कि दोपहर 3 बजे के बाद मुंबई में हाई टाइड (समुद्र में ऊंची लहरें) आएंगी। यदि इसी दौरान तेज बारिश होती है, तो कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि दोपहर के बाद 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। भूस्खलन (लैंडस्लाइड) की आशंका वाले इलाकों से लोगों को पहले ही सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है।

भारी बारिश का असर हवाई सेवाओं पर भी पड़ा है। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुबह 11:30 बजे तक 17 उड़ानें रद्द कर दी गईं, जबकि 217 उड़ानों में देरी हुई।

इस बीच, कांग्रेस ने राज्य सरकार की तैयारियों पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस एमएलसी सतेज (बंटी) ज्ञानदेव पाटिल ने कहा कि मौसम विभाग (IMD) ने पहले ही भारी बारिश की चेतावनी दी थी, फिर भी सरकार और नगर निगम पर्याप्त तैयारी नहीं कर सके। उन्होंने कहा कि मुंबई एक अंतरराष्ट्रीय शहर है, लेकिन हर साल बारिश में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

वहीं, आपदा राहत मंत्री गिरीश महाजन ने बताया कि मुंबई, पालघर और रायगढ़ में पिछले कुछ दिनों में रिकॉर्ड बारिश हुई है। इस दौरान बारिश से जुड़ी घटनाओं में अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है।

Exit mobile version