बैंक हड़ताल से पहले 27 सितंबर को रविवार के दिन भी खुले रहेंगे सभी बैंक

बैंक हड़ताल को देखते हुए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। वित्त मंत्रालय ने बताया कि 27 सितंबर, रविवार को सभी बैंक, जिनमें क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (RRB) भी शामिल हैं, खुले रहेंगे। इसका उद्देश्य हड़ताल के दौरान ग्राहकों को होने वाली परेशानी को कम करना है।

बैंक हड़ताल से पहले 27 सितंबर को रविवार के दिन भी खुले रहेंगे सभी बैंक

बैंक हड़ताल से पहले 27 सितंबर को रविवार के दिन भी खुले रहेंगे सभी बैंक

देशभर में प्रस्तावित तीन दिन की बैंक हड़ताल को देखते हुए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। वित्त मंत्रालय ने बताया कि 27 सितंबर, रविवार को सभी बैंक, जिनमें क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (RRB) भी शामिल हैं, खुले रहेंगे। इसका उद्देश्य हड़ताल के दौरान ग्राहकों को होने वाली परेशानी को कम करना है।

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने 28 से 30 सितंबर तक देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। UFBU का दावा है कि वह देश के करीब 90 प्रतिशत बैंक कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व करता है। यूनियनों की प्रमुख मांग सप्ताह में पांच दिन बैंक खोलने की है।

हड़ताल के दौरान क्यों जरूरी है बैंकिंग सेवाएं

28 से 30 सितंबर की हड़ताल ऐसे समय हो रही है, जब बैंकों में छमाही वित्तीय कामकाज पूरा किया जाता है। इस दौरान खातों का मिलान, प्रावधान, ट्रेजरी और बाजार से जुड़े कई महत्वपूर्ण काम होते हैं। ऐसे में लगातार तीन दिन की हड़ताल से बैंकिंग सेवाओं पर असर पड़ सकता है।

पांच दिन की बैंकिंग सप्ताह की मांग के अलावा बैंक यूनियनों ने पेंशन से जुड़े नियमों में बदलाव, सभी पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते की एक समान व्यवस्था और नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) के तहत आने वाले कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना (OPS) में जाने का विकल्प देने जैसी मांगें भी रखी हैं।

रविवार को भी सामान्य रूप से काम करेंगे बैंक

वित्त मंत्रालय ने बताया कि 26 और 27 सितंबर को सप्ताहांत की छुट्टी के बाद तुरंत हड़ताल शुरू होनी है। ऐसे में ग्राहकों को लगातार कई दिनों तक बैंकिंग सेवाओं में परेशानी न हो, इसके लिए 27 सितंबर को बैंक खोलने का फैसला किया गया है।

सभी सरकारी बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक रविवार को सामान्य रूप से काम करेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने भी इस दिन बैंक शाखाओं, कार्यालयों, ATM से जुड़े केंद्रों और करेंसी चेस्ट को चालू रखने की मंजूरी दी है।

डिजिटल बैंकिंग का इस्तेमाल करने की सलाह

वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग ने कहा है कि ग्राहकों की सुविधा सरकार की प्राथमिकता है। सरकार और बैंक प्रबंधन ने बैंक यूनियनों से हड़ताल टालने की अपील भी की है।

कई सरकारी बैंकों ने अपने ग्राहकों को जरूरी लेनदेन पहले ही पूरा करने की सलाह दी है। ग्राहकों से मोबाइल बैंकिंग, ATM, इंटरनेट बैंकिंग, बिजनेस कॉरेस्पॉन्डेंट (BC) केंद्र और UPI जैसी डिजिटल सेवाओं का इस्तेमाल करने को कहा गया है, ताकि हड़ताल के दौरान उन्हें कम से कम परेशानी हो।

Exit mobile version