‘मिस्टर रोबोट’ का नया खतरा; फोन से ऐप गायब, बैंक से पैसा साफ

CloudSEK का खुलासा: किराए पर मिल रहा 'Mr Robot' मैलवेयर; 10 रुपये के फर्जी चालान से OTP और कॉल हो रहे हैक

साइबर सिक्योरिटी कंपनी क्लाउडसेक (CloudSEK) ने एक नए और बेहद खतरनाक साइबर गैंग का पर्दाफाश किया है। इस गैंग का नाम है ‘मिस्टर रोबोट’ (Mr Robot)। यह गैंग खुद ठगी करने के साथ-साथ किराए पर ऐसे टूल्स बांट रहा है, जिससे आम लोगों के फोन हैक कर उनके बैंक खातों से पैसे उड़ाए जा रहे हैं।

सबसे डरावनी बात यह है कि इस मैलवेयर के फोन में आते ही इसका ऐप आइकन गायब हो जाता है और यूजर को पता भी नहीं चलता कि उसका फोन हैक हो चुका है।

आइए 5 आसान सवालों में समझते हैं कि यह पूरा खेल क्या है, इसमें AI का क्या रोल है और आप इससे कैसे बच सकते हैं।

यह ‘मिस्टर रोबोट’ गैंग कैसे काम करता है?

यह गैंग सीधे ठगी करने के बजाय ‘मैलवेयर-एज-ए-सर्विस’ (MaaS) मॉडल पर काम कर रहा है। यानी इन्होंने हैकिंग का एक पूरा सिस्टम और सॉफ्टवेयर तैयार कर लिया है, जिसे ये दूसरे छोटे-मोटे ठगों को किराए पर दे रहे हैं।

फोन में वायरस घुसने के बाद क्या होता है?

जैसे ही यह फर्जी ऐप फोन में आता है, यूजर का अपने फोन पर पूरा कंट्रोल खत्म हो जाता है:

लोग इस जाल में कैसे फंस रहे हैं?

जांच में सामने आया कि इस गिरोह के पास करीब 36 फर्जी ऐप्स की लिस्ट है:

यह खतरा एंटीवायरस की पकड़ में क्यों नहीं आ रहा और AI इसे कैसे खतरनाक बना रहा है?

इस मैलवेयर को पकड़ना सामान्य सुरक्षा टूल्स के लिए बेहद मुश्किल है:

जांच में क्या सामने आया और आप खुद को कैसे बचाएं?

क्लाउडसेक के मुताबिक, सिर्फ दो ठगों के डेटाबेस से 300 से ज्यादा हैक फोन और करीब 9,000 चुराए गए मैसेज पकड़े गए। 58% पीड़ितों के फोन पर कॉल फॉरवर्डिंग ऑन थी। इनमें ज्यादातर बजट एंड्रॉयड फोन थे।

खुद को सुरक्षित रखने के लिए ये 4 काम तुरंत करें:

  1. कॉल फॉरवर्डिंग चेक करें: अपने फोन के डायलर में *#21# डायल करें। अगर कोई फॉरवर्डिंग दिख रही है, तो तुरंत ##002# डायल करें; इससे सभी तरह की कॉल फॉरवर्डिंग तुरंत बंद हो जाती है।

  2. अनजान लिंक से ऐप न डालें: बैंक, चालान या बिजली बिल के नाम पर SMS या वॉट्सऐप पर आए किसी भी लिंक से APK फाइल या ऐप डाउनलोड न करें।

  3. फोन की सेटिंग चेक करें: Settings > Apps में जाएं। अगर वहां कोई ऐसा ऐप दिखे जिसका कोई नाम या आइकन नहीं है, तो उसे फौरन अनइंस्टॉल कर दें।

  4. अचानक फोन शांत हो जाए तो सतर्क हों: अगर आपके नंबर पर अचानक कॉल या SMS आने बंद हो जाएं, तो फौरन अपने बैंक और टेलीकॉम ऑपरेटर से संपर्क करें।

Exit mobile version