पूर्व ओलंपिक चैंपियन अभिनव बिंद्रा ने शेखर गुप्ता की अज्ञानता को दिया करारा जवाब

शेखर गुप्ता नीरज चोपड़ा

एक बार फिर से ‘द प्रिंट’ के एडिटर-इन-चीफ तथा चेयरमैन शेखर गुप्ता एक नए विवादित आर्टिकल के साथ सामने आये हैं जिसने भारत में खेल प्रमियों की भावनाओं को आहत किया है। शेखर गुप्ता ने जेवलिन थ्रो (भाला फेंक) के स्टार एथलीट और एशियन गेम्स में भारत के ध्वजवाहक नीरज चोपड़ा का इंटरव्यू लिया था और इससे जुड़ा एक आर्टिकल प्रिंट में प्रकाशित किया था। इस आर्टिकल के शीर्षक के जरिये उन्होंने देश के खेल प्रेमियों की भावनाओं को आहत किया। प्रिंट के आर्टिकल का शीर्षक था, Meet India’s only truly world-class athlete, and it’s not Virat Kohli). इसमें कोई शक नहीं है कि जेवलिन थ्रो (भाला फेंक) के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा ने एशियन गेम्स में गोल्ड मैडल जीतकर दुनिया में भारत का नाम रौशन किया है लेकिन जो शीर्षक प्रिंट ने लिखा उसमें उन्होंने ‘सिर्फ’ (only) का उपयोग किया है जो विवाद को जन्म देने के लिए काफी है।

सिर्फ नीरज चोपड़ा ही नहीं बल्कि बॉक्सिंग में मैरी कोम, विजेंदर सिंह, अभिनव बिंद्रा और राज्यवर्धन सिंह राठौर निशानेबाजी में, पीटी उषा जैसे भारतीय एथलीट्स ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपने शानदार प्रदर्शन से देश का नाम रौशन किया है। क्रिकेट में भी सुनील गावस्कर, कपिल देव, सचिन तेंदुलकर जैसे खिलाड़ियों ने देश को गौरवान्वित किया है। इसकी फेहरिस्त काफी लम्बी है लेकिन फिर भी प्रिंट ने जिस शीर्षक का अपने आर्टिकल में इस्तेमाल किया है उसने अन्य खिलाड़ियों के सम्मान को भी ठेस पहुंचाई है। शेखर गुप्ता ने इस न्यूज़ को ट्वीट भी किया है। यही नहीं उन्होंने अपने ट्वीट में ‘विराट कोहली’ का नाम खासतौर से लिया है जो साफ़ करता है की शेखर गुप्ता और प्रिंट इसके जरिये विवाद को जन्म देने की कोशिश कर रहे हैं इसके साथ ही विराट कोहली से उन्हें कोई व्यक्तिगत समस्या है। शेखर गुप्ता के इस ट्वीट पर जब भारत के निशानेबाज अभिनव बिंद्रा की नजर पड़ी तो उन्होंने इसपर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की।

वास्तव में अपने इंटरव्यू में नीरज चोपड़ा ने कहीं भी विराट कोहली का नाम नहीं लिया था और न ही खुद को सबसे ज्यादा महान बताया था। वहीं, नीरज के प्रदर्शन की विराट कोहली ने प्रशंसा भी की थी। यही नहीं दोनों खिलाड़ी एक दूसरे का सम्मान करते हैं। नीरज चोपड़ा और विराट कोहली दोनों ही अलग अलग खेल से वास्ता रखते हैं। अगर वो देश के लिए कोई पदक जीततें हैं या कोई उपलब्धि हासिल करते हैं तो वो दोनों ही सम्मान और प्यार के हकदार हैं। ऐसे में प्रिंट ने दोनों खिलाड़ियों की तुलना कर नीरज चोपड़ा के बेहतरीन प्रदर्शन का भी अपमान किया है। किसी भी खिलाड़ी की तुलना करना सही नहीं है देश की जनता सभी खिलाड़ियों को सम्मान और प्यार देती है ऐसे में वो सिर्फ एक ही खिलाड़ी को महान कैसे दिखा सकते हैं? ऐसा करने के पीछे जरुर ही उनका कोई स्वार्थ निहित होगा। वो अभिनव बिंद्रा, विजेंदर सिंह, मैरी कोम, हिमा दास जैसे अन्य खिलाड़ियों को कैसे भूल गये?

वास्तव में शेखर गुप्ता और प्रिंट किसी भी खबर को सनसनीखेज बनाने या उसे विवाद उत्पन्न करने की कोशिश करते हैं और इस बार भी उन्होंने यही किया है। हालांकि, अभिनव बिंद्रा ने अपने ट्वीट से शेखर गुप्ता को सही जवाब दिया है।

Exit mobile version