क्या दिव्या स्पंदना को बर्खास्त कर दिया गया है?

दिव्या स्पंदना

कांग्रेस की आईटी सेल प्रमुख और पूर्व सांसद दिव्या स्पंदना सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। अक्सर ही वो अपने विवादित ट्वीटस, बयानों की वजह से चर्चा में रहती हैं। हालांकि, पिछले कुछ दिनों से वो सोशल मीडिया से गायब हैं। आखिरी बार उन्होंने 29 सितम्बर को ट्वीट किया था और अब उनका ट्विटर प्रोफाइल कुछ और ही बयां कर रहा है ऐसा लगता है कि उन्हें कांग्रेस ने आईटी सेल के पद से बर्खास्त कर दिया है।

https://twitter.com/divyaspandana/status/957978964957384704

अगर सच में दिव्या स्पंदना को कांग्रेस आईटी सेल के पद से हटा दिया गया है तो जरुर ही इसके पीछे की वजह दिव्या स्पंदना का विवादित ट्वीट होगा जिसमें वो बार बार देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपमान करती हैं और अब उन्होंने इसकी सीमा भी लांघ दी है। दरअसल, राफेल विवाद को लेकर उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बेहद आपत्तिजनक फोटो ट्वीट किया था इसके साथ ही उन्होंने एक और ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने हैशटैग के साथ ‘पीएम मोदी चोर हैं’ लिखा था। इसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर यूजर्स ने लताड़ लगाई और ये तक कहा कि एक पब्लिक फिगर होने के नाते उन्हें ये शोभा नहीं देता कि वो देश के पीएम का इस तरह से मजाक बनाये।

सोशल मीडिया पर पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने वाली कांग्रेस की दिव्या स्पंदना राम्या के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा भी दर्ज हुआ है। ये मुकदमा उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर थाने में दर्ज कराया गया है। मुकदमा दायर करने वाले व्यक्ति ने कहा कि “ट्वीट अपमानजनक था। प्रधानमंत्री भारत गणराज्य और इसकी संप्रभुता के प्रतिनिधि हैं। इसलिए यह (ट्वीट) राष्ट्र के लिए दुर्भाग्य है और अवमानना भी। हमने एक प्राथमिकी दर्ज कराई है।” इससे पहले भी दिव्या स्पंदना ने पीएम मोदी को लेकर कई विवादित ट्वीट किये हैं। कांग्रेस की आईटी  सेल प्रमुख और पूर्व सांसद दिव्या स्पंदना (रम्या) ने पीएम मोदी की शिक्षा पर सवाल उठाया था और एक वीडियो भी शेयर किया था जिसको लेकर ट्वीटर यूजर ने उन्हें फटकार भी लगाई थी।

यही नहीं फेक न्यूज को बढ़ावा देने वाली दिव्या अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को भी इसे बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित करती हैं। हालांकि उनका झूठ हमेशा से सामने आता रहा है।

जबसे राफेल विवाद उठा है तबसे कई तथाकथित रक्षा विशेषज्ञ सामने आते रहे हैं और दिव्या स्पंदना इनमें से एक हैं। ‘अर्शी खान फैन पेज’ के नाम से एक पेज ‘इंडिया स्कूप्स’ बन गया और इस पेज के जरिये दिव्या स्पंदना राफेल को घोटाला साबित करने के लिए फेक न्यूज फैला रही थीं।

दिव्या स्पंदना जिस तरह से कांग्रेस का सोशल मीडिया पेज संभाल रही थीं उससे तो यही लगता है कि कांग्रेस पर झूठ फ़ैलाने, नए विवाद को जन्म देने के आरोप और ज्यादा बढ़ते गये परिणामस्वरूप कांग्रेस अपने महत्व को धीरे-धीरे खोने लगी है। शायद ये बात अब जाकर कांग्रेस पार्टी को समझ आई है और उन्होंने दिव्या को बर्खास्त करने का फैसला लिया हो।

कांग्रेस आईटी सेल की प्रमुख दिव्या स्पंदना पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी की छवि को बेहतर बनाये रखने में नाकाम रही हैं। राहुल गांधी की छवि को सुधारने की जगह वो पीएम मोदी, बीजेपी पर हमले करने में ज्यादा व्यस्त थी और इतनी व्यस्त थीं कि फेक न्यूज़ पोस्ट करने से झिझकती नहीं थीं। जिस तरह से उन्होंने देश के पीएम को ‘चोर’ कहकर संबोधित किया वो एक राष्ट्रीय पार्टी के सदस्य को शोभा नहीं देता।

https://twitter.com/amit_sharma271/status/1047384163374968832

अब सोशल मीडिया से अचानक से दिव्या का गायब होना और उनकी प्रोफाइल तो यही दर्शा रहा है कि वो अब कांग्रेस आईटी सेल की प्रमुख नहीं रही हैं। हालांकि, इस मामले में अभी अधिकारिक घोषणा का इंतजार है। आने वाले समय में ये भी स्पष्ट हो जायेगा।

 

Exit mobile version