सोमनाथ भारती ने महिला एंकर को कहे अपशब्द, एफआईआर दर्ज

सोमनाथ भारती एंकर

PC: Zee New

आम आदमी पार्टी के विधायकों की हरकतें रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। विवादित बयान देकर पार्टी की किरकिरी कराने वाले विधायक सोमनाथ एक फिर पार्टी की थू-थू करा बैठे हैं। इस बार उन्होंने एक टीवी पर लाइव शो के दौरान एक महिला एंकर को धंधे पर बैठ जाने को कहा है। महिला ने थाने में विधायक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

https://twitter.com/Iam_AmritaSoni/status/1064867058200899585

पुलिस को दी शिकायत में महिला एंकर ने कहा है कि सोमनाथ भारती के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। शिकायत के साथ ही उन्होंने शो की सीडी भी सौंपी है। महिला थाने की एसएचओ सीता कुमारी का ने कहा है कि, “हम जांच कर रहे हैं। महिला का बयान मैजिस्ट्रेट के सामने भी दर्ज करवाया जाएगा। विधायक को गिरफ्तार कर लिया गया है।“ सोमनाथ ने भी एक ट्विट के जरिए अपनी गिरफ्तारी की पुष्टि की है। वायरल हुए वीडियो में आम आदमी पार्टी विधायक सोमनाथ कह रहे हैं, “ये ….. करना बंद कर दो चैनल में बैठ के। अरे धंधे पर बैठ जाओ। विधायक यहीं नहीं रुके।“ उन्होंने महिला एंकर को कहा कि ‘दलाली कर रही हो चैनल में बैठ कर।‘ 

https://youtu.be/7SvYIlBnmVE

सोमनाथ के इस वीडियो के वायरल होते ही चारों तरफ से उनकी आलोचनाएं शुरू हो गई। उनके साथ-साथ पार्टी की भी किरकिरी हो रही है। सोशल मीडिया पर देश भर में उनकी इस हरकत को लेकर विधायक सहित आम आदमी पार्टी की जमकर आलोचना हो रही है।

ये पहली बार नहीं है जब सोमनाथ विवादों में घिरे हैं। इससे पहले भारती पर एम्स के सिक्यॉरिटी स्टाफ के साथ बदसलूकी करने का आरोप है। एम्स की मुख्य सेक्युरिटी ऑफिसर आर एस रावत ने सोमनाथ भारती के खिलाफ हौजखास थाने में मामला दर्ज करवाया था, उसके बाद पुलिस ने उनको गिरफ्तार कर लिया था।

उनकी पत्नी ने भी उनपर कुत्ते से कटवाने, प्रताड़ित करने, जबरन गर्भपात कराने जैसे ढेरों गंभीर आरोप लगाए थे। इसके लिए साल 2015 में सोमनाथ भारती के खिलाफ उनकी पत्नी ने घरेलू हिंसा का मामला भी दर्ज कराया था। यहां तक की विधायक पर अफ्रीकी महिलाओं के साथ गलत बर्ताव करने के भी आरोप लग चुके हैं।

वैसे सोमनाथ भारती अम आदमी पार्टी के पहले नेता भी नहीं हैं जिनपर महिला के साथ अब्द्सलुकी के आरोप लगे हों. आम आदमी पार्टी के कई विधायक और मंत्रियों पर ऐसे गंभीर आरोप लग चुके हैं। इससे पहले पार्टी के विधायक अमानतुल्ला पर भी महिलाओं से अभद्रता के आरोप लग चुके हैं। दक्षिण दिल्ली के ओखला इलाके से आम आदमी पार्टी विधायक अमातुल्ला खान को महिला से बदसलूकी के आरोप गिरफ्तार भी किया जा चुका है। अमानतुल्ला के खिलाफ एक महिला ने बदसलूकी और धमकी देने का मामला दर्ज कराया था।

ऐसे में सवाल उठते हैं कि आम आदमी पार्टी महिलाओं के सम्मान के प्रति इतनी लापरवाह क्यों है। पार्टी के ही नेता महिलाओं के साथ बदसलूकी करते हैं और उन्हें आपत्तिजनक शब्द कहते हैं. इसके बावजूद पार्टी ऐसे नेताओं से गलबहियां कर रही है। इसका सीधा अर्थ है कि पार्टी का ऐसे नेताओं को पूरा सपोर्ट और संरक्षण प्राप्त है।

खुद को ईमानदारी का पर्याय सिद्ध करने पर तुले रहने वाले अरविंद केजरीवाल ऐसे नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाने की बजाय उन्हें संरक्षण दे रहे हैं। इससे पार्टी के महिलाओं के प्रति नजरिये की झलक दिखती है।

Exit mobile version