रेलवे अधिकारियों ने एक माँ को उसके बेटे से मिलवाया

रेलवे पद्मा

पीयूष गोयल ने जबसे रेल मंत्रालय का कार्यभार संभाला है तबसे वो विकास कार्यों की दिशा में प्रयासरत हैं इसके साथ ही वो यात्रियों को कोई समस्या न हो इसका भी पूरा ध्यान रख रहे हैं। बदलते वक्त के साथ वो यात्रियों को दी जाने वाली सुविधाओं का भी खास ध्यान रख रहे हैं। या यूं कहें कि जबसे मोदी सरकार सत्ता में आई है एक ट्वीट में भी जनता अगर अपनी परेशानियों को लिखती है तो मोदी सरकार का मंत्रालय मदद के लिए तैयार हो जाता है।

ऐसा ही एक मामला एक बार फिर से सामने आया है जिसमें रेलवे पुलिस ने एक खोयी हुई माँ को ढूंढ निकाला और ये रेल मंत्रालय की तत्परता का एक और बेहतरीन उदाहरण है। दरअसल, ये खबर केरल की है जहां थ्रिसुर की एक निवासी पदमा लापता हो गयी थी। पदमा के बेटे अनुराग ने थ्रिसुर के पुलिस स्टेशन में पदमा की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि जब वो कोरबा से थ्रिसुर जा रहे थे तब उनकी 74 वर्षीय माँ खो गयी। इसके साथ ही उन्होंने ट्रेन नंबर और अपना पता भी बताया।

अनुराग ने पूरी घटना की जानकारी रेलवे अधिकारियों और रेल मंत्रालय को दी जिसके बाद तुरंत उन्हें रेलवे प्रशासन की तरफ से जवाब भी मिला। अनुराग को जल्द ही ये न्यूज मिली कि उनकी माँ को ढूंढ निकाला गया है और वो सुरक्षित हैं।

 rightlog से बात करते हुए अनुराग ने कहा, “मेरी माँ सुरक्षित है और हम मंत्रालय की तत्काल कार्रवाई के लिए आभारी हैं।”

वैसे ये कोई पहली घटना नहीं है जब रेल मंत्रालय द्वारा जरूरतमंद यात्रियों के लिए इस तरह की तत्परता दिखाई है। हाल ही में जब एक पत्रकार ने शहीद अब्दुल हामिद की विधवा को ट्रेन में मिली सीट को लेकर हुई परेशानी को लेकर ट्वीट किया तो रेल मंत्रालय ने तुरंत संज्ञान लेते हुए समस्या का समाधान किया था। इसके बाद पत्रकार ने रेलवे प्रशासन और पीएम मोदी का आभार व्यक्त किया था।

यही नहीं रेल मंत्री पीयूष गोयल कभी कभी ट्रेन का औचक निरीक्षण करने भी पहुंच जाते हैं। पिछले साल जनशताब्दी ट्रेन में अधिकारियों के साथ वो औचक निरीक्षण के लिए पहुंच गये थे। इस दौरान उन्होंने यात्रियों से उनकी समस्या को लेकर चर्चा भी की थी। लगातार रेलवे प्रशासन रेलवे की लचर व्यवस्था को सुधारने के लिए काम कर रहा है। रेलवे की छवि को आम जनता के बीच और बेहतर करने के लिए रेल प्रशासन ने रेलकर्मियों, कुलियों व वेंडरों को अपने अच्छे आचरण से यात्रियों को सेवाएं देने के लिए कहा है।

रेल प्रशासन द्वारा इस तरह के कदम सराहनीय है कि वो आम जनता को बेहतर सुविधा देने और उनकी समस्याओं पर अमल करने के लिए काम कर रहा है।

Exit mobile version