-30 डिग्री तापमान व 18000 फीट ऊंचाई पर सेना ने फहराया तिरंगा तो बर्फ में पैर धंसे होने पर भी राष्ट्रगान गाते रहे बच्चे

गणतंत्र दिवस देशभक्ति

तिरंगे का नाम सुनते ही हर भारतीय में जोश और देशभक्ति की भावना उमड़ आती है। तिरंगे के सामने जो जुनून, जोश और देशभक्ति उमड़ती है, उसमें ठंडी, गर्मी, ओले, लू या बर्फबारी भी रोड़ा नहीं डाल पाती। ऐसे ही कुछ दृश्य 70वें गणतंत्र दिवस पर देखने को मिले हैं। अलग-अलग जगहों से आई ये तस्वीरें पूरी तरह से देशभक्ती से ओतप्रेत हैं।

यहां हम आपको दो ऐसी तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं, जिन्हें देखते ही आपके भीतर देशभक्ति का दरिया उमड़ पड़ेगा। पहली तस्वीर उत्तराखंड के टिहरी जिले की है। यहां के स्कूलों में कुछ ऐसे दृश्य देखने को मिले, जिनमें बच्चे कड़कड़ाती ठंड में बर्फ में पैर धंसाए हुए राष्ट्रगान और ध्वजारोहण कर रहे थे।

यहां छोटे-छोटे बच्चे बर्फबारी व कड़ाके की ठंड में भी प्रभात फेरी, राष्ट्रगान और  ‘भारत मां की जय’ के नारे लगाते नजर आए। इन छोटे-छोटे बच्चों में देशभक्ति की भावना देखते ही बन रही थी। ये बच्चे हाड़ कपां देने वाली ठंड में भी पीछे नहीं हटे। गणतंत्र दिवस की ऐसी तस्वीरें टिहरी जिले के और भी स्कूलों से आईं हैं। इन जगहों पर स्कूलों के मैदान बर्फ से भरे नजर आ रहे थे। इसके बावजूद बच्चे ‘भारत मां की जय’ के नारे लगा रहे थे।

तस्वीर में आप देख सकते हैं कि किस तरह से बच्चों के पैर बर्फ में धंसे हुए हैं लेकिन इन बच्चों का जोश कम होने का नाम नहीं ले रहा था। बच्चे बर्फ में ‘झंडा ऊंचा रहे हमारा’ गाते हुए एक लय और ताल में नजर आ रहे थे। वहीं दूसरी ओर कई इलाकों में स्कूलों के मैदानों में बर्फ नजर आई। उसके बावजूद बच्चे राष्ट्रगान करते हुए नजर आए।

दूसरी तस्वीर भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के जवानों की है। इन जवानों ने माइनस 30 डिग्री तापमान में 18 हजार फीट की ऊंचाई पर तिरंगा फहराया है। यह कश्मीर के लद्दाख में चीन सीमा के पास फहराया गया है। यहां जवानों ने बड़े जोश के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया। इन जवानों को हिमवीर नाम से भी पुकारा जाता है।

तीसरा दृश्य यूएस का है। यहां के भारतीय मूल के निवासी गणतंत्र दिवस पर तिरंगा लिए व देशभक्ति में रंगे सड़कों पर उतर आए। यूएस की सड़कों पर देशभक्ति गानों के बीच इन लोगों ने जो डांस किया तो हर कोई देखता ही रह गया। इन लोगों ने तिरंगा लहराकर सड़कों पर भारत माता की जय के नारे लगाकर दुनिया को बता दिया कि हमारा भारत अमर था, अमर है और अमर रहेगा। उन्होंने बता दिया कि वे दुनिया के किसी भी कोने में चले जाएं लेकिन उनकी देशभक्ति कम नहीं होगी। वहां कुछ खालिस्तानी भी प्रदर्शन कर रहे थे लेकिन उनका प्रदर्शन फ्लॉप साबित हुआ और देशभक्तों का जोश हिट हो गया।

जवानों, बच्चों और प्रवासी भारतीयों के जज्बे और देशभक्ति से भरपूर ये तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। लोगों के दिलों में देशभक्ति की अलख जगाती इन तस्वीरों को देखकर हर कोई गर्व कर रहा है।

ये तस्वीरें टुकड़े-टुकड़े गैंग पर एक तमाचा है, जो भारत माता के टुकड़-टुकड़े करने की बात करते हैं, जो देश के जवानों को गालियां देते हैं। यह तस्वीर उस लेफ्ट-लिबरल मीडिया के मुंह पर भी तमाचा है, जो देश की सेना पर प्रश्नचिन्ह खड़े करती है।

Exit mobile version