प्रियंका गांधी की लखनऊ रैली में उमड़ा चोरों का हुजूम, 50 से ज्यादा के मोबाइल पर्स हो गए चोरी

प्रियंका गांधी चोर लखनऊ

PC: Quint Hindi

कांग्रेस पार्टी और चोरों का चोली-दामन का साथ है। माफ कीजिएगा यह हम किसी को हर्ट करने के लिए नहीं कह रहे लेकिन हकीकत कुछ ऐसी ही है। वैसे यूपीए कार्यकाल में जिस तरह से एक के बाद एक टू जी, कोयला, कॉमनवेल्थ, अगस्ता वेस्टलैंड, सत्यम, आदर्श सोसायटी जैसे घोटाले हुए हैं, उससे यह तो सब जानते ही हैं कि कांग्रेस का घोटालों और चोरों से नाता रहा है। अब कल लखनऊ में कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की रैली के दौरान कुछ ऐसा हुआ कि लोग कह रहे हैं, ‘’कांग्रेस पार्टी और चोरों का तो चोली-दामन का साथ है।”

प्रियंका वाड्रा पहली बार सोमवार को लखनऊ आई थीं। उनका यहां मेगा रोड शो था लेकिन कुछ देर में ही यह शो चोरों का शो बन गया। दरअसल, प्रियंका की इस रैली में इस कदर चोरियां हुई कि लोग नारे कम और चोर-चोर ज्यादा चिल्ला रहे थे। चोरों ने यहां कार्यकर्ता, नेता, पुलिस अधिकारी और यहां तक की मीडियाकर्मी तक को नहीं छोड़ा। जिस जेब पर हाथ लगा वहीं से मोबाइल और पर्स गायब कर लिये गए। पूरी रैली के दौरान यही सब चलता रहा। रैली में हर कांग्रेसी कार्यकर्ता दूसरे व्यक्ति पर शक कर रहा था, कहीं यही तो चोर नहीं है….देखो जेब ना काट ले..। प्राप्त सूचना के अनुसार रैली में 50 से ज्यादा लोगों के मोबाइल चोरी हो गए। अकेले सरोजनीनगर थाना क्षेत्र मं ही 16 लोगों के मोबाइल चोरों ने उड़ा लिए।

आलम यह था कि रैली में चोरों के हुजूम की बात तेजी से फैल रही थी और लोग अपनी जेबें बचाए घूम रहे थे। जिनके मोबाइल चोरी हो गए थे, वे चोर को ढूंढ़ने की मशक्कत कर रहे थे। कुल मिलाकर प्रियंका वाड्रा के इस मेगा रोड़ शो में चोरी की वारदातों से लोग इतने डरे हुए थे कि, लोगों को वहां कांग्रेसी कम चोर ज्यादा नजर आ रहे थे।

अब रोड़ शो में चोर घुस आए हैं तो उन्हें पकड़ने का भी जतन तो होगा ही। इसी जतन में कुछ कर्मठ कार्यकर्ताओं ने चोरों के चक्कर में अपने ही लोगों को धर दबोचा, जो बेचारे बाद में जलील होकर छूटे।

लोकसभा चुनाव अभियान का आगाज करने निकली प्रियंका वाड्रा के इस शो में उनके भाई कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के पार्टी प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया भी थे। प्रियंका गांधी वाड्रा का यह रोड शो लखनऊ एयरपोर्ट से कांग्रेस कार्यालय तक जाना था। मीडिया खबरों के अनुसार, रोड शो में सबसे ज्यादा चोरियां तब हुई जब प्रियंका गांधी का काफिला लखनऊ के सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में पहुंचा था।

कांग्रेस के कार्यकर्ता अभिषेक सिंह ने बताया है कि रोड़ शो के दौरान उनका और उनके साथ लगभग 50 से अधिक लोगों का मोबाइल और पर्स चोरी हो गया। इसकी शिकायत उन्होंने सरोजनीनगर थाना में की है।

हद तो तब हो गई जब रैली के दौरान ड्यूटी पर तैनात एसीएम प्रसाशन का फ़ोन भी किसी ने चुरा लिया। वहीं, कांग्रेस के प्रवक्ता जीशान हैदर का भी मोबाइल चोरी हो गया। इसकी वजह से वे रोड शो के दौरान काफी परेशान नजर आए। और तो और मीडियाकर्मियों के मोबाइल पर भी चोरों ने हाथ साफ कर दिए। पुलिस साइबर सेल के सीओ अभय मिश्रा ने बताया कि पचास से ज्यादा लोगों ने फोन चोरी किए जाने की शिकायत दर्ज कराई है। इन पीड़ित लोगों में एसीएम प्रसाशन भी शामिल है। उन्होंने कहा कि, मामले की जांच की जा रही है। मोबाइल को सर्विलांस पर लगाकर छानबीन की जा रही है।

अब भैया बात यह है कि, चुनाव आ गए हैं तो रैलियां तो होंगी ही, नेता भी आते-जाते रहेंगे लेकिन, जब नेताओं की रैली में अपनी मेहनत की कमाई से खरीदा 20-25 हजार का फोन चला जाए तो एक आम आदमी पर क्या बीतती है, यह वही जान सकता है जिसका फोन चोरी हुआ है। इसलिए अब फिर यदि प्रियंका वाड्रा की रैली हो तो भैया जरा संभल कर, क्योंकि लोग कह रहे हैं कि…. ‘’कांग्रेस पार्टी और चोरों का तो चोली-दामन का साथ है।”

Exit mobile version