राहुल गांधी, अखिलेश यादव जैसे बड़े चेहरे मोदी लहर में डूबते नजर आ रहे हैं

PC: Lokmat News Hindi

इस साल के लोकसभा चुनावों के नतीजों के शुरुआती रुझान आने शुरू हो चुके हैं। रुझानों से साफ है कि भाजपा एक बार फिर भारी बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करने वाली है। इतना ही नहीं, कांग्रेस के लिए इन चुनावों में बहुत बड़ा झटका लग सकता है क्योंकि शुरुआती रुझानों के अनुसार कांग्रेस के लगभग सभी दिग्गज नेता भाजपा के उम्मीदवारों से पीछे चल रहे हैं। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में भी महागठबंधन को कोई खासा फायदा होता नहीं दिखाई दे रहा है। शुरुआती रुझानों के अनुसार महागठबंधन को सर्फ 5 सीटों पर बढ़त मिलती दिख रही है।

उत्तर प्रदेश की अमेठी लोकसभा सीट पर इस बार कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और भाजपा नेता स्मृति इरानी के बीच कड़ी टक्कर मानी जा रही है। शुरुआती रुझानों के अनुसार स्मृति ईरानी राहुल गांधी से 5600 वोटों से आगे चल रही है। राहुल गांधी इस बार दो लोकसभा सीटों से चुनाव लड़ रहे थे। उन्होंने केरल की वायनाड सीट से भी चुनाव लड़ा था लेकिन इस सीट पर अभी राहुल गांधी आगे चल रहे हैं।

कांग्रेस के कुछ और बड़े दिग्गज नेताओं की किस्मत आज दांव पर लगी हुई है। मध्यप्रदेश की गुना लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ साथ जोधपुर से चुनाव लड़ रहे सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत भी पीछे चल रहे हैं। इसके अलावा दक्षिण भारत में कांग्रेस के बड़े नेता शशि थरूर तिरुवनन्तपुरम लोकसभा सीट से पीछे चल रहे हैं।

रुझानों के अनुसार दिल्ली में भाजपा को सभी सातों सीटों पर जीत मिल सकती है। ईस्ट दिल्ली में गौतम गंभीर और नॉर्थ वेस्ट दिल्ली से हंसराज हंस अपनी सीटों पर आगे चल रहे हैं। वहीं गुरुदासपुर सनी देओल आगे चल रहे हैं, सोनीपत से भूपेन्द्र सिंह हुड्डा पीछे रहे हैं। बेगूसराय से कन्हैया कुमार भी पीछे चल रहे हैं, यहां तक नकि आजमगढ़ से अखिलेश यादव और उर्मिला मातोंडकर उत्तरी मुंबई से पीछे चल रही हैं। रामपुर में भी जया प्रदा और आजम खान के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। अभी के आंकड़ों की मानें तो बीजेपी 542 में से 310 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं कर्नाटक में बीजेपी 28 में से 25 सीटों से आगे चल रही है। देव गौड़ा कर्नाटक में अपनी सीट से पीछे चल रहे हैं। वही हेमामालिनी भी अपनी सीट मथुरा से आगे चल रही हैं। 

जिस तरह के आंकड़े सामने आ रहे है न उससे साफ़ है कि इस बार पूरे देश में मोदी लहर का असर बरकारार है जिसमें राहुल गांधी और अखिलेश यादव जैसे बड़े चेहरे भी डूबते नजर आ रहे हैं।

Exit mobile version