बरखा दत्त ने कपिल सिब्बल और पत्नी के खिलाफ की महिला आयोग से शिकायत, अपराधिक मामला भी करवाएंगी दर्ज

बरखा दत्त कपिल सिब्बल

बरखा दत्त ने ट्वीट कर कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल पर निशाना साधा था और खूब खरी खोटी सुनाने के बाद तिरंगा टीवी के कर्मचारियों को वेतन नहीं देने का मामला उठाया था। अब इसके बाद पत्रकार बरखा दत्त ने मंगलवार को कपिल सिब्बल की पत्नी प्रोमिला सिब्बल के खिलाफ तिरंगा चैनल की महिला सहकर्मियों को अपशब्द कहने के लिए राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) में शिकायत दर्ज कराई है। साथ ही उन्होंने कपिल सिब्बल के खिलाफ क्रिमिनल तथा सिविल केस करने का भी फैसला किया है। उन्होंने अपने ट्वीट के जरिये यह जानकारी दी कि वह कपिल सिब्बल और उनकी पत्नी के खिलाफ धोखाधड़ी और फ्रॉड के लिए क्रिमिनल तथा सिविल केस दायर करेंगी। उन्होंने आगे यह उम्मीद जताई कि इस कानूनी कार्रवाई से कर्मचारियों को कम से कम 3 महीने तक का वेतन हर्जाने के रूप में मिल सकेगा। 

https://twitter.com/BDUTT/status/1151368749930254336?s=20

अपनी चुप्पी तोड़ते हुए बरखा दत्त ने सोमवार को ट्विटर पर लंबे थ्रेड के जरिये कपिल सिब्बल और उनकी पत्नी को कठघरे में खड़ा करते हुए उनपर तिरंगा टीवी चैनल में हो रही कर्मचारियों की छंटनी के लिए आड़े हाथों लिया था। बरखा दत्त ने यह भी बताया था कि कैसे तिरंगा टीवी नेटवर्क ने बिना किसी आधिकारिक सूचना के अपने कर्मचारियों को निकाला है। कुछ पत्रकारों को तो कुछ महीने पहले ही काम पर लगाया गया था लेकिन उन्हें बिना किसी कारण के अब हटाया जा रहा है।

अपने ट्वीट में बरखा ने इस बात की भी जानकारी दी थी कि कपिल सिब्बल की पत्नी महिला कर्मचारियों को कई आपत्तिजनक शब्द कहकर बुलाती थीं। इस संबंध में उन्होंने महिला आयोग को भी टैग कर आयोग का का ध्यान इस बात पर दिलाया था। 

https://twitter.com/BDUTT/status/1150664541459509248?s=20

साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि इस संबंध में उनके पास पीड़ित महिला कर्मचारियों द्वारा हस्ताक्षर किए हुए हलफनामे भी हैं। इसके बाद बरखा ने एक्शन लेते हुए इस मामले की राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) में शिकायत दर्ज कराई है। लेकिन अभी तक कपिल सिब्बल के तरफ से इस मामले में कोई भी प्रतिक्रिया नहीं आयी है। एनसीडब्ल्यू की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्होंने प्रोमिला सिब्बल के खिलाफ दत्त की शिकायत का संज्ञान लिया है। उनके मुताबिक ‘पत्रकार का आरोप है कि उन्होंने दत्त सहित महिला कर्मचारियों के लिए अपशब्द कहे हैं’। शर्मा ने आगे बताया कि,‘मैं शिकायत पर गौर करूंगी और जरूरत पड़ने पर इस मामले में दत्त और (प्रोमिला) सिब्बल दोनों को तलब करूंगी।’

वही तिरंगा टीवी से निकाले गए पत्रकारों ने इससे पहले दिल्ली प्रेस क्लब में सिब्बल के खिलाफ प्रदर्शन भी किया था। उनका कहना है कि उन्हें तीन महीने की सैलरी भी नहीं दी गई। इस चैनल से जुड़े सभी कर्मचारियों ने अपने विरोध के लिए एक ट्विटर हैंडल भी बनाया है, जिससे जरिये वो अपने विरोध-प्रदर्शन से जुड़ी जानकारियां साझा करते हैं।

https://twitter.com/FiredTv/status/1146349072938176516

https://twitter.com/FiredTv/status/1147037977471664128

बरखा दत्त ने मीडिया से अपील भी की है कि कपिल सिब्बल के विरुद्ध मीडिया और प्रशासन पर कठोर से कठोरतम कार्रवाई करने का दबाव बनाए। बरखा दत्त ने कपिल सिब्बल के विरुद्ध जो आरोप लगाए हैं, वो निस्संदेह काफी गंभीर हैं। अब यह देखना बाकी है कि कपिल सिब्बल इस पूरे मामले पर क्या कहते हैं और उनके और उनकी पत्नी के खिलाफ महिला आयोग द्वारा क्या कार्रवाई की जाती है।

Exit mobile version