नंदीग्राम में भाजपा की रैली में जनसैलाब देख बौखलाईं ममता, TMC के गुंडों से बोलीं ‘कूल कूल तृणमूल’

नंदीग्राम ममता दीदी के हाथ से निकलने वाला है

आप सभी ने बचपन में रंगा सियार की कहानी जरूर सुनी होगी, लेकिन आज हम आपको रंगी बाघिन की कहानी बताएँगे। रंगी बाघिन कोई और नहीं बल्कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हैं। ममता बनर्जी को बाघिन हम नहीं बोल रहे हैं, वो खुद को बाघिन बोलती आ रही हैं। अब बंगाल की बाघिन व्हील चेयर पर बैठ कर सहानुभूति बटोर रही हैं। हम बात कर रहे हैं हाल ही में हुई नंदीग्राम में चुनावी रैली की, जहां ममता और अमित शाह आमने-सामने थे। एक तरह ममता व्हील चेयर पर बैठ कर लोगों से वोट की भीख मांग रही थी। वहीं दूसरी और अमित शाह दहाड़ कर वोट मांग रहे थे।

अगर ममता और अमित शाह की रैली की तुलना करें तो ज़मीन आसमान का फर्क दिखाई दे रहा था। तृणमूल की प्रमुख व्हील चेयर पर रैली करेंगी तो ज़ाहिर है TMC के कार्यकर्ताओं के अंदर उत्साह की भारी कमी होगी। वहीं अमित शाह की रैली किसी जलसे के समान थी, जिसमें जनसैलाब देखते ही बन रहा था। रैली में इतनी भीड़ और उत्साह था कि मानो भाजपा ने पश्चिम बंगाल के चुनाव को जीत लिया हो।

और पढ़ें- बंगाल जीतने के लिए ममता बनर्जी का नया दांव : मुसलमानों में फूट डालो और राज करो

ममता और शाह की रैली एक समय पर आमने- सामने आ गई, जिसके बाद ममता बनर्जी ने अपने समर्थकों को आदेश दिया, “चुनाव के दौरान, शांति से अपने वोट डालें।  ध्यान रहे, ‘कूल कूल तृणमूल, थंडा थंडा कूल कूल, वोट पेबा जोडा फूल’। 48 घंटे तक अपने दिमाग को ठंडा रखें।” ममता का यह आदेश साफ संकेत देता है कि TMC गुंडों की पार्टी है और ममता गुंडों की मुखिया की तरह आदेश दे रही थीं।

एक तरफ ममता दीदी व्हीलचेयर पर रैली कर रही थी, तो वहीं दूसरी तरफ देश के गृह अमित शाह एक बड़ी रैली को संबोधित कर रहे थे। रैली में अमित शाह हाल ही में नंदीग्राम में एक महिला के साथ हुए दुष्कर्म की बात कर रहे थे। शाह ने कहा, “यहाँ पहुँचने के बाद, मुझे एक दुखद खबर मिली।  ममता बनर्जी जिस स्थान पर रह रही हैं, उसके 5 किलोमीटर के दायरे में एक महिला के साथ बलात्कार किया गया।  यदि किसी महिला के साथ उस समय बलात्कार किया जा सकता है, जब वह क्षेत्र में मौजूद हो, तो महिलाएं सुरक्षित  कैसे हो सकती हैं ? ”

रिपोर्ट्स के अनुसार जिस महिला के साथ दुष्कर्म हुआ था, वो भाजपा कार्यकर्ता की पत्नी थी। भाजपा कार्यकर्ता और उसके पूरे परिवार को TMC के गुंडों द्वारा बहुत दिनों से धमकी दी जा रही थी। दुष्कर्म की वारदात के वक़्त महिला का पति सुवेन्धु अधिकारी के साथ मिलकर चुनाव की तैयारी कर रहा था।

और पढ़ें- विधायकी बचाने के लिए TMC को आग में जलता छोड़ भागीं ममता, सारा ध्यान सिर्फ नंदीग्राम पर केन्द्रित

इतना ही नहीं पश्चिम बंगाल में एक भाजपा कार्यकर्ता गोपाल मजूमदार की 85 साल की माँ को TMC के गुंडों ने पीट पीट कर मार डाला। ममता बनर्जी से जब इस संदर्भ में सवाल पूछा गया तो वो जवाब देने से कतराईं और उल्टा भाजपा पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने लगी। ममता ने कहा कि उत्तर प्रदेश में हो रही गुंडागर्दी के बारे में अमित शाह क्या बोलेंगे ?

शाह ने अपने रैली में कहा कि नंदीग्राम में ममता बनर्जी को हराना मतलब तृणमूल कांग्रेस को पूरे पश्चिम बंगाल में हराना। शाह ने कहा, “नंदीग्राम में ममता दीदी को हराकर, आप पश्चिम बंगाल में बहुत वांछित बदलाव ला सकते हैं। आप उसे यहाँ पराजित करेंगे, टीएमसी अपने आप राज्य के अन्य हिस्सों में हार जाएगी”

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के घर के पास अगर दुष्कर्म की घटना घट सकती है। एक 85 साल की महिला को जान से मार दिया जाता है। हाल ही में हुई ये घटनाओं से यह बात साफ हो रही है कि पश्चिम बंगाल के गुंडो के अंदर ममता बनर्जी का कोई डर नहीं है। जब वो मुख्यमंत्री के घर से 5 km दूर वारदात को अंजाम दे सकते हैं, तो ज़रा सोचिए जब वो कलकत्ता रहती थीं तो पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था का क्या हाल होता होगा ? अब पश्चिम बंगाल की जनता के पास मौका है कि वो राज्य में हो रहे विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस को जड़ से मिटा दें और पश्चिम बंगाल में “असोल पोरिबोरतन” लाएं।

Exit mobile version