‘COVID-19 के Double Mutant के खिलाफ प्रभावी है Covishield’, Covaxin पर ICMR की रिपोर्ट के बाद, CCMB ने माना वैक्सीन का लोहा

Covishield वैक्सीन COVID-19 के नए वेरिएंट B.1.617 के खिलाफ है प्रभावी

भारत में Covid-19 महामारी चरम पर है। ऐसे में देशवासियों के लिए उम्मीद की किरण सिर्फ और सिर्फ Covid-19 वैक्सीन है। फिलहाल भारत में दो वैक्सीन मौजूद है – COVAXIN और COVISHIELD लेकिन बढ़ते Covid-19 संक्रमण में पाया गया कि, Covid-19 वायरस mutate होकर नया रूप ले लिया है। जिसको डबल mutant कहते है। आपको बता दें कि, मौजूदा दोनों वैक्सीन Covid-19 के इस नए वेरिएंट के खिलाफ प्रभावी है

दरअसल बात यह है कि, Covid-19 के नए वेरिएंट सामने आने के बाद लोगों के मन में टीके को लेकर संदेह होने लगा था कि क्या वैक्सीन Covid-19 के नए रूप से लड़ने में सक्षम है? लोगों के मन में पैदा हो रहे है संदेह को दूर करने के लिए ICMR ने शोध किया और पाया कि, Covaxin Covid-19 के नए वेरिएंट के खिलाफ प्रभावशाली है।

और पढ़ें-लाखों लोगों की मौत का कारण बन सकता है ये फर्जी डॉक्टर! अभी वैक्सीन-विरोधी बिस्वरूप रॉय को जेल भेजो

ICMR के साथ ही Centre for Cellular Molecular Biology ने Covishield के ऊपर शोध किया और पाया गया कि, Covishield भी Covid-19 के नए वेरिएंट के खिलाफ प्रभावशाली है।

Centre for Cellular Molecular Biology(CCMB) के निर्देशक राकेश मिश्रा ने कहा कि, ‘शोध के शुरुआती नतीजे देखने के बाद यह तय हो चुका है कि Covishield वैक्सीन Covid-19 के नए वेरिएंट B.1.617 के खिलाफ प्रभावशाली है। Covid-19 के नए वेरिएंट B.1.617 को डबल mutant strain के नाम से भी जाना जाता है।’ 

मिश्रा ने आगे बताया कि, यह शोध CCMB में किया गया है, जो कि CSIR का ही एक संस्था है। मिश्र ने आगे कहा कि, ‘प्रारंभिक लेकिन उत्साहजनक परिणाम: #Covishield # B1617 से बचाता है।  विट्रो न्यूट्रलाइजेशन का उपयोग करने वाले शुरुआती परिणाम बताते हैं कि दोनों – पूर्व संक्रमण और Covishield टीका लगाने के बाद  B.1.617 प्रकार का संक्रमण, उर्फ ​​# डबल म्यूटेंट के खिलाफ सुरक्षा प्रदान करती है।’

भारत के टीकाकरण अभियान की सफलता को देखकर भारत विरोधी तत्वों ने आम जनता के मन में Covid-19 के नए वेरिएंट को लेकर डर और संदेह बैठा दिया था, जिससे लोग हताश हो रहे थे। ऐसे में ICMR और CCMB की रिपोर्ट्स देशवासियों के मन में विश्वास पैदा करेंगी और महामारी से लड़ने के लिए हिम्मत देंगी।

बता दें कि,भारत सरकार ने 1 मई से COVID-19 टीकाकरण के तीसरे चरण की रणनीति की घोषणा की है। इसके तहत अब 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोग टीका लगवा सकते हैं।

Exit mobile version