कांग्रेस संसाधनों की भारी कमी से जूझ रही है, एक नया YouTube चैनल उसकी आखिरी उम्मीद है

YouTube पर टिकी है कांग्रेस के भविष्य की नींव ?

Youtube चैनल

देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी की हालत अब बहुत खराब हो गई है। पार्टी अपनी विचारधारा को तय करने में भी विफल रही है। ऐसे में अब कांग्रेस अपने पुनरुत्थान के लिए आए दिन कोई नई जुगत में लगी रहती है। इन्हीं परिस्थितियों के बीच अब कांग्रेस अपना नया डिजिटल टीवी लॉन्च करने जा रही है, जो यू-ट्यूब पर प्रसारित होगी। इस चैनल का नाम “INC TV” होगा।

इस मौके पर सोशल मीडिया पर लोगों ने कांग्रेस को ट्रोल करना शुरू कर दिया है। लोगों का कहना है कि अब कांग्रेस को वामपंथी मीडिया को अपने पक्ष की खबरें चलाने के लिए पैसे नहीं देने पड़ेंगे। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान में केरल से सांसद राहुल गांधी के कारण आज कांग्रेस की स्थिति ऐसी हो गई है कि पार्टी का नाम सुनकर लोग गंभीर होने की बजाए ठहाके लगाकर हंसते हैं। कुछ ऐसा ही कांग्रेस के नए फैसले को लेकर भी हुआ है।

और पढ़ें अर्नब गोस्वामी ट्विटर पर हैं ही नहीं और कांग्रेस IT Cell वाले किसी ‘अर्नब रे’ को निशाना बना रहे हैं

खबरों के मुताबिक कांग्रेस अपना नया डिजिटल टीवी चैनल यू-ट्यूब पर शुरू करेगी। इस चैनल की शुरुआत कांग्रेस नेता और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला जैसे नेताओं की मौजूदगी में होगी। इस चैनल के माध्यम से कांग्रेस पार्टी से संबंधित खबरों का प्रसारण करेगी।

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि कांग्रेस की सारी बातों को जनता तक पहुंचाने में इस नए डिजिटल टीवी चैनल की महत्वता अधिक होगी। इस चैनल पर मुख्य रूप से राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के विचारों को प्रसारित किया जाएगा। साथ ही चैनल पर कांग्रेस पार्टी के तमाम पक्षों को भी रखा जाएगा। संसद के भीतर पार्टी की तमाम सरकारी विधेयकों पर राय और उसमें होने वाले मतभेदों के विषय में भी जनता को इस चैनल द्वारा अवगत कराया जाएगा।

और पढ़ें : TMC की तरह पंजाब कांग्रेस में बड़ी फूट के आसार देखकर अमरिंदर ने किया प्रशांत किशोर से किनारा

कांग्रेस इसे एक बड़े इवेंट के रूप में दिखाने की कोशिश कर रही है, जबकि हकीकत यह है कि कांग्रेस इस चैनल को मजबूरी में लॉन्च कर रही है। कांग्रेस का आईटी सेल बेहद ही लचर है, जिसके कारण कुछ दिन पहले राहुल गांधी ने आईटी सेल में 5 लाख युवाओं को रोजगार देने की बात कहीं थी। वहीं इस यू-ट्यूब चैनल की खबर सुनने के बाद सोशल मीडिया पर लोग राहुल गांधी के मजे लेने लगे हैं।

 

 

https://twitter.com/Aarvinder1/status/1382189356119576580?s=19

कांग्रेस के नये यू-ट्यूब चैनल बनाने को लेकर सोशल मीडिया पर लकी सिंह नाम के शख्स ने लिखा, “अब पप्पू के लिए नया न्यूज़ चैनल ही बनाया जा रहा है।“ इसके अलावा एक अन्य यूजर ने कहा, “चैनल में छोटा भीम, पोकेमोन, डोरीमोन आएगा।” साफ है कि अब इस मसले पर कांग्रेस की सोशल मीडिया पर खूब दुर्गति हो रही है। वहीं यह मामला दर्शाता है कि कांग्रेस पार्टी की हालत अब पूरी तरह से बर्बाद हो गई है।

 

Exit mobile version