कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने पं नेहरु को ‘अनोखी श्रद्धांजलि’ देते हुए उन्हें कर दिया ट्रोल

क्या वुमनाइजर थे पंडित जवाहरलाल नेहरु?

नेहरु दिग्विजय सिंह

Source- Google

देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा में रहती हैं। किसी भी फेसबुक ग्रुप, व्हाट्सएप फॉरवर्ड और ट्विटर पर नेहरू से जुड़ी वायरल फोटोज मिल ही जाएंगी। जिसमें उन्हें अलग-अलग महिलाओं के साथ देखा जा सकता है। किसी में वो सिगार फूंकते नजर आते हैं, तो किसी तस्वीर में महिलाओं को गले लगाते दिखते हैं। इन्हीं तस्वीरों के आधार पर ऐसे आरोप भी लगते हैं कि पंडित नेहरु वुमनाइजर थे और जल्द ही किसी की ओर भी आकर्षित हो जाते थे! इस बार मामला भी उनकी तस्वीरों से ही जुड़ा हुआ है, लेकिन इस बार ये तस्वीरें किसी राजनीतिक दल ने नहीं, बल्कि कांग्रेस पार्टी के वफादार माने जाने वाले दिग्विजय सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया। कांग्रेसी नेता ने तस्वीरों को शेयर करते हुए नेहरु की ऐसी छवि प्रदर्शित करने की कोशिश की, जो अपने आप में हास्यास्पद है।

दरअसल, बीते दिन 14 नवंबर को भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु का जन्मदिन था। वह इतिहास में एक बड़े जननेता के रूप में भी जाने जाते हैं, लेकिन एक बड़ी आबादी ऐसी है जो नेहरू के समर्पण और त्याग को संदेह की दृष्टि से देखती है। ऐसा आरोप लगाया जाता है कि वह ब्रिटिश शासन के करीब थे और उनकी वकालत करने वाले लोगों में से एक थे। दबे जुबान में लोग नेहरू के चरित्रिक छवि से भी खुश नहीं रहते हैं, क्योंकि उनके सहज व्यवहार भारतीय एथिक्स के खिलाफ थे!

और पढ़ें: सूर्यवंशी में मुस्लिमों को विलेन दिखाने के आरोप पर रोहित शेट्टी ने The Quint की पत्रकार को धो दिया

दिग्विजय सिंह ने नेहरु के लिए मजे

उनके जयंती के अवसर पर कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने नेहरू की पुरानी तस्वीरों को साझा किया है। इन तस्वीरों के साथ-साथ टिप्पणियां भी जोड़ी गई थी। पहली नजर पर तो कांग्रेस नेता द्वारा शेयर की गई नेहरु की ये तस्वीर असहज नहीं लग रही थी, लेकिन ध्यान से देखने पर ऐसा लगता है कि दिग्विजय सिंह तारीफ नहीं, बल्कि नेहरू के मजे ले रहे हैं!

दिग्विजय सिंह ने एक फोटो के ऊपर लिखा, “कुछ तस्वीर जो आये दिन सोशल मीडिया पर पोस्ट की जाती है, आज उन्हीं तस्वीरों को हम पोस्ट कर रहे हैं मगर असली परिचय के साथ। पंडित नेहरू अपनी भांजी नयनतारा सहगल के साथ लंदन एयरपोर्ट 1955

Source- Google

दूसरी तस्वीर शेयर करते हुए दिग्विजय सिंह ने लिखा, “पंडित नेहरू अपनी बहन विजयलक्ष्मी पंडित के साथ”। वहीं, तीसरी तस्वीर में लिखा गया कि “पंडित नेहरू अपने मित्र विक्रम साराभाई की पत्नी मृणालिनी साराभाई को उनके शास्त्रीय नृत्य के लिए बधाई देते हुए।”

Source- Facebook

वहीं, आखिरी तस्वीर को पोस्ट करते हुए सिंह ने लिखा, “पंडित नेहरू अमेरिकी राष्ट्रपति की पत्नी जैकलीन कैनेडी के माथे पर तिलक लगाते हुए।”

Source- Facebook

कांग्रेसी नेता ने डिलीट किया पोस्ट

दिग्विजय सिंह द्वारा पंडित नेहरु की ऐसी तस्वीरें शेयर करने भर की देर थी कि लोगों ने उनके मजे लेने शुरु कर दिए। लोगों ने पूछना शुरू किया कि नेहरु सिर्फ घूमते रहते थे या काम भी करते थे? ऐसे नृत्य की बधाई कौन देता है? नतीजा यह हुआ कि कांग्रेस के इस दिग्गज नेता को अपना सोशल मीडिया पोस्ट हटाना पड़ा। लेकिन तब तक लोगों ने उनके पोस्ट के स्क्रीन शॉट ले लिए थे, जो सोशल मीडिया पर वायरल होते दिख रहे हैं।

बताते चलें कि पंडित जवाहरलाल नेहरु के ऊपर वुमनाइजर होने का आरोप लगता रहा है और ये तस्वीर शायद कांग्रेसी नेता ने उन्हें जवाब देने के लिए शेयर की थी। लेकिन हकीकत यह है कि ये तस्वीरें इतनी असहज है कि वो अपुष्ट तथ्यों की पुष्टि करती है। दिग्विजय सिंह भी शायद इस बात को समझते हैं, इसलिए उन्होंने अपना पोस्ट डिलीट किया, लेकिन सच्चाई क्या है और लोगों के भीतर नेहरु की छवि कैसी है, ये बताने की जरुरत नहीं है!

Exit mobile version