TFIPOST English
TFIPOST Global
tfipost.in
tfipost.in
कोई परिणाम नहीं मिला
सभी परिणाम देखें
  • राजनीति
    • सभी
    • चर्चित
    • बिहार डायरी
    • मत
    • समीक्षा
    दीपावली के ‘दीपक’ में छिपा ‘स्व’ का बोध

    दीपावली के ‘दीपक’ में छिपा ‘स्व’ का बोध

    CJP का यू-टर्न क्यों? पहले अपील, अब INDIA गठबंधन की रैली से दूरी; AAP कनेक्शन पर सवाल

    CJP का यू-टर्न क्यों? पहले अपील, अब INDIA गठबंधन की रैली से दूरी; AAP कनेक्शन पर सवाल

    ‘जेन-जी’ से ‘रिजीम चेंज’ तक: शब्दों के पीछे नैरेटिव का खेल

    ‘जेन-जी’ से ‘रिजीम चेंज’ तक: शब्दों के पीछे नैरेटिव का खेल

    बैलेट पेपर से भी हारी कांग्रेस, BJP का तंज—अब कहां गई ‘वोट चोरी’ की कहानी?

    बैलेट पेपर से भी हारी कांग्रेस, BJP का तंज—अब कहां गई ‘वोट चोरी’ की कहानी?

    • चर्चित
    • मत
    • समीक्षा
  • अर्थव्यवस्था
    • सभी
    • वाणिज्य
    • व्यवसाय
    दिवाली पर ₹5 लाख करोड़ का कारोबार! दिल्ली में ₹80 हजार करोड़ की उम्मीद, किन बाजारों में सबसे ज्यादा रौनक

    दिवाली पर ₹5 लाख करोड़ का कारोबार! दिल्ली में ₹80 हजार करोड़ की उम्मीद, किन बाजारों में सबसे ज्यादा रौनक

    E20 पेट्रोल को E30 कौन बना रहा है? कर्नाटक में 31.2% तक मिला एथेनॉल, आपकी गाड़ी पर क्या होगा असर?

    E20 पेट्रोल को E30 कौन बना रहा है? कर्नाटक में 31.2% तक मिला एथेनॉल, आपकी गाड़ी पर क्या होगा असर?

    धनतेरस पर ₹1.25 लाख करोड़ की खरीदारी, महंगे सोने-चांदी के आगे भी नहीं टूटा लोगों का उत्साह

    धनतेरस पर ₹1.25 लाख करोड़ की खरीदारी, महंगे सोने-चांदी के आगे भी नहीं टूटा लोगों का उत्साह

    • वाणिज्य
    • व्यवसाय
  • रक्षा
    • सभी
    • आयुध
    • रणनीति
    13,629 फीट पर IL-76MD की लैंडिंग, IAF ने कैसे बनाया विश्व रिकॉर्ड? क्या है न्योमा एयरबेस की ताकत

    13,629 फीट पर IL-76MD की लैंडिंग, IAF ने कैसे बनाया विश्व रिकॉर्ड? क्या है न्योमा एयरबेस की ताकत

    अग्निवीरों की 4 साल की सेवा अब 6 साल, सरकार का बड़ा फैसला; जानिए क्या-क्या बदलेगा

    अग्निवीरों की 4 साल की सेवा अब 6 साल, सरकार का बड़ा फैसला; जानिए क्या-क्या बदलेगा

    नए IAF चीफ का ‘VAYU’ मिशन क्या है? चार अक्षरों में भारतीय वायुसेना की नई युद्ध रणनीति

    नए IAF चीफ का ‘VAYU’ मिशन क्या है? चार अक्षरों में भारतीय वायुसेना की नई युद्ध रणनीति

    HSL-KSPL Deal: काकीनाडा में जहाज बनाएगा रक्षा मंत्रालय का PSU? 1941 से अब तक का सफर

    HSL-KSPL Deal: काकीनाडा में जहाज बनाएगा रक्षा मंत्रालय का PSU? 1941 से अब तक का सफर

    • आयुध
    • रणनीति
  • विश्व
    • सभी
    • AMERIKA
    • अफ्रीका
    • अमेरिकाज़
    • एशिया पैसिफिक
    • यूरोप
    • वेस्ट एशिया
    • साउथ एशिया
    अमेरिका में मौत का लाइव तमाशा! कौन हैं निदाल हसन, जिन्हें फायरिंग स्क्वाड से दी जाएगी सजा?

    अमेरिका में मौत का लाइव तमाशा! कौन हैं निदाल हसन, जिन्हें फायरिंग स्क्वाड से दी जाएगी सजा?

    भारत का JD Vance को करारा जवाब! भारतीय पेशेवरों पर टिप्पणी को बताया ‘बेहद आपत्तिजनक’, H-1B पर भी साफ की तस्वीर

    भारत का JD Vance को करारा जवाब! भारतीय पेशेवरों पर टिप्पणी को बताया ‘बेहद आपत्तिजनक’, H-1B पर भी साफ की तस्वीर

    The Moon Is Ours’! ट्रंप के दावे के बीच बड़ा सवाल- क्या कोई देश चांद पर कब्जा कर सकता है

    The Moon Is Ours’! ट्रंप के दावे के बीच बड़ा सवाल- क्या कोई देश चांद पर कब्जा कर सकता है

    BRICS 2026 में PM Modi, Putin and Xi Jinping

    BRICS Explained: क्या अमेरिकी डॉलर से दूर जा रही है दुनिया ?

    • अफ्रीका
    • अमेरिकाज़
    • एशिया पैसिफिक
    • यूरोप
    • वेस्ट एशिया
    • साउथ एशिया
  • ज्ञान
    • सभी
    • इतिहास
    • संस्कृति
    दीपावली के ‘दीपक’ में छिपा ‘स्व’ का बोध

    दीपावली के ‘दीपक’ में छिपा ‘स्व’ का बोध

    लर्निंग लाइसेंस पर गाड़ी चलाने वाले को भी मिलेगा बीमा क्लेम? हिमाचल हाई कोर्ट का बड़ा फैसला

    लर्निंग लाइसेंस पर गाड़ी चलाने वाले को भी मिलेगा बीमा क्लेम? हिमाचल हाई कोर्ट का बड़ा फैसला

    राष्ट्र सेविका समिति: प्रभाव से परिवर्तन तक 90 वर्षों की गौरवपूर्ण यात्रा

    राष्ट्र सेविका समिति: प्रभाव से परिवर्तन तक 90 वर्षों की गौरवपूर्ण यात्रा

    महर्षि वाल्मीकि: सामाजिक समरसता के शाश्वत प्रेरणास्रोत

    महर्षि वाल्मीकि: सामाजिक समरसता के शाश्वत प्रेरणास्रोत

    • इतिहास
    • संस्कृति
  • बैठक
    • सभी
    • खेल
    • चलचित्र
    • तकनीक
    • भोजन
    • व्यंग
    • स्वास्थ्य
    रामायण फिल्म में सीता के युद्ध करने पर विवाद क्यों? अद्भुत रामायण में तो उन्होंने रावण का वध किया था

    रामायण फिल्म में सीता के युद्ध करने पर विवाद क्यों? अद्भुत रामायण में तो उन्होंने रावण का वध किया था

    ‘मिस्टर रोबोट’ का नया खतरा; फोन से ऐप गायब, बैंक से पैसा साफ

    ‘मिस्टर रोबोट’ का नया खतरा; फोन से ऐप गायब, बैंक से पैसा साफ

    Liver Support vs Metabolic Support: Which Supplement Fits Which Goal?

    Liver Support vs Metabolic Support: Which Supplement Fits Which Goal?

    पीएम मोदी मिलें खिलाड़ियों से

    एशियन गेम्स 2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों से मिले PM मोदी, 85 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा भारत

    • खेल
    • चलचित्र
    • तकनीक
    • भोजन
    • व्यंग
    • स्वास्थ्य
  • प्रीमियम

गोंडया आला रे! चापेकर बंधु के शौर्य का कोई जवाब नहीं

धन्य है वो माटी, जिसे ये वीर मिले!

Animesh Pandey द्वारा Animesh Pandey
22 June 2022
in इतिहास
chaapekar

Source- TFIPOST.in

Share on FacebookShare on X

22 जून 1897, दिवस मंगलवार पुणे अवसाद का सागर बन चुका था, परंतु ब्रिटिश साम्राज्य विलासिता के रस का स्वाद ले रहा था। उनके लिए न कोई दुख, न कोई पीड़ा। उनके लिए तो बस वैभव ही जीवन का मूल मंत्र था, जिसका मूल्य वह दिन रात भारतीयों से ऐंठते थे, चाहे उसके लिए भारतीयों को अपने प्राणों की आहुति ही क्यों न देनी पड़े। सदियों बाद भारतीयों को पुनः दासता की बेड़ियाँ पहननी पड़ी। इसी बीच एक उत्सव से एक रथ अपने गंतव्य के लिए निकल पड़ा। परंतु इस रथ के साथ कुछ और लोग भी थे, जिनका उद्देश्य स्पष्ट था – इस रथ में सवार व्यक्तियों को उनके वास्तविक गंतव्य तक पहुंचाना। जैसे ही लक्ष्य पर रथ पहुंचा, एक व्यक्ति के मुख से नारा निकला, ‘गोंडया आला रे!’ और फिर, इतिहास ने एक महत्वपूर्ण करवट ली।

आज जिन परिस्थितियों से हम जूझ रहे हैं, ये हमारे देश के लिए नया नहीं है। सदियों पूर्व जब काली मौत, जिसे आधिकारिक तौर पर Bubonic Plague कहा जाता है, ने विकराल रूप धारण किया, तो इसने दशकों तक विश्व भर में त्राहिमाम मचाया। पूरे विश्व  में इस महामारी के कारण लगभग 1.5 करोड़ से अधिक लोगों की मृत्यु हुई, जिसमें से केवल 1.2 करोड़ लोग केवल भारत और चीन जैसे देश में ही मृत पाए गए। तो इसका ब्रिटिश साम्राज्य से क्या नाता? ऐसी विकट परिस्थिति में भी इस साम्राज्य के दृष्टिकोण में केवल एक नीति थी – जितना हो सके, भारत से राजस्व प्राप्त करो। इस नीति के अंतर्गत भारत के राजस्व, उसके संसाधनों को जमकर निचोड़ा गया, और न जाने कितने संसाधनों का अंधाधुंध दोहन किया गया। परंतु अत्याचार की भी एक सीमा होती है, और इस सीमा का परिचायक थे ICS अफसर वाल्टर चार्ल्स रैंड।

संबंधितपोस्ट

डॉ. मुखर्जी से मोदी तक: भारतीय जनसंघ का विचार भारत का स्वरूप कैसे गढ़ गया

क्या RSS का विरोध करना कांग्रेस की राजनीति के लिए एकमात्र “धर्मनिरपेक्ष योग्यता” बन गया है? आपकी क्या राय है?

जोहो बनाम माइक्रोसॉफ्ट, जब लेफ्ट इकोसिस्टम को खटकने लगा ‘आत्मनिर्भर भारत’ का सपना

और लोड करें

और पढ़ें: भारत के अवेन्जर्स– जिन्होंने अरबी आक्रान्ताओं को 313 वर्ष भारतवर्ष में घुसने तक नहीं दिया

तीन महावीर जिन्होनें एक अलग ही छाप छोड़ी

सन्‌ १८९७ में पुणे नगर प्लेग जैसी भयंकर बीमारी से पीड़ित था। परंतु इस स्थिति में भी अंग्रेज अधिकारी जनता को अपमानित तथा उत्पीड़ित करते रहते थे। वाल्टर चार्ल्स रैण्ड तथा आयर्स्ट-ये दोनों अंग्रेज अधिकारी लोगों को जबरन पुणे से निकाल रहे थे। जूते पहनकर ही हिंदुओं के मंदिरों में प्रवेश करते थे, और इस तरह ये अधिकारी प्लेग पीड़ितों की सहायता की जगह लोगों को प्रताड़ित करना ही अपना अधिकार समझते थे। उनके लिए भारतीय तुच्छ कीट मकोड़ों से अधिक कुछ नहीं थे। परंतु इन दुष्ट अंग्रेजों के लिए नरसिंह के अवतार समान एक नहीं, अनेक वीर प्रकट हुए। किसी समय पूना के पिंपरी चिंचवाड़ में चापेकर परिवार की गूंज चहुंओर, उनके कीर्तन की ख्याति पूरे पूना में थी। परंतु समय ने भी करवट ली, और शीघ्र ही वे निर्धनता की ओर अग्रसर हुए। इसी समय श्री हरिभाऊ चापेकर एवं श्रीमती लक्ष्मीबाई के घर जन्में तीन महावीर- दामोदर हरि चापेकर, बालकृष्ण हरि चापेकर और वासुदेव हरि चापेकर, जिन्होंने भारतीय इतिहास में एक अलग ही अध्याय स्थापित किया।

अब स्वतंत्रता की ज्योत 1857 में अवश्य प्रज्ज्वलित हुई, परंतु उसे निरंतर अग्नि देने वाला कोई न थी, उसे ईंधन यानी आक्रामकता से परिपूर्ण करने वाला कोई न था। कांग्रेस अवश्य 1885 में स्थापित हुई, परंतु इसके संस्थापक, एलन ऑक्टेवियन ह्यूम के शब्दों में कहे तो इसका मूल उद्देश्य स्वतंत्रता आंदोलन के ‘प्रेशर कूकर’ के लिए ‘सेफ़्टी वॉल्व’ का काम करने का था। परंतु इसी बीच उदय हुआ एक ऐसे नेता का, जिनके लिए अनुनय विनय जैसे तुच्छ कार्य महत्व नहीं रखते थे। इनके लिए भारतीय संस्कृति का पुनरुत्थान सर्वोपरि था, जिसके बिन भारत की स्वतंत्रता का कोई मोल नहीं था। ये थे ‘लोकमान्य’ केशव बाल गंगाधर तिलक, जिन्होंने अपने क्षेत्र के युवाओं में राष्ट्रवाद की भावना को जागृत किया। इनसे चापेकर बंधु काफी प्रेरित थे, और इनके पदचिह्नों पर चलते हुए ही तीनों बंधुओं ने इतिहास रचा।

तिलक जी की प्रेरणा से उन्होंने युवकों का एक संगठन व्यायाम मंडल तैयार किया। ब्रिटिश साम्राज्य के प्रति उनके मन में बाल्यकाल से ही तिरस्कार का भाव था। दामोदर पंत ने ही तत्कालीन बॉम्बे में रानी विक्टोरिया के पुतले पर तारकोल पोत कर, गले में जूतों की माला पहना कर अपना रोष प्रकट किया था। 1894 से चापेकर बंधुओं ने पूना में प्रति वर्ष शिवाजी एवं गणपति समारोह का आयोजन प्रारंभ कर दिया था। इन समारोहों में ये बंधु शिवाजी श्लोक एवं गणपति श्लोक का पाठ करते थे।

और पढ़ें: ‘इतिहास में केवल मुगलों का महिमामंडन, अब हमें इतिहास लिखने से कौन रोक सकता है?’

शिवाजी श्लोक के अंश अनुसार

“किसी तुच्छ व्यक्ति की भांति शिवाजी राजे की कहानी दोहराने मात्र से स्वाधीनता प्राप्त नहीं की जा सकती। आवश्यकता इस बात की है कि शिवाजी राजे और पेशवा बाजीराव  की तरह तेज़ी के साथ काम किए जाएं। आज हर भले आदमी को तलवार और ढाल पकड़नी चाहिए, यह जानते हुए कि हमें राष्ट्रीय संग्राम का उत्तरदायित्व उठाना होगा। हम धरती पर उन शत्रुओं का रक्त बहा देंगे, जो हमारे धर्म का विनाश कर रहे हैं। हम तो मारकर मर जाएंगे, लेकिन तुमअयोग्य लोगों की भांति स़िर्फ कथाएँ सुनते रहोगे। गणपति श्लोक में धर्म और गाय की रक्षा के लिए कहा गया,  पर धिक्कार है कि तुम्हें इस दासता के जीवन पर तनिक भी लज्जा नहीं है। ये अंग्रेज़ कसाइयों की तरह गाय और बछड़ों को मार रहे हैं, उन्हें इस संकट से मुक्त कराओ। मरो, परंतु अंग्रेजों को मारकर। नपुंसक होकर धरती पर बोझ न बनो। इस देश को हिंदुस्तान कहा जाता है, अंग्रेज़ भला किस तरह यहां राज कर सकते?”

परंतु ये केवल अवैध धर्मांतरण के विरुद्ध नहीं थे, ये सशस्त्र क्रांति के पक्षधर भी थे एवं ये तीनों भाई लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक के सम्पर्क में थे। ये तीनों भाई तिलक जी को गुरुवत्‌ सम्मान देते थे। किसी अत्याचार-अन्याय के सन्दर्भ में एक दिन तिलक जी ने चापेकर बन्धुओं से कहा, “शिवाजी ने अपने समय में अत्याचार का विरोध किया था, किन्तु इस समय अंग्रेजों के अत्याचार के विरोध में तुम लोग क्या कर रहे हो?” इसके पश्चात इन तीनों भाइयों ने क्रान्ति का मार्ग अपना लिया, एवं संकल्प लिया कि ये अंग्रेज अधिकारियों को छोड़ेंगे नहीं। इनके सहयोग में महादेव विनायक रानाडे और खानडो विष्णु साठे जैसे ओजस्वी युवा क्रांतिकारी भी आए। संयोगवश वह अवसर भी आया, जब २२ जून १८९७ को पुणे के ‘गवर्नमेन्ट हाउस’ में महारानी विक्टोरिया की षष्ठिपूर्ति के अवसर पर राज्यारोहण की हीरक जयन्ती मनायी जाने वाली थी। इसमें वाल्टर चार्ल्स रैण्ड और आयर्स्ट जैसे क्रूर आत्तताई भी शामिल हुए, जिनके अत्याचारों की चर्चा पूरे भारत में थी। दामोदर हरि चापेकर और उनके भाई बालकृष्ण हरि चापेकर भी महादेव के साथ वहां पहुंचे और इन दोनों अंग्रेज अधिकारियों के निकलने की प्रतीक्षा करने लगे।

रात १२ बजकर, १० मिनट पर रैण्ड और आयर्स्ट निकले और अपनी-अपनी बग्घी पर सवार होकर चल पड़े। जैसे ही बग्घी समक्ष आई, दामोदर ने हुंकार लगाई, ‘गोंडया आला रे’, यानी अपना लक्ष्य [रैंड] आ चुका है, चूकना नहीं है। योजना के अनुसार दामोदर हरि चापेकर रैण्ड की बग्घी के पीछे चढ़ गया और उसे गोली मार दी, उधर बालकृष्ण हरि चापेकर ने भी आयर्स्ट पर गोली चला दी। आयर्स्ट तो तुरन्त मर गया, परंतु रैण्ड कई दिनों तक अपने घावों से अस्पताल में जूझता रहा और अंत में 3 जुलाई को मृत्युलोक को प्राप्त हुआ। पुणे की उत्पीड़ित जनता चापेकर-बन्धुओं की जय-जयकार कर उठी। गुप्तचर अधीक्षक ब्रुइन ने घोषणा की कि इन फरार लोगों को गिरफ्तार कराने वाले को २० हजार रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा।

और पढ़ें:  लीजिए ‘भारत एक खोज’ का एन्टीडोट तैयार है

असंभव को संभव कर चुके थे तीनों महावीर

प्रारंभ में किसी को विश्वास नहीं हुआ, परंतु असंभव संभव हो चुका था। परंतु अंग्रेज़ बावलों की भांति रैण्ड का वध करने वालों को ढूँढने में जुट गई, और अंत में वे सफल, क्योंकि ये सूचना चापेकर बन्धुओं के व्यायामशाला के ही दो सदस्यों ने दी- गणेश शंकर द्रविड़ और रामचंन्द्र द्रविड़। इन दोनों ने पुरस्कार के लोभ में आकर अधीक्षक ब्रुइन को चापेकर बन्धुओं का सुराग दे दिया। इसके पश्चात दामोदर हरि चापेकर पकड़ लिए गए, पर बालकृष्ण हरि चापेकर पुलिस के हाथ न लगे। सत्र न्यायाधीश ने दामोदर हरि चापेकर को मृत्युदंड दिया, पर उनके मुख पर तनिक भी चिंता नहीं आई। कारागृह में तिलक जी ने उनसे भेंट की और उन्हें ‘गीता’ प्रदान की। १८ अप्रैल १८९८ को प्रात: वही “गीता’ पढ़ते हुए दामोदर हरि चापेकर फांसी घर पहुंचे और फांसी के तख्ते पर लटक गए। उस क्षण भी वह “गीता’ उनके हाथों में थी।

उधर बालकृष्ण चापेकर ने जब यह सुना कि उसे हिरासत में न ले पाने से पुलिस उसके सगे-सम्बंधियों को सता रही है तो वह स्वयं पुलिस थाने में उपस्थित हो गए। परंतु उनका बलिदान व्यर्थ नहीं गया। वासुदेव चापेकर ने अपने साथी महादेव विनायक रानाडे को साथ लेकर उन द्रोही द्रविड़-बन्धुओं को घेर कर उनका संहार कर दिया। इसके पश्चात हेड कॉन्स्टेबल रमा पांडु को मारते हुए वे दोनों पकड़े गए। फिर वासुदेव हरि चापेकर को 8 मई 1899, महादेव विनायक रानाडे को 10 मई 1899 एवं वासुदेव हरि चापेकर को 12 मई 1899 को मृत्युदंड दिया गया।तिलक जी द्वारा प्रवर्तित ‘शिवाजी महोत्सव‘ तथा ‘गणपति-महोत्सव’ ने इन चारों युवकों को देश के लिए कुछ कर गुजरने हेतु क्रांति-पथ का पथिक बनाया था। उन्होंने ब्रिटिश राज के आततायी व अत्याचारी अंग्रेज अधिकारियों को बता दिया गया कि हम अंग्रेजों को अपने देश का शासक कभी नहीं स्वीकार करते और हम तुम्हें गोली मारना अपना धर्म समझते हैं। इस प्रकार अपने जीवन-दान के लिए उन्होंने देश या समाज से कभी कोई प्रतिदान की चाह नहीं रखी।

और पढ़ें: अयोध्या में रामायण विश्वविद्यालय मार्क्सवादी इतिहासकारों के लिए एक कड़ा तमाचा है

TFI का समर्थन करें:

सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की ‘राइट’ विचारधारा को मजबूती देने के लिए TFI-STORE.COM से बेहतरीन गुणवत्ता के वस्त्र क्रय कर हमारा समर्थन करें।

Tags: अवैध धर्मांतरणबालकृष्ण चापेकरब्रिटिश साम्राज्यराष्ट्रवादशिवाजी
शेयरट्वीटभेजिए
पिछली पोस्ट

राजतिलक की करो तैयारी, आ रहे हैं देवेंद्र ‘शिकारी’ !

अगली पोस्ट

गुवाहाटी से महाराष्ट्र की राजनीति को रीसेट करने में लगे हैं हिमंता बिस्वा सरमा

संबंधित पोस्ट

नील विद्रोह
इतिहास

“नील क्रांति का क्रेडिट भी महात्मा गांधी को मिला” जबकि आंदोलन की वास्तविकता कुछ और ही है

2 October 2026

हमारे देश में अनेक आंदोलन हुए, जिनका दर्द आज भी भारतीयों की रगों में जिंदा है। कुछ आंदोलन ऐसे हैं, जो बिना तोप ताने और...

जब नेहरू वाली गलती दोहराने वाले थे लालबहादुर शास्त्री….
इतिहास

जब नेहरू वाली गलती दोहराने वाले थे लालबहादुर शास्त्री….

2 October 2026

वो कहते हैं “दुर्घटना से देर भली”। आज भारत की आक्रामकता से कोई भी अनभिज्ञ नहीं है। परंतु स्वतंत्रता के पश्चात प्रारम्भिक दो दशकों में...

22 मार्च को भगत सिंह ने अपने साथियों को पत्र लिखा था
इतिहास

‘मैं एक शर्त पर ज़िंदा रह सकता हूं…’: अपने आखिरी पत्र में भगत सिंह ने साथियों से क्या कहा?

28 September 2026

भारत के स्वतंत्रता संग्राम के नायकों की चर्चा भगत सिंह का नाम लिए बगैर हमेशा अधूरी ही मानी जाएगी। भगत सिंह का योगदान इतिहास के...

और लोड करें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms of use and Privacy Policy.
This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

इस समय चल रहा है

India Built Rudra and Prachand. Now It Wants to Make Their Gun at Home.

India Built Rudra and Prachand. Now It Wants to Make Their Gun at Home.

00:03:14

INS Samarthak: The Indigenous Warship Built to Do More Than One Job VO:

00:03:01

Why Is India Investing in Underwater Weapons?

00:02:10

How DRDO Is Making India's Military Communications More Secure

00:03:28

How Ice on Aircraft Wings Can Turn Deadly

00:03:19
फेसबुक एक्स (ट्विटर) इन्स्टाग्राम यूट्यूब
टीऍफ़आईपोस्टtfipost.in
हिंदी खबर - आज के मुख्य समाचार - Hindi Khabar News - Aaj ke Mukhya Samachar
  • About us
  • Careers
  • Brand Partnerships
  • उपयोग की शर्तें
  • निजता नीति
  • साइटमैप

©2026 TFI Media Private Limited

कोई परिणाम नहीं मिला
सभी परिणाम देखें
  • राजनीति
    • चर्चित
    • मत
    • समीक्षा
  • अर्थव्यवस्था
    • वाणिज्य
    • व्यवसाय
  • रक्षा
    • आयुध
    • रणनीति
  • विश्व
    • अफ्रीका
    • अमेरिकाज़
    • एशिया पैसिफिक
    • यूरोप
    • वेस्ट एशिया
    • साउथ एशिया
  • ज्ञान
    • इतिहास
    • संस्कृति
  • बैठक
    • खेल
    • चलचित्र
    • तकनीक
    • भोजन
    • व्यंग
    • स्वास्थ्य
  • प्रीमियम
TFIPOST English
TFIPOST Global

©2026 TFI Media Private Limited