अरबपति गौतम अडानी ट्विटर पर ‘भारत विरोधी’ और ‘हिंदू विरोधियों’ को क्यों फॉलो करते हैं?

गौतम अडानी ऐसे लोगों को फॉलो करते हैं कि आप जानकर चौंक जाएंगे।

Why Gautam Adani is following Ravish kumar, Rohini sing and Imran khan on twitter

Source: TFI

क्या आपने कभी सोचा है कि दुनिया का पांचवां और भारत का पहले नंबर का सबसे अमीर आदमी ट्विटर पर किसे फॉलो करता है। जी हां, हम गौतम अडानी की बात कर रहे हैं। गौतम अडानी वर्तमान में रियल टाइम बिलिनियर्स के अनुसार 103.3 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के पांचवें सबसे अमीर शख्स हैं। टॉप-10 की इस सूची में भारत से सिर्फ एक और उद्योगपति शामिल है। रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमेन- मुकेश अंबानी।

रियल टाइम बिलिनियर्स के अनुसार मुकेश अंबानी की संपत्ति 88.2 अरब डॉलर है। इस संपत्ति के साथ मुकेश अंबानी दसवें नंबर पर मौजूद हैं। इस हिसाब से देखें तो अडानी की संपत्ति, अंबानी के मुकाबले 15.1 अरब डॉलर ज्यादा है।

यह तो हो गई संपत्ति की बात अब हम आपको बताते हैं गौतम अडानी ट्विटर पर किसे फॉलो करते हैं। गौतम अडानी का ट्वीटर पर वेरिफाई हैंडल है। उनके इस हैंडल के अनुसार उन्हें 6 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं जबकि वो सिर्फ 64 लोगों को फॉलो करते हैं। लेकिन अडानी जिन्हें फॉलो करते हैं वो बहुत रोमांचक है। गौतम अडानी अडानी ग्रुप के ट्विटर हैंडल तो फॉलो करते ही हैं इसके साथ ही वो भारतीय और वैश्विक नेताओं को भी फॉलो करते हैं। नेताओं से इतर अडानी जिन्हें फॉलो करते हैं वो अपने आप में मजेदार है।

गौतम अडानी को 6 लाख से ज़्यादा लोग करते हैं फॉलो।

और पढ़ें: हर क्षेत्र में अपना सिक्का जमाने को आतुर हैं गौतम अडानी

गौतम अडानी एनडीटीवी के कथित पत्रकार रवीश कुमार को फॉलो करते हैं। इसके साथ ही वो एनडीटीवी की ही पत्रकार निधि राज़दान को भी फॉलो करते हैं। यहां तक फिर भी सही था लेकिन यहां से आगे देखने पर पता चलता है कि गौतम अडानी एजेंडाधारी ‘2BHK’ वाली कथित पत्रकार रोहिणी सिंह को भी फॉलो करते हैं।

रवीश कुमार को फॉलो करते हैं गौतम अडानी।

बात यहां ख़त्म हो जाती तब भी ठीक था लेकिन ये नहीं हो रहा। गौतम अडानी एजेंडाधारी और हिंदू विरोध की पत्रकारिता करने वाले The Wire के ट्विटर हैंडल को भी फॉलो करते हैं। साथ ही साथ वो The Wire के फाउंडिंग एडिटर सिद्धार्थ वर्द्धराजन और एमके वेणु को भी फॉलो करते हैं।

रोहिणी सिंह और द वायर के पत्रकारों को फॉलो करते हैं अडानी।

गौतम अडानी अपने ट्विटर हैंडल पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तो फॉलो करते ही हैं इसके साथ ही वो पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को भी फॉलो करते हैं। इसके साथ ही वो राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल को भी फॉलो करते हैं।

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान को भी फॉलो करते हैं गौतम अडानी।

और पढ़ें: दुनियाभर के अरबपतियों पर भारी भारत के गौतम अडानी

ऐसे में सवाल यह खड़ा होता है कि आखिरकार गौतम अडानी ऐसा क्यों करते हैं? जो लॉबी उन्हें दिन-रात पानी पी-पीकर गालियां देती है। अडानी उसी लॉबी को क्यों फॉलो करते हैं? रवीश कुमार और रोहिणी सिंह को फॉलो करने के पीछे क्या वज़ह हो सकती है? अरबपति गौतम अडानी इन लोगों को क्यों फॉलो करते हैं इसका सबसे सही जवाब तो वो स्वयं ही दे सकते हैं- लेकिन एक बात साफ है कि इस पूरी लॉबी में से एक भी ऐसा नहीं है जो भारत के विरुद्ध कभी ना कभी ना बोला हो- जिसने देश की सेना पर सवाल ना उठाए हो- जिसने अपने एजेंडों से पीएम मोदी के विरुद्ध षड्यंत्र ना रचे हों- ऐसे लोगों को गौतम अडानी क्यों फॉलो करते हैं- यह सवाल बचा रह जाएगा।

TFI का समर्थन करें:

सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की ‘राइट’ विचारधारा को मजबूती देने के लिए TFI-STORE.COM से बेहतरीन गुणवत्ता के वस्त्र क्रय कर हमारा समर्थन करें।

Exit mobile version