“पश्चिम ने भारत को लूटा” रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिका को लताड़ दिया

यूक्रेन के शहरों को रूस में शामिल करने के समारोह में क्या-क्या बोले पुतिन?

Russian President vladimir Putin mentions plunder of india in his speech

Source: Al jazeera

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (vladimir Putin) ने यूक्रेन के कब्जाए गए शहरों को रुस में शामिल कर दिया है। इस ऐलान के लिए एक समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें औपचारिक तौर पर पुतिन ने यूक्रेन के शहरों और स्थानों को रूस का घोषित किया।

इस दौरान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पश्चिमी देशों विशेष तौर पर अमेरिका पर जोरदार हमला बोला। पुतिन ने इस दौरान भारत का भी जिक्र किया, उन्होंने कहा कि पश्चिमी देशों ने भारत को लूटा है और अब वो रूस के विरुद्ध साजिश कर रहे हैं। आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि रूस के पहले के नेताओं ने अमेरिका के बहकावे में आकर अपने सामरिक शक्ति को कम किया, जबकि दूसरे देश हथियारों के जखीरे वैसे ही बनाए रखे।

और पढ़ें: पाकिस्तान को ‘लव लेटर’ लिखने से लेकर, अमेरिका को ‘सबक सिखाने’ तक, भारत की यात्रा

इसके साथ ही पुतिन ने कहा कि पश्चिमी देश रूस को उपनिवेश बनाना चाहते हैं। पश्चिमी देशों ने भारत जैसे देशों को लूटा है। रूस ने स्वयं को कॉलोनी नहीं बनने दिया। सोवियत संघ को फिर से बनाने के आरोपों पर पुतिन ने कहा कि रूस सोवियत संघ को फिर से बनाने का प्रयास नहीं कर रहा है। USSR अब नहीं है, हम अतीत को वापस नहीं ला सकते और रूस को अब इसकी आवश्यकता नहीं है।

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने क्रैमलिन में आयोजित एक समारोह में डोनेट्स्क, लुहान्स्क, जापोरिजिया, खेरसॉन को रूसी क्षेत्र घोषित किया। इसी दौरान उन्होंने यह बातें कहीं।

और पढ़ें: अफगानिस्तान में अमेरिका को दुलत्ती, भारत की जी-हुजूरी क्यों हो रही है?

आपको बता दें, रूस और यूक्रेन के बीच में युद्ध छिड़ा है। रूस ने यह कहते हुए यूक्रेन पर हमला बोला था कि यूक्रेन नैटो का सदस्य बनना चाहता है। रूस का दावा था कि रूस की सीमा पर नैटो के आ जाने से उनके देश को खतरा है। यूक्रेन नैटो में शामिल होने की अपनी जिद पर अड़ा था, इसी के बाद रूस ने यूक्रेन पर हमला बोल दिया था।

TFI का समर्थन करें:

सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की ‘राइट’ विचारधारा को मजबूती देने के लिए TFI-STORE.COM से बेहतरीन गुणवत्ता के वस्त्र क्रय कर हमारा समर्थन करें.

Exit mobile version