हलाल की कमर तोड़ने हेतु रेलवे ने निकाला “सात्विक” अस्त्र!

इंडियन रेलवे को कोटी कोटी प्रणाम!

IRCTC Now Offers Satvik Food: संसार के सबसे पुराने धर्म सनातन धर्म में सात्विक खाने का एक विशेष महत्व है। जब कभी पूजा-पाठ या व्रत जैसे अवसरों की बात आती है तो सनातनी लोग सात्विक खाना ही खाते हैं। इस भोजन की अनेक विशेषताएं हैं, इसे सबसे शुद्ध और स्वच्छ भोजन माना जाता है। अक्सर कई स्थलों पर लोग सात्विक खाने की खोज करते पाए जाते हैं। जिसमें एक प्रम्मुख स्थल भारतीय रेलवे भी है। अब ऐसे में अगर ट्रेन में सात्विक भोजन उपलब्ध हो जाए तो इसकी प्रसन्नता सात्विक भोजन प्रेमियों से अधिक कौन समझ सकता है।

इस लेख में मिलिये पढिये की कैसे भारतीय रेलवे यात्रियों को सात्विक खाना (IRCTC Now Offers Satvik Food) उपलब्ध कराने की दिशा में तेज गति के साथ प्रयासरत है।

रेलवे के खाने को लेकर लोगों की शिकायतें अक्सर हमें सुनने मिल जाती है। ऐसे में सात्विक भोजन करने वाले लोग कभी भी भोजन की गुणवत्ता से समझौता नही करते हैं। सफर ट्रेन का हो या बस का, शाकाहारी भोजन करने वालों को सफर में द‍िक्‍कत ही रहती है।  इसका कारण है यह है क‍ि पूरी तरह सात्‍व‍िक खाने का ऑप्‍शन यात्र‍ियों को कम ही म‍िल पाता है। लेकिन अब भारतीय रेलवे में यात्रा करने वाले लोगों की ये समस्या अधिक समय तक जीवित नही रहेगी। क्योंकि इस दिशा में भारतीय रेलवे तेजी से कार्य कर रहा है। पिछले  कुछ समय पहले ही भारतीय रेलवे की सब्सिडियरी IRCTC ने इस्‍कॉन मंद‍िर के गोव‍िंदा रेस्‍टोरेंट के साथ अनुबंध (IRCTC Now Offers Satvik Food) क‍िया था। जिसके अधीन सात्‍व‍िक खाने के इच्‍छुक यात्री इस्‍कॉन मंद‍िर के रेस्‍टोरेंट गोव‍िंदा (Govinda Restorent) से खाना मंगा सकते हैं

इससे पहले वर्ष 2021 में  धार्मिक श्रद्धालुओं के लिए IRCTC ने पवित्र स्थलों पर जाने वाले ट्रेनों में शाकाहारियों की जरूरतों के अनुरूप सेवाओं का शुभारंभ किया था। देखिए सनातन धर्म जिसे विश्व का सबसे पुरातन धर्म कहा जाता है, उसका सारा धार्मिक इतिहास भारत से ही जुड़ा हुआ है। सनातन धर्म में देवी- देवताओं के प्रति एक अलौकिक आस्था है। हिंदू धर्म के लोग एक राज्य से अन्य राज्यों में धार्मिक स्थलों का भ्रमण करने जाते हैं। ऐसे में धार्मिक स्थलों पर जाने वाली ट्रेनों में सात्विक खाने के उपलब्ध कराए जाने को लेकर सनातनियों द्वारा IRCTC की इस सुखद पहल को सराहा गया था। IRCTC की ओर से तब कहा गया था कि धार्म‍िक यात्रा पर जाने वालें लोगों को ध्‍यान में रखकर यह सर्व‍िस शुरू की गई है। पहले चरण में यद‍ि अच्‍छा र‍िस्‍पांस म‍िलता है तो इसका व‍िस्‍तार क‍िया जाएगा। अब ऐसे में कई रेलवे स्टेशनों पर सात्विक खाने की सुविधा मिल रही है।

और पढ़ें: मोदी सरकार ने बदली भारतीय रेलवे के विकास की रफ्तार

सात्विक भोजन की दिशा में तेजी से कार्य कर रहा है IRTC  

अक्टूबर 2022 में यूपी के गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर  नवरात्रि के  उपवास करने वाले यात्रियों के लिए सात्विक फूड काउंटर उपलब्ध कराए जाने का वृतांत सामने आया था , साथ ही रेलवे ने  उपवास रखने वाले यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक स्पेशल मेन्यू की भी घोषणा की थी। इससे पहले अप्रैल 2022 के समय, आईआरसीटीसी ने यात्रियों के लिए स्पेशल सात्विक व्रत थाली की सुविधा शुरू की थी। इस स्पेशल थाली में बिना लहसुन और प्याज का खाना शामिल थी जिसे सेंधा नमक से तैयार किया जाता थी।

जहां अब भारतीय रेलवे के द्वारा यात्रियों के लिए सात्विक भोजन उपलब्ध कराने की दिशा में जो भी कार्य किए जा रहे हैं उनसे  यात्री काफी प्रशन्न है और रेलवे  के इस कदम पर भारतीय रेलवे पर गर्व भी कर रहे हैं। एक इंद्रजीत नाम के ट्वीटर यूजर ने सात्विक भोजन के पैकेट का फोटो साझा करते हुए जिसपर सात्विक खाने का स्टीकर लगा हुआ है उसे साझा किया है।

सात्विक खाना पाकर खुश हैं यात्री

सोशल मीडिया के माध्यम से भारतीय रेलवे में सात्विक खाने मिलने (IRCTC Now Offers Satvik Food) की खुशी का व्यक्त कर रहे हैं। बता दें किपूर्णतया सात्विक भोजन शाकाहारी भोजन होता है है, जिसमें पेड़-पौधों से मिलने वाले भोजन को ग्रहण किया जाता है। गाय का दूध और घी इस आहार का महत्वपूर्ण भाग है। सात्विक भोजन मिर्च मसालों और तेल से लगभग रहित होता है। सात्विक भोजन जैसे हरी सब्जियां एवं फल आपको तनाव मुक्‍त रहने में मदद कर सकते हैं। सात्विक भोजन ग्रहण करने अनेक लाभ है जो मनुष्य को स्वस्थ रखने में अत्यंत लाभकारी होते हैं।

ऐसे में भारतीय रेलवे के द्वारा इस दिशा में किए जा रहे कार्य है, सराहनीय योग्य हैं। आज के मिलावटी दौर में शुद्ध भोजन मिलना दिक्कत की बात है। खासकर अगर आप शाकाहारी हैं तो फिर ये काम और भी ज्यादा चैलेंजिंग हो जाता है। सबसे अधिक समस्या लोगों को सात्विक भोजन ना मिलने की यात्रा के समय होती हैं। बाहर के खाने पर विश्वास करने लोगों के काफी कठिन हो जाता है। शाकाहारी भोजन करने वाले लोगों को अक्सर बाहर का खान पान करने में काफी दिक्कत महसूस होती है।

वहीं रेल में खाने को लेकर लोगों में अलग अलग भ्रांतियां बनी हुई हैं। लोगों का मानना है कि ट्रेन में मिलने वाला खाना किसी भी प्रकार से खाने योग्य नहीं होता है। क्योंकि कई बार लोगों ने खाने में अलग अलग प्रकार की दिक्कतों के होने की बात कहकर उनका मन भी विचलित कर दिया है।  लंबे समय से लोगों की ट्रेन में सात्विक भोजन ना मिलने की शिकायतें रही हैं। जिन्हें गंभीर से लेते हुए  irctc कार्य कर रहा है।  जिससे रेलवे स्टेशन पर सात्विक भोजन के प्राप्त करके अलग ही खुश का माहौल है।

TFI का समर्थन करें:

सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की ‘राइट’ विचारधारा को मजबूती देने के लिए TFI-STORE.COM से बेहतरीन गुणवत्ता के वस्त्र क्रय कर हमारा समर्थन करें।

Exit mobile version