उसने जिद थी कि वो जब भी धनुर्विद्या सीखेगा, गुरु द्रोणाचार्य से ही। उस समय मगध की हस्तिनापुर और मथुरा से शत्रुता चलती थी, ऐसे में अगर ये बात फैलती कि हस्तिनापुर के किसी शत्रु को द्रोणाचार्य ने अपना शिष्य बना लिया, तो उन्हें निश्चित ही नुकसान होता।
TFIPOST English
TFIPOST Global
tfipost.in
tfipost.in
कोई परिणाम नहीं मिला
सभी परिणाम देखें
  • राजनीति
    • सभी
    • चर्चित
    • बिहार डायरी
    • मत
    • समीक्षा
    पीएम किसान योजना

    पीएम किसान योजना: आज जारी होगी 22वीं किस्त, किसानों के खाते में ₹18,640 करोड़ ट्रांसफर

    सीएम योगी का ईधन पर बयान

    सीएम योगी का बयान- यूपी में नहीं है ईधन की कमी अफवाहों पर ना दें ध्यान

    नूंह में एटीएम लुटेरे को छुड़ाने की कोशिश

    नूंह में एटीएम लुटेरे को छुड़ाने की कोशिश, भीड़ और पुलिस में हिंसक झड़प

    विष्णु गुप्ता की अगुवाई में हिंदू सेना का प्रस्ताव

    हिंदू सेना ने पूरे देश में ‘डिस्टर्ब्ड एरियाज एक्ट’ लागू करने की मांग

    • चर्चित
    • मत
    • समीक्षा
  • अर्थव्यवस्था
    • सभी
    • वाणिज्य
    • व्यवसाय
    एलपीजी की कीमतों में ₹60 की बढ़ोतरी

    एलपीजी की कीमतों में ₹60 की बढ़ोतरी, रसोई गैस महंगी होने से घरों पर पड़ेगा असर

    Visakhapatnam Port Authority को मिलेंगे नए 60 टन बीपी टग

    Visakhapatnam Port Authority को मिलेंगे नए 60 टन बीपी टग, बंदरगाह संचालन होगा और सुरक्षित व तेज

    सनातन दृष्टि से ए.आई.

    भारतीय सनातन दृष्टि से ए.आई. समिट की सार्थकता

    भारत में एआई की नई शुरुआत

    भारत में एआई की नई शुरुआत: अपने मॉडल्स से आत्मनिर्भर बनने की दिशा में बड़ा कदम

    • वाणिज्य
    • व्यवसाय
  • रक्षा
    • सभी
    • आयुध
    • रणनीति
    भारत की रक्षा में महिलाओं की मजबूत भूमिका

    नारी शक्ति: भारत की रक्षा में महिलाओं की मजबूत भूमिका, सशस्त्र बलों में भी बढ़ी भागीदारी

    सुखोई-30 विमान दुर्घटना

    सुखोई-30 विमान हादसा: स्क्वाड्रन लीडर अनुज और फ्लाइट लेफ्टिनेंट पुरवेश दुरागकर शहीद

    रूस से 5 और S-400 खरीदने को वायु सेना को मिली हरी झंडी

    रूस से 5 और S-400 खरीदने को वायु सेना को मिली हरी झंडी

    Tejas mark -1

    वायु सेना का तीसरा तेजस लड़ाकू विमान हादसे का शिकार, पायलट सुरक्षित; हादसे की जांच जारी

    • आयुध
    • रणनीति
  • विश्व
    • सभी
    • AMERIKA
    • अफ्रीका
    • अमेरिकाज़
    • एशिया पैसिफिक
    • यूरोप
    • वेस्ट एशिया
    • साउथ एशिया
    ईरान और अमेरिका के लड़ाई में अब तक हुए इतने खर्चें

    ईरान युद्ध में अमेरिका का खर्चा भारी, 13 दिनों में लगभग 26 अरब डॉलर खर्च

    हॉर्मुज स्ट्रेट बहाल करवाने में ट्रम्प की नाकामी ने खाड़ी देशों के उन पर भरोसे को लगभग खत्म कर दिया

    ईरानी मिसाइलों का असर: हमले के लिए US को अपनी ज़मीन और हवाई क्षेत्र नहीं देगा UAE, लेकिन अब ट्रम्प क्या करेंगे ?

    ईरान-अमेरिका तनाव

    ईरान-अमेरिका तनाव के बीच दो भारतीय जहाजों को होर्मुज़ जलडमरूमध्य से गुजरने की अनुमति

    खामेनेई विवाद के बाद तमिलनाडु में बवाल

    खामेनेई विवाद के बाद तमिलनाडु में बवाल, कार्ति चिदंबरम के दफ्तर पर पेट्रोल बम से हमला

    • अफ्रीका
    • अमेरिकाज़
    • एशिया पैसिफिक
    • यूरोप
    • वेस्ट एशिया
    • साउथ एशिया
  • ज्ञान
    • सभी
    • इतिहास
    • संस्कृति
    तालिबान द्वारा मूर्तियों के विनाश के समय

    आज से ही के दिन तालिबान ने तोड़ी थीं बुद्ध की 2 हजार वर्ष पुरानी प्रतिमाएं, लेकिन भीम-मीम एकता के अनुयायी इस कृत्य पर 25 वर्ष बाद भी कुछ लिख बोल नहीं सकते

    मुंबई धमाकों ने शहर की सुरक्षा को चुनौती दी

    मार्च 1993 के मुंबई धमाकों ने शहर की सुरक्षा को चुनौती दी और नई व्यवस्थाएँ तैयार कीं

    4 मई को गांधी को उनकी कुटिया से सोते समय गिरफ्तार कर लिया गया था

    दांडी मार्च और वायसराय लॉर्ड इरविन को लिखा गया गांधी का वो ऐतिहासिक पत्र

    पाश्चात्य सभ्यता में महिलाओं को कमतर आँकने के विचार को एक सिद्धान्त ने और पुष्ट किया कि उनमें आत्मा नहीं पायी जाती है।

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: नारी सशक्तिकरण और पाश्चात्य Vs वैदिक दर्शन, क्या वैदिक काल में महिलाओं को प्राप्त अधिकारों का स्तर हासिल कर सके हैं पश्चिमी देश?

    • इतिहास
    • संस्कृति
  • बैठक
    • सभी
    • खेल
    • चलचित्र
    • तकनीक
    • भोजन
    • व्यंग
    • स्वास्थ्य
    पाकिस्तान के जिस प्लेयर ने उड़ाया था भारतीय सेना का मज़ाक, उसे ख़रीद विवादों में घिरी सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन

    पाकिस्तान के जिस प्लेयर ने उड़ाया था भारतीय सेना का मज़ाक, उसे ख़रीद विवादों में घिरी सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन

    How India’s Growing Internet User Base Is Driving New Digital Entertainment Platforms

    How India’s Growing Internet User Base Is Driving New Digital Entertainment Platforms

    CroreBet India Review 2026: Sports Betting, Casino Games & Bonuses Explained

    CroreBet India Review 2026: Sports Betting, Casino Games & Bonuses Explained

    Top Bonus Rounds in Ice Fishing Game Review: What Indian Players Love Most

    Top Bonus Rounds in Ice Fishing Game Review: What Indian Players Love Most

    • खेल
    • चलचित्र
    • तकनीक
    • भोजन
    • व्यंग
    • स्वास्थ्य
  • प्रीमियम

हस्तिनापुर से वफादारी, अर्जुन से प्रेम… द्रोणाचार्य ने क्यों माँगा एकलव्य का अँगूठा? राहुल गाँधी फैला रहे झूठ, कहानी में ‘जाति’ कहीं नहीं

उसने जिद थी कि वो जब भी धनुर्विद्या सीखेगा, गुरु द्रोणाचार्य से ही। उस समय मगध की हस्तिनापुर और मथुरा से शत्रुता चलती थी, ऐसे में अगर ये बात फैलती कि हस्तिनापुर के किसी शत्रु को द्रोणाचार्य ने अपना शिष्य बना लिया, तो उन्हें निश्चित ही नुकसान होता।

Anupam K Singh द्वारा Anupam K Singh
15 December 2024
in इतिहास, चर्चित, ज्ञान, राजनीति
राहुल गाँधी, द्रोणाचार्य, एकलव्य

एकलव्य और द्रोणाचार्य की कहानी के जरिए राहुल गाँधी ने की भ्रम फैलाने की कोशिश (फोटो साभार: संसद TV, Bing AI)

Share on FacebookShare on X

भारत के पौराणिक इतिहास को लेकर हमारी कई पीढ़ियों के भीतर एक तरह की हीन-भावना भर दी गई है। हमारी पुरातन शिक्षा पद्धति को निम्न बता कर गुरुकुल परंपरा को खत्म कर दिया गया। हमारे धार्मिक साहित्य को समाज विरोधी बता कर मनुस्मृति को जलाया जाता है। मुस्लिम हर शुक्रवार को मस्जिद जाते हैं, ईसाई प्रत्येक रविवार को चर्च जाते हैं, लेकिन हिन्दुओं का मंदिर जाना आधुनिकता विरोधी बता दिया गया। संसद से लेकर सड़क तक, हिन्दुओं को अपने ही देश में दोयम दर्जे का नागरिक बना दिया गया। अब राहुल गाँधी को ही देख लीजिए। संसद में हिन्दू विरोधी बयान देने का उन्होंने रिकॉर्ड सा बना दिया है।

पिछली बार कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष ने भगवान शिव की तस्वीर संसद में दिखा कर उनके बारे में उलटी-सीधी बातें की थीं। उन्होंने कहा था कि भगवान शिव अपनी त्रिशूल को अलग रख देते हैं और अभय मुद्रा दिखाते हैं। इस्लाम को लेकर वो ऐसी कोई तस्वीर दिखाने की हिम्मत नहीं कर पाए। अब राहुल गाँधी का ताज़ा बयान ले लीजिए। संसद में बहस हो रही थी संविधान पर, लेकिन शनिवार (14 दिसंबर, 2024) को उन्होंने बयान दिया हिन्दू धर्म के खिलाफ। अबकी वो द्रोणाचार्य और एकलव्य की कहानी लेकर आ गए।

संबंधितपोस्ट

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की दोहरी नागरिकता शिकायत पर केंद्र से मांगा ब्योरा, सुनवाई 19 मार्च को

ओम बिरला को हटाने का प्रस्ताव: संसद में सरकार-विपक्ष आमने-सामने

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने ट्रेड डील विवाद पर राहुल गांधी को दिया करारा जवाब..राहुल किसानों को कर रहें गुमराह

और लोड करें

द्रोणाचार्य-एकलव्य को लेकर राहुल गाँधी ने गढ़ी कहानी

राहुल गाँधी ने कहा, “जैसे हिंदुस्तान पहले चलाया जाता था, वैसे ही आप हिंदुस्तान को चलाना चाहते हैं। हजारों साल पहले एक जंगल में एक 6-7 साल का बच्चा रोज सुबह 4 बजे उठ कर तपस्या करता था। वो धनुष उठा कर तीर-कमान चलाता था। घंटों, सालों उसने तपस्या की। लड़के का नाम एकलव्य था, उसने गुरु के पास जाकर कहा – ‘मैं सालों से धनुष चलाना सीख रहा हूँ। मैंने अपनी पूरी शक्ति इसमें डाली है। आप मेरी मदद कीजिए।’ द्रोणाचार्य ने एकलव्य से कहा – ‘आप ऊँची जाति के नहीं हो, आप द्विज नहीं हो। मैं आपका गुरु नहीं बनूँगा। तुम यहाँ से चले जाओ।’ एकलव्य चला गया और उसने फिर से तपस्या शुरू की।”

राहुल गाँधी ने अपनी महाभारत की ‘शिक्षा’ देते हुए आगे कहा, “कुछ वर्षों बाद द्रोणाचार्य पांडवों के साथ उसी जंगल से गुजरे। एक कुत्ता भौंक रहा था, अचानक उसकी आवाज़ शांत हो गई। द्रोणाचार्य और पांडव जब पास गए तो देखा कि बाणों के जाल में वो कुत्ता फँसा हुआ था, एक तीर मुँह में थी और वो शांत था। लेकिन, कुत्ते को चोट नहीं लगी। एकलव्य ने अहिंसा से कुत्ते को शांत किया। द्रोणाचार्य ने अब एकलव्य से पूछा कि उसने ये कैसे सीखा, तब एकलव्य ने जवाब दिया कि उसने उनकी मिट्टी की मूर्ति बना कर प्रैक्टिस की। द्रोणाचार्य खुश नहीं हुए। उन्होंने कहा कि तुम्हें गुरुदक्षिणा देनी होगी। द्रोणाचार्य ने कहा कि मुझे तुम्हारा अँगूठा चाहिए। उन्होंने कहा कि मुझे तुम्हारा भविष्य, तुम्हारा अँगूठा चाहिए। एकलव्य ने अँगूठा काट कर उन्हें दे दिया। जैसे द्रोणाचार्य ने एकलव्य का अंगूठा काटा, आप वैसे ही आप पूरे देश का अँगूठा काटने में व्यस्त हैं।”

क्या राहुल गाँधी ने सही बोला? चूँकि राहुल गाँधी ने ऐसा बोला है, इसकी उम्मीद नहीं ही है। फिर भी, हम बता देते हैं कि सच्चाई क्या है क्योंकि राहुल गाँधी व कांग्रेस का इकोसिस्टम झूठ फैलाता है और हिन्दू उनके झाँसे में आ जाते हैं। जैसे, लोकसभा चुनाव 2024 के समय ये झूठ फैलाया गया कि भाजपा आरक्षण खत्म कर देगी और संविधान बदल देगी। भाजपा को सीटों का नुकसान हुआ। बाद में पता चला ये सब झूठ है। इसी तरह, कांग्रेस पार्टी के हर झूठ की पड़ताल आवश्यक है। हमारी युवा पीढ़ी हमारे ही इतिहास को लेकर हीनभावना से ग्रसित हो जाए – यही उनकी साजिश है। आइए, आपको बताते हैं कि द्रोणाचार्य और एकलव्य की पूरी कहानी क्या है। असल में क्या हुआ था।

कौन था एकलव्य, क्यों द्रोणाचार्य ने माँगा अँगूठा

राहुल गाँधी ने इसी साल सितंबर महीने में अमेरिका के ऑस्टिन स्थित ‘यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास’ में छात्रों के साथ संवाद करते हुए भी द्रोणाचार्य-एकलव्य की कहानी को ग़लत तरीके से पेश किया था। आज बहुत संविधान-संविधान की बातें की जाती हैं। प्राचीन काल में भी संविधान होते थे। उसके तहत सामान्यतः एक नियम यह भी होता था कि राजपरिवार के छात्रों को शिक्षा दे रहा गुरु किसी अन्य को शिक्षा नहीं दे सकता है। ऐसा करने पर द्रोणाचार्य को संदेह से देखा जाता। उनकी निष्ठा हस्तिनापुर के प्रति थीं। वहीं एकलव्य मगध के राजा जरासंध के सेनापति हिरण्यधनु का बेटा था।

उसने जिद थी कि वो जब भी धनुर्विद्या सीखेगा, गुरु द्रोणाचार्य से ही। उस समय मगध की हस्तिनापुर और मथुरा से शत्रुता चलती थी, ऐसे में अगर ये बात फैलती कि हस्तिनापुर के किसी शत्रु को द्रोणाचार्य ने अपना शिष्य बना लिया, तो उन्हें निश्चित ही नुकसान होता। उनकी वफादारी पर सवाल उठते। हस्तिनापुर में उन्हें शक की निगाह से देखा जाता। इसीलिए, उन्होंने एकलव्य से गुरुदक्षिणा में अँगूठा माँग कर हस्तिनापुर के प्रति अपनी वफादारी भी सिद्ध कर दी और अपने उस ‘शिष्य’ का नाम भी इतिहास में अमर कर दिया। ऐसा नहीं था कि एकलव्य उसके पाद एकदम से पंगु बन गया। उसने इसके बाद भी कई युद्ध लड़े।

हम ये सुनी-सुनाई बातें नहीं बता रहे बल्कि वही कह रहे जो महाभारत में लिखा है। द्रोणाचार्य ने अर्जुन को आशीर्वाद दिया था कि विश्व में उसे बड़ा धनुर्धर कोई नहीं होगा। राहुल गाँधी ने जो कहानी कही, उसमें वो ये बताना भूल गए कि जब एकलव्य को पांडवों ने वन में देखा तो अर्जुन नाराज़ हो गया था। उसने द्रोणाचार्य से जाकर कहा था कि निषादराज का पुत्र आपका शिष्य है और मुझसे अधिक श्रेष्ठ है, ये कैसे संभव हुआ। गुरु द्रोण जिस राजपरिवार के प्रति वफादार थे, जिस शिष्य से वो सबसे अधिक प्रेम करते थे – उसे नाराज़ नहीं कर सकते थे। अतः, इसे जातिगत भेदभाव का मामला न जान कर इस रूप में भी देखा जा सकता है।

महाभारत के ‘आदि पर्व’ के 123वें अध्याय के इस श्लोक को देखिए:

नन्वहं परिरभ्यैकः प्रीतिपूर्वमिदं वचः।
भवतोक्तो न मे शिष्यस्त्वद्विशिष्टो भविष्यति॥
अथ कस्मान्मद्विशिष्टो लोकादपि च वीर्यवान् ।
अस्त्यन्यो भवतः शिष्यो निषादाधिपतेः सुतः ॥

इसका अर्थ है, अर्जुन अपने गुरु द्रोणाचार्य से कह रहे हैं, “हे आचार्य, पूर्व में अपने एकांत में मुझे गले लगाते हुए प्रेम से कहा था कि मेरा कोई भी शिष्य तुमसे श्रेष्ठ नहीं होगा। फिर, वीर्यवान निषादराज का पुत्र आपका दूसरा शिष्य होकर सिर्फ मुझसे ही नहीं बल्कि वरन् संपूर्ण लोगों से श्रेष्ठ कैसे हो गया?”

अगर आप ये पढ़ने के बावजूद द्रोणाचार्य और एकलव्य की कहानी को जाति वाले कोण से देख रहे हैं तो कहीं न कहीं आपकी समझ में कमी है। हाँ, द्रोणाचार्य ने सही किया या गलत इस पर बहस हो सकती है। लेकिन, उन्होंने जाति के कारण ऐसा नहीं किया। ये उनके शिष्य के प्रति अत्यधिक प्रेम के कारण हो सकता है, ये हस्तिनापुर के कारण उनकी वफादारी के कारण हो सकता है – जाति इसमें कहीं है ही नहीं।

एकलव्य की वीरता देख द्रोणाचार्य से नाराज़ हो गया था अर्जुन

Mediterranean Draw: आधुनिक तीरंदाजी, अँगूठे का इस्तेमाल नहीं

एकलव्य ने मगध की तरफ से कई सैन्य अभियानों में भाग लिया, कटा अँगूठा होने के बावजूद। आजकल ओलंपिक में भी तीरंदाजी का खेल होता है। इसमें सामान्यतः अँगूठे का इस्तेमाल नहीं किया जाता। तीरंदाजी की आधुनिक तकनीक में अँगूठे का इस्तेमाल नहीं होता। इसमें Mediterranean Draw तकनीक का इस्तेमाल होता है, जिसमें तर्जनी और मध्यम उँगली का इस्तेमाल कर के बाण का संधान किया जाता है। पश्चिमी दुनिया में तीरंदाजी के लिए इसी तकनीक का इस्तेमाल होता है। जबकि, एशिया में Thumb Draw, यानी अँगूठे से तीर का संधान किए जाने की तकनीक रही है।

Mediterranean Draw: यूरोपियन तकनीक में तीरंदाजी में अँगूठे का नहीं होता है इस्तेमाल (फोटो साभार: YouTube/NUSensei)

इसे सामान्यत: उच्च स्तर की आर्चरी में इस्तेमाल किया जाता है और यह तकनीक विश्वभर में काफी प्रचलित है। इसमें सामान्यतः अँगूठे का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। ये एशिया में धनुर्विद्या की तकनीक से अलग है। ये बताने का कारण ये है कि एकलव्य ने ज़रूर अँगूठा कट जाने के बाद भी अपने लिए इस तकनीक का इस्तेमाल किया होगा, जिससे वो अन्य युद्धों में भी सफल रहा।

बाद में भी एकलव्य ने लड़े कई युद्ध, राजा भी बना

ऐसे में संभावना ये भी जताई जाती है कि एकलव्य की निष्ठा को देखकर द्रोणाचार्य ने थोड़े कड़े तरीके से ही सही लेकिन उसकी तकनीक को ठीक कर दिया। कारण – एकलव्य ने कटे अँगूठे के साथ जिन युद्धों में भाग लिया उसमें उसने बेहतर प्रदर्शन किया। उदाहरण के लिए, उसने श्रीकृष्ण एवं बलराम की सेना के साथ युद्ध के दौरान कई यदुवंशी योद्धाओं को मार गिराया। ये बताता है कि उसकी तकनीक बेहतर ही हुई थी। एक माहौल बनाया जाता है कि एकलव्य का जैसे उसके बाद सब कुछ खत्म ही हो गया हो। लेकिन, ऐसा कुछ भी नहीं था। अब थोड़ी और पौराणिक इतिहास की बात कर लेते हैं।

राहुल गाँधी की नहीं, बल्कि वेद व्यास द्वारा रचित असली वाले महाभारत में एकलव्य को ‘निषादराज का पुत्र’ कह कर संबोधित किया गया है, अर्थात उसके पिता निषादों के राजा थे। महाभारत में ये भी वर्णित है कि युधिष्ठिर द्वारा आयोजित राजसूय यज्ञ में वो राजा के रूप में पहुँचा था। यानी, जो लोग कहते हैं कि एकलव्य तथाकथित निम्न जाति का था और उस समय ऐसे लोगों को ब्राह्मणों या क्षत्रियों के साथ बैठने की अनुमति नहीं थी, उन्हें ये इतिहास जान कर धक्का लगेगा। एकलव्य न केवल उस समारोह का हिस्सा बना था, बल्कि उसने उपहार के रूप में युधिष्ठिर को जूते भी भेंट किए थे।

महाभारत के स ‘सभा पर्व’ के द्यूतपर्व के अध्याय 49 में वर्णित इस श्लोक को देखिए:

मत्स्यस्त्वक्षानवाबध्नादेकलव्य उपानहौ।
आवन्त्यस्त्वभिषेकार्थमापो बहुविधास्तथा॥

इसका भावार्थ इस प्रकार है, “मत्स्यराज ने रथ में घोड़ों को जोड़ा। एकलव्य दोनों जूते उठा लाया। अवंती के राजा अभिषेक के लिए बहुविधि के जल लेकर आए।”

दुर्योधन अपने पिता धृतराष्ट्र से युधिष्ठिर की राजसभा की शोभा का वर्णन करते हुए ऐसा कह रहा है। इसी में एकलव्य का भी जिक्र है। अर्थात, साफ़ है कि एकलव्य को वनवासी होने के बावजूद भी न केवल राजसभाओं में आने का अधिकार था, बल्कि उसका भी उतना ही सम्मान था जितना बाकी के राजाओं का। एकलव्य ने भी युधिष्ठिर का अधिपत्य स्वीकार किया था। उस समय के जो राजनीतिक हालात थे, विभिन्न राज्यों की के बीच जो छद्मयुद्ध चल रहे थे, उसे जाति का रंग देकर हिन्दू धर्म को बदनाम करने की कोशिश की जाती है। ऐसा वही लोग करते हैं जिन्हें इतिहास का ज्ञान नहीं।

इंद्रप्रस्थ में युधिष्ठिर के राज्याभिषेक में जूते लेकर आया एकलव्य

उस राजसूय यज्ञ में आए जिन राजाओं के नाम हैं, उसमें एकलव्य भी आता है। यानी, उस समय कोई निषाद भी राजा बन सकता था। आजकल भ्रम फैलाया जाता है कि उस काल में भारत में महिलाओं को अधिकार नहीं थे, दलितों को अधिकार नहीं थे – ये सब झूठ है। राहुल गाँधी इसी झूठ को आगे बढ़ा रहे हैं।

स्रोत: Rahul Gandhi, राहुल गाँधी, एकलव्य, Eklavya, Dronacharya, द्रोणाचार्य, अँगूठा, Thumb, महाभारत, Mahabharat
Tags: DronacharyaEklavyaparliamentRahul GandhiThumbअँगूठाएकलव्यद्रोणाचार्यराहुल गाँधीसंसद
शेयरट्वीटभेजिए
पिछली पोस्ट

हमले के दिन संसद में क्या-क्या हुआ?; कैसे रोका गया था लोकतंत्र की आत्मा पर सबसे बड़ा हमला?

अगली पोस्ट

बीवी, सास और साला हुए गिरफ्तार, लेकिन 4 साल के बेटे का कोई अता-पता नहीं: अतुल सुभाष के लैपटॉप से कई फोल्डर भी गायब

संबंधित पोस्ट

पीएम किसान योजना
राजनीति

पीएम किसान योजना: आज जारी होगी 22वीं किस्त, किसानों के खाते में ₹18,640 करोड़ ट्रांसफर

13 March 2026

आज देश के करोड़ों किसानों के लिए खुशखबरी है। पीएम मोदी असम से पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी करेंगे। यह किस्त...

सीएम योगी का ईधन पर बयान
राजनीति

सीएम योगी का बयान- यूपी में नहीं है ईधन की कमी अफवाहों पर ना दें ध्यान

13 March 2026

सीएम योगी का सोशल मीडिया  एक बयान वायरल हो रहा है, जिसमें वह कहते नजर आ रहे है कि उत्तर प्रदेश में ईंधन की कोई...

नूंह में एटीएम लुटेरे को छुड़ाने की कोशिश
चर्चित

नूंह में एटीएम लुटेरे को छुड़ाने की कोशिश, भीड़ और पुलिस में हिंसक झड़प

13 March 2026

हरियाणा के नूंह जिले में एक नाटकीय टकराव उस समय सामने आया जब एक एटीएम लुटेरे को ले जा रही पुलिस टीम पर स्थानीय भीड़...

और लोड करें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms of use and Privacy Policy.
This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

इस समय चल रहा है

Truth of IRIS Dena: 8 Days That Changed Narrative | War zone Reality, Not an Indian Navy Exercise

Truth of IRIS Dena: 8 Days That Changed Narrative | War zone Reality, Not an Indian Navy Exercise

00:08:02

300 Million Euros for SCALP: Strategic Necessity or Costly Dependency on France300

00:04:06

Tejas Mk1A: 19th aircraft coupled but Not Delivered: What Is Holding Back the IAF Induction?

00:07:21

Agni-3 Launch Decoded: Why Test an Active Nuclear Missile That’s Already Deployed?

00:05:05

India’s Swadesi ‘Meteor’: World’s Most Lethal BVR Missile | Gandiv| SFDR | DRDO

00:06:48
फेसबुक एक्स (ट्विटर) इन्स्टाग्राम यूट्यूब
टीऍफ़आईपोस्टtfipost.in
हिंदी खबर - आज के मुख्य समाचार - Hindi Khabar News - Aaj ke Mukhya Samachar
  • About us
  • Careers
  • Brand Partnerships
  • उपयोग की शर्तें
  • निजता नीति
  • साइटमैप

©2026 TFI Media Private Limited

कोई परिणाम नहीं मिला
सभी परिणाम देखें
  • राजनीति
    • चर्चित
    • मत
    • समीक्षा
  • अर्थव्यवस्था
    • वाणिज्य
    • व्यवसाय
  • रक्षा
    • आयुध
    • रणनीति
  • विश्व
    • अफ्रीका
    • अमेरिकाज़
    • एशिया पैसिफिक
    • यूरोप
    • वेस्ट एशिया
    • साउथ एशिया
  • ज्ञान
    • इतिहास
    • संस्कृति
  • बैठक
    • खेल
    • चलचित्र
    • तकनीक
    • भोजन
    • व्यंग
    • स्वास्थ्य
  • प्रीमियम
TFIPOST English
TFIPOST Global

©2026 TFI Media Private Limited