चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) अनिल चौहान ने शनिवार (31 मई) को सिंगापुर में पाकिस्तान के उस दावे को पूरी तरह खारिज कर दिया है कि भारत के 6 जेट गिराए गए थे। हालांकि, CDS ने माना है कि इस संघर्ष के दौरान भारत के कुछ जेट गिरे थे। जनरल चौहान ने शांगरी-ला डायलॉग के दौरान ब्लूमबर्ग से बातचीत करते हुए कहा है कि महत्वपूर्ण यह नहीं है कि विमान गिरा, बल्कि यह है कि वह क्यों गिरा? उन्होंने कहा कि भारत ने अपनी गलतियों को पहचाना, उन्हें जल्दी सुधारा और फिर दो दिन के भीतर दुश्मन के ठिकानों को लंबी दूरी से निशाना बनाकर एक बार फिर प्रभावी तरीके से जवाब दिया। साथ ही, उन्होंने पाकिस्तान को भी खरी-खरी सुनाई है। उन्होंने कहा है कि पाकिस्तान के साथ बेहतर रिश्ते का दौर खत्म हो गया है।
गाजा पीस बोर्ड: क्या इस्लामी ‘उम्माह’ के साथ दग़ाबाज़ी कर रहा है पाकिस्तान ? पूर्व सैनिकों की ‘सेना प्रमुख’ और ‘सरकार’ को खुली धमकी
वॉशिंगटन डीसी में आयोजित ‘गाज़ा पीस बोर्ड’ की बैठक से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल है। वीडियो में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री...
































