28 जनवरी की सुबह दिल दहला देने वाली घटना हुई, जिसकी खबर मिलते ही सभी को झटका लगा, चार्टेड प्लेेन में सवार महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार की प्लेन क्रैश होने से मौत हो गई। यह घटना महाराष्ट्र के बारामती में हुई है, जहां पर अजीत पवार समेत कुल 5 लोगों की मौत हुई है।
बता दें कि ये विमान मुंबई से बारामती जा रहा था, जहां आज स्थानीय चुनाव संबंधी सभाओं में उनकी भागीदारी तय थी। सुबह करीब 8:45 बजे जब विमान बारामती एयरपोर्ट पर लैंड करने की कोशिश कर रहा था, तब वह रनवे के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया और जोरदार टक्कर के बाद उसमें आग लग गई।
चारों तरफ बिखरे टुकड़े, धूं-धूं कर जलता विमान… अजित पवार के विमान के कैसी है हालत?- Video#Maharashtra | #AjitPawarhttps://t.co/lAS9tmbddk
— NDTV India (@ndtvindia) January 28, 2026
विमान में कुल पाँच लोग सवार थे, जिनमें उपमुख्यमंत्री के अलावा उनके एक पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर (PSO), एक अटेंडेंट और दो क्रू मेंबर (पायलट सहित) शामिल थे। सभी सवारियों की घटनास्थल पर मृत्यु हो गई, और कोई भी घायल सुरक्षित नहीं बचा।घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस, अग्निशमन विभाग और बचाव टीम तुरंत मौके पर पहुँचे। विमान के मलबे के आसपास आग बुझाई गई और शवों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। अधिकारियों ने कहा है कि हादसा लैंडिंग की कोशिश के दौरान अचानक नियंत्रण खो देने के कारण हुआ प्रतीत होता है, लेकिन इसकी आधिकारिक जांच अभी जारी है।स दर्दनाक खबर के बाद महाराष्ट्र में शोक की लहर दौड़ गई। लोगों ने सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी और उनके निधन पर दुःख जताया। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से सीधे संपर्क कर स्थिति की जानकारी ली। कई अन्य नेताओं ने भी दुःख व्यक्त किया और परिवार के प्रति संवेदना जताई। इस खबर से पूरे देश में शोक का माहौल है। सोशल मीडिया पर लगातार पोस्ट जारी है। भगवान इस दुख के समय में उनके परिवार को हिम्मत दें।
