मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़के लोग, सोशल मीडिया पर तेज हुई हिंदू मुस्लिम की बहस

मौलाना साजिद रशीदी के एक बयान को लेकर देशभर में विवाद खड़ा हो गया है। एक टीवी डिबेट और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में मौलाना साजिद रशिदी ने कहा कि वह “भारत को मां नहीं मानते।

मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़के लोग

मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़के लोग

मौलाना साजिद रशीदी के एक बयान को लेकर देशभर में विवाद खड़ा हो गया है। एक टीवी डिबेट और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में मौलाना साजिद रशिदी ने कहा कि वह “भारत को मां नहीं मानते।” उनके इस बयान के सामने आते ही राजनीतिक और सामाजिक हलकों में तीखी प्रतिक्रियाएं शुरू हो गईं। यहीं नहीं उन्होंने ये भी कहा कि साल 2015 से अबतक 30 लाख लोगों ने इस्लाम अपनाया है।

बयान के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने जमकर नाराजगी जताई। कई यूजर्स ने इसे देश की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला बयान बताया, जबकि कुछ लोगों ने इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता से जोड़कर भी देखा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर #BharatMata और #SajidRashidi जैसे हैशटैग ट्रेंड करने लगे।

कई राजनीतिक नेताओं ने भी मौलाना के बयान की आलोचना की। कुछ नेताओं ने कहा कि भारत को “मातृभूमि” मानना देश की संस्कृति और परंपरा का हिस्सा है, इसलिए इस तरह के बयान समाज में विवाद पैदा करते हैं। वहीं कुछ संगठनों ने मौलाना से सार्वजनिक माफी मांगने की भी मांग की है।

विवाद बढ़ने के बाद मौलाना साजिद रशिदी की ओर से भी सफाई सामने आई। उन्होंने कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया। उनका कहना था कि वह देश का सम्मान करते हैं, लेकिन किसी विशेष शब्द या प्रतीक को मानने के लिए किसी पर दबाव नहीं होना चाहिए।

इस पूरे मामले ने एक बार फिर देशभक्ति, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और धार्मिक-सामाजिक विचारों को लेकर नई बहस छेड़ दी है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस तरह के बयान अक्सर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो जाते हैं और फिर राजनीतिक मुद्दा बन जाते हैं।

Exit mobile version