पीएम मोदी और इटली की प्रधानमंत्री Giorgia Meloni के बीच रोम में हुई मुलाकात ने भारत-इटली संबंधों को नई मजबूती देने के संकेत दिए हैं। दोनों नेताओं ने एक संयुक्त लेख भी लिखा है, जिसमें भारत और इटली के रिश्तों को “विशेष रणनीतिक साझेदारी” बताया गया है। उन्होंने कहा कि यह साझेदारी नवाचार, साझा लोकतांत्रिक मूल्यों और भविष्य को लेकर समान सोच पर आधारित है।
रोम पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी साझा करते हुए लिखा कि उन्हें प्रधानमंत्री मेलोनी के साथ डिनर पर मुलाकात का अवसर मिला। इसके बाद उन्होंने रोम के ऐतिहासिक कोलोसियम का भी दौरा किया। पीएम मोदी ने कहा कि दोनों नेताओं के बीच कई अहम वैश्विक और द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा हुई।
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने पोस्ट में लिखा, “आज होने वाली हमारी औपचारिक बातचीत का मुझे बेसब्री से इंतजार है। हम भारत-इटली मित्रता को और मजबूत बनाने को लेकर अपनी चर्चा आगे बढ़ाएंगे।”
इससे पहले प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने भी पीएम मोदी के रोम पहुंचने पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। मेलोनी ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ अपनी तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “रोम में आपका स्वागत है, मेरे दोस्त।” दोनों नेताओं की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं।
रोम पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी ने वहां मौजूद भारतीय समुदाय के लोगों से भी मुलाकात की और उनका अभिवादन स्वीकार किया। यह दौरा प्रधानमंत्री मोदी के पांच देशों के विदेश दौरे का आखिरी पड़ाव है।
माना जा रहा है कि भारत और इटली के बीच होने वाली बातचीत में व्यापार, रक्षा, स्वच्छ ऊर्जा, रणनीतिक सहयोग, तकनीक और निवेश जैसे अहम मुद्दों पर विशेष फोकस रहेगा। बुधवार को प्रधानमंत्री मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की मुलाकात ऐतिहासिक विला डोरिया पैम्फिली में होगी।
बैठक के बाद दोनों नेता भारत-इटली रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए एक संयुक्त घोषणा पत्र भी जारी कर सकते हैं। यह मुलाकात ऐसे समय में हो रही है जब दोनों देश वैश्विक स्तर पर सहयोग बढ़ाने और आर्थिक संबंधों को नई दिशा देने की कोशिश कर रहे हैं।
</div
Penned an op-ed with PM Meloni on how India-Italy ties have reached a decisive stage. Ours is a Special Strategic Partnership driven by innovation, shared democratic values and a common vision for the future.@GiorgiaMeloni https://t.co/4eEMaaInGc
— Narendra Modi (@narendramodi) May 20, 2026
