Somnath Amrit Mahotsav: पीएम मोदी ने सोमनाथ अमृत महोत्सव में भाग लेकर पूजा-अर्चना की, 11 तीर्थों के जल से हुआ कुंभाभिषेक

सोमनाथ मंदिर को भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत का प्रतीक माना जाता है। इसका पुनर्निर्माण स्वतंत्र भारत के पहले उपप्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल के प्रयासों के बाद किया गया था।

सोमनाथ मंदिर में पीएम मोदी

सोमनाथ मंदिर में पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर में आयोजित ‘सोमनाथ अमृत पर्व’ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना भी की। यह कार्यक्रम भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण और पुनः प्रतिष्ठा के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान मंदिर के 90 मीटर ऊँचे शिखर पर विशेष कुंभाभिषेक किया गया। इसके लिए 11 पवित्र तीर्थ स्थलों से लाया गया जल एक विशेष रूप से बनाए गए कलश में रखा गया था। इस कलश की क्षमता 1,100 लीटर है और इसका वजन पानी भरने के बाद लगभग 1.86 मीट्रिक टन हो गया। इसे एक भारी क्रेन की मदद से मंदिर के शिखर तक पहुंचाया गया।

 

इस धार्मिक आयोजन में देश के अलग-अलग राज्यों से कलाकार और बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पीएम मोदी के कार्यक्रम में आने से पहले एक रोड शो भी आयोजित किया गया, जिसमें गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी भी मौजूद थे।

यह आयोजन 8 मई से 11 मई तक चलेगा। चार दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में विशेष पूजा, कुंभाभिषेक और ध्वजारोहण जैसे धार्मिक कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इसके साथ ही इस अवसर पर एक स्मारक डाक टिकट और एक विशेष सिक्का भी जारी किया जाएगा।

सोमनाथ मंदिर को भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत का प्रतीक माना जाता है। इसका पुनर्निर्माण स्वतंत्र भारत के पहले उपप्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल के प्रयासों के बाद किया गया था।

यह आयोजन मंदिर के इतिहास, परंपरा और भारतीय संस्कृति के गौरव को दर्शाने वाला एक महत्वपूर्ण धार्मिक और सांस्कृतिक उत्सव माना जा रहा है।

Exit mobile version