[प्रेस विज्ञप्ति]: rightlog अब है TFIPOST

दिनांक: 15 अगस्त, 2019 
अतुल कुमार मिश्रा
निदेशक, टीएफ़आई मीडिया

री-ब्राडिंग हेतु प्रेस विज्ञप्ति

हमने 2012 में https://thefrustratedindian.com के रूप में शुरूआत की थी तब जब देश मे भ्रष्टाचार अपने चरम पर था। फिर नरेंद्र मोदी 2014 में सत्ता में आए और अचानक से हमारी वेबसाइट का नाम अव्यवहारिक प्रतीत होने लगा। लेकिन टीएफआई पहले से ही एक लोकप्रिय लोकप्रिय ब्रांड था। हमने इसे 2017 तक जारी रखा। फरवरी 2017 में, हमने सोशल मीडिया और वेब को 2 अलग-अलग संस्थाओं में विभाजित करने का निर्णय लिया और इसके परिणामस्वरूप https://rightlog.in का जन्म हुआ।

फरवरी 2019 तक, हम भारत में सबसे अधिक पढे जाने वाले वैकल्पिक मीडिया वेबसाइटों मे से एक थे। हमने अच्छी तरह से स्थापित मीडिया प्लेटफार्मों को भी हराया था। फिर हमे कई कारणों की वजह से मंदी का सामना करना पड़ा और हमारी पाठक संख्या में गिरावट आई। एक महीने में 5 मिलियन से अधिक पेज व्युस से हम 2 मिलियन से कम पेज व्युज तक पहुँच गए। लेकिन हम लड़ते रहे और हम लड़ते रहेंगे।

लेकिन विपत्ति का समय नवीनता का समय है। जैसे ही फेसबुक पर हमारी रीच गिरी, हम YouTube पर चले गए। और केवल 4 महीनों में, हमारे सब्सक्राइबरों की संख्या बढ़कर 2.44 लाख हो गई। हमारे वीडियो व्युज अब 50 मिलियन का आंकड़ा पार कर रहे हैं।

एक और समस्या थी जिसका हमें सामना करना पड़ा, ब्रांड TFI के प्रति लोगों का लगाव और यह समझाने में हमारी विफलता कि दोनों ब्रांड (rightlog और TFI) एक ही मीडिया कंपनी के थे। इस री-ब्रांडिंग के साथ हम इस समस्या का समाधान करने की कोशिश कर रहे हैं।

इस री-ब्रांडिंग के साथ, हम बहुत सी चीजों को खो देंगे, एक लगभग स्थापित ब्रांड, कई उच्च मूल्य कीवर्ड के लिए Google का पहला पृष्ठ, एक मजबूत डोमेन अथॉरिटी स्कोर और इसके साथ ब्रांडेड कंटैंट डील। लेकिन एक टीम के सदस्य ने मुझे कहा था “सर लॉन्ग टर्म गेन सोचीये, शॉर्ट टर्म पेन नही”।

Rightlog [dot]in अब tfipost[dot]com है।
hindi[dot]rightlog[dot]in in अब tfipost[dot]in है।

आशा है कि आप हमें उस तरह से प्यार करते रहेंगे जिस तरह से आपने हमें अतीत में प्यार किया है।

आधिकारिक सोशल मीडिया पेजों के लिंक इस प्रकार हैं:

अंग्रेज़ी:

फेसबुक: https://www.facebook.com/tfipost/

ट्विटर: https://twitter.com/tfipost

हिंदी:

फेसबुक: https://www.facebook.com/tfipost.in/

ट्विटर: https://twitter.com/tfipost_in

लिंक्डइन:

https://www.linkedin.com/company/tfipost/

 

पुनश्च: बस नाम बदल गया है, टीम और प्रबंधन मे कोई बदलाव नहीं हुआ है।

Follow us on Twitter

and never miss an insightful take by the TFIPOST team