प्रियंका गांधी के सक्रिय राजनीति में आने पर परेश रावल ने कही ऐसी बात कि कांग्रेसी हो गए पानी-पानी

प्रियंका गांधी परेश रावल

PC: Times Now Hindi

लोकसभा चुनाव नजदीक आते देखकर कांग्रेस ने भले ही प्रियंका गांधी को कांग्रेस महासचिव बना दिया है लेकिन जनता से लेकर राजनैतिक हस्तियां तक इसे परिवारवाद की दृष्टि से ही देख रही है। दरअसल कांग्रेस ने राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में नाकामयाब होते देखकर प्रियंका गांधी को फ्रंट पर लाने का निर्णय जो सोचकर उठाया, वह पूरी तरह से फ्लॉफ हो रहा है। प्रियंका गांधी को राजनीति में लाकर कांग्रेस ने अपना जो ट्रंप कांर्ड खेलने का प्रयास किया, वह सफल होता नहीं दिख रहा है। अब अभिनेता परेश रावल ने भी प्रियंका गांधी पर ऐसा तंज कसा है कि कांग्रेसी पानी-पानी हो गए हैं।

अहमदाबाद पूर्वी से भारतीय जनता पार्टी के सांसद और अभिनेता परेश रावल ने प्रियंका गांधी को राजनीति में लाए जाने पर एक ट्वीट किया है। ट्विट में उन्होंने कांग्रेस के इस फैसले का मजाक बनाया। परेश रावल ने ट्विट में लिखा “वो कहते हैं कि अब हमने अपना ट्रंप कार्ड उतारा है, तो हमें ये पूछना है कि अब तक क्या जोकर से खेल रहे थे?”

प्रियंका गांधी को सक्रिय राजनीति में लाए जाने पर सबसे पहले बिहार के एक मंत्री ने तंज कसा था। बिहार के मंत्री विनोद नारायण झा ने प्रियंका गांधी वाड्रा को कांग्रेस महासचिव बनाए जाने पर बड़ी बेबाकी से प्रियंका गांधी को रॉबर्ट वाड्रा की पत्नी बताते हुए याद दिलाया था कि उन पर भूमि घोटाले और भ्रष्टाचार के कई मामलों में शामिल होने का आरोप है। उन्होंने तंज भी कसा था कि उनकी कोई राजनैतिक उपलब्धि नहीं है।

बता दें कि प्रियंका गांधी को कांग्रेस ने ऐसे वक्त में राजनीति में उतारा है, जब यूपी में वह पूरी तरह से अकेली है। बसपा-सपा गठबंधन से कांग्रेस को अलग किये जाने के बाद राहुल गांधी ने प्रियंका गांधी को पूर्वी यूपी और ज्योतिरादित्य सिंधिया को पश्चिमी यूपी का जिम्मा दिया। कांग्रेस को इस बात की उम्मीद है कि प्रियंका की वजह से कांग्रेस की स्थिति सूबे में सुधरेगी और वह यूपी में मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने में कामयाब होगी। 

परेश रावल ने ट्वीट करते हुए कांग्रेस पर तंज कसते हुए लिखा, “वो कहते हैं कि अब हमने अपना ट्रम्प कार्ड उतारा है , तो हमें ये पूछना है कि अब तक क्यू जोकर से खेल रहे थे।” परेश रावल के इस ट्विट से एक बात तो स्पष्ट है कि परेश रावल प्रियंका को अपने लिए किसी भी तरह का खतरा नहीं देख रहे हैं। जिस हल्के-फुल्के अंदाज में उन्होंने प्रियंका को लेकर कांग्रेस पर तंज कसा, वह बताता है कि भारतीय जनता पार्टी प्रियंका को किसी भी प्रकार की चुनौती नहीं मान रही है। बता दें कि इससे पहले भी केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने भी तंज कसते हुए कहा था कि प्रियंका को छोड़िए, हम तो कांग्रेस को भी खुद के लिए चुनौती नहीं मानते हैं।

वहीं दूसरी ओर जिस तरह से सोशल मीडिया पर प्रियंका को लेकर मीम बन रहे हैं, उसे लेकर एक बात तो स्पष्ट है कि कांग्रेस का अपनी डूबती नैया बचाने का यह कदम भी पूरी तरह से फ्लॉप रहा। अब देखना यह है कि कांग्रेस आगे किसका सहारा लेती है। क्योंकि प्रियंका गांधी को राजनीति में लाते समय कांग्रेस को उम्मीद थी कि प्रियंका के आने से यूपी की राजनीति में कांग्रेस की स्थिति सुधरेगी और लोकसभा चुनाव में उसे फायदा मिलेगा लेकिन कांग्रेस का यह ट्रंप कांर्ड भी फ्लॉप रहा।

Exit mobile version