शिंदे शाही की विरासत पर भिड़े सिंधिया और जयराम रमेश

मैटर पर्सनल है!

शिंदे शाही: लगता है कांग्रेस के पास अब कोई विशेष मुद्दा ही नहीं बचा है। तभी वह आम आदमी पार्टी का अनुसरण करते हुए अब दिन प्रतिदिन हर व्यक्ति से फर्जी का पंगा मोल लेता है, जिसके ताज़ा शिकार अब इन्ही के पार्टी के पूर्व सदस्य और वर्तमान सरकार में सिविल एविएशन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया हुए हैं।

राहुल गांधी के नए प्रकरण पर कांग्रेस की आलोचना करते हुए सिंधिया ने कहा कि भारत से विश्वासघात तो गांधी परिवार के व्यक्तित्व में है। इसपर जयराम रमेश भड़क गए और उन्होंने ज्योतिरादित्य के परिवार, यानि ग्वालियर के शिंदे शाही को घसीट लिया। अपने ट्वीट में इसने “झांसी की रानी” कविता के एक छंद की आड़ में सिंधिया परिवार को लपेटे में लिया।

परंतु ज्योतिरादित्य शिंदे ने भी कच्ची गोलियां नहीं खेली है। उन्होंने प्रत्युत्तर में नेहरू की ही बातों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एक समय शिंदे शाही के नेतृत्व में मराठों के पास सम्पूर्ण भारत का प्रशासन था, परंतु महादजी शिंदे की मृत्यु के पश्चात सब कुछ बिखर गया। महादजी शिंदे वो योद्धा थे जिनके जीते जी अंग्रेज़ बंगाल और दक्षिण भारत के कुछ क्षेत्रों को छोड़ भारत में विस्तार करने में असफल रहे थे।

TFI का समर्थन करें:

सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की ‘राइट’ विचारधारा को मजबूती देने के लिए TFI-STORE.COM से बेहतरीन गुणवत्ता के वस्त्र क्रय कर हमारा समर्थन करें।

 

Exit mobile version